Election Commission विवाद पर Congress Working Committee मंगलवार को तय करेगी रणनीति
कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर उठे विवाद के बीच मंगलवार को इस मुद्दे पर आगे की रणनीति पर चर्चा करेगी। पार्टी सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) सहित चुनाव प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी विचार-विमर्श हो सकता है। निर्वाचन आयोग के भीतर मतदाता सूची और एसआईआर से जुड़े कुछ फैसलों को लेकर कथित तौर पर मतभेद सामने आने के बाद राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है।
अंग्रेजी दैनिक ‘इंडियन एक्सप्रेस’ की एक खबर में दावा किया गया है कि पिछले 10 महीने में दो निर्वाचन आयुक्तों ने ऐसे मामलों में 14 बार आपत्तियां दर्ज कराई थीं। हालांकि, निर्वाचन आयोग ने कहा है कि आंतरिक विचार-विमर्श के दौरान अलग-अलग राय और सुझाव सामने आना सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा है तथा उसके फैसले सर्वसम्मति से और स्थापित वैधानिक प्रक्रिया के तहत लिए गए हैं। कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रही है।
खरगे ने सोमवार को कहा कि उन्होंने मंगलवार को कांग्रेस कार्य समिति की बैठक बुलाई है, जिसमें इस मुद्दे पर चर्चा होगी और सभी सदस्य अपने सुझाव देंगे। उन्होंने कहा, “हम इस मुद्दे को गंभीरता से उठाएंगे। यह मुद्दा पूरे देश के लोगों, हमारे लोकतंत्र के अस्तित्व और भारत के भविष्य से जुड़ा हुआ है।
इसलिए हम इस विषय को लेकर बहुत गंभीर हैं।” कांग्रेस अध्यक्ष ने निर्वाचन आयोग के भीतर से कथित तौर पर सामने आई आपत्तियों का भी हवाला दिया और केरलम के पूर्व मुख्य सचिव जीजी थॉमसन के उस कथित बयान का जिक्र किया, जिसमें कहा गया है कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने उनसे चुनाव लड़ने के लिए कहा था। खरगे ने आरोप लगाया कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की विचारधारा का प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना चाहिए और उनके खिलाफ उनके इस्तीफे के बाद भी कार्रवाई की जानी चाहिए।
कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों, देश की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों और आगे की राजनीतिक रणनीति पर भी चर्चा किए जाने की संभावना है। कांग्रेस ने इससे पहले 19 अगस्त को हुई कार्य समिति बैठक में छात्रों से जुड़े मुद्दों और कुछ अन्य विषयों पर पर विस्तार से चर्चा की थी।
Best Time To Eat Banana: केला खाने का सही समय क्या है? सुबह, रात या वर्कआउट से पहले, जानें कब खाएं
Best Time To Eat Banana: केले में कार्बोहाइड्रेट और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। यही वजह है कि इसे दिन में अलग-अलग समय पर खाया जाता है। हालांकि, हर व्यक्ति के लिए केला खाने का एक ही “सही समय” तय नहीं किया जा सकता।
आपकी डाइट और एक्टिविटी के हिसाब से इसका समय बदला जा सकता है। वर्कआउट से पहले और बाद में केला खाने का सही समय क्या है। जाने इसे डाइट में शामिल करने का आसान तरीका।
सुबह नाश्ते में खा सकते हैं केला
सुबह केला खाना एक आसान विकल्प है। अगर आपके पास नाश्ते के लिए ज्यादा समय नहीं है, तो केले को दूध, दही, ओट्स या कुछ नट्स के साथ लिया जा सकता है। इससे नाश्ता थोड़ा ज्यादा संतुलित बनाने में मदद मिल सकती है।
वर्कआउट से पहले केला क्यों खाया जाता है?
अगर आप एक्सरसाइज करते हैं, तो वर्कआउट से पहले केला एक आसान स्नैक हो सकता है। इसमें मौजूद कार्बोहाइड्रेट शरीर को जल्दी इस्तेमाल होने वाली ऊर्जा देने में मदद कर सकते हैं। खासकर जब एक्सरसाइज से पहले भारी खाना खाने का मन न हो, तब केला एक सुविधाजनक विकल्प है।
वर्कआउट के बाद भी खा सकते हैं केला
एक्सरसाइज के बाद भी केला डाइट में शामिल किया जा सकता है। इसे दही, दूध या दूसरे प्रोटीन वाले फूड के साथ लेने से स्नैक ज्यादा संतुलित हो सकता है। सिर्फ केला खाने के बजाय इसे अपनी पूरी डाइट के हिसाब से लेना बेहतर रहता है।
क्या रात में केला खाना सही है?
रात में केला खाने से हर व्यक्ति को परेशानी हो, ऐसा जरूरी नहीं है। अगर आपको रात में हल्की भूख लगती है, तो अपनी जरूरत के हिसाब से केला लिया जा सकता है। हालांकि, अगर केला खाने के बाद पेट भारी लगता है या गैस जैसी परेशानी होती है, तो रात में इसे खाने से बचना बेहतर है।
कितने केले खाने चाहिए?
केला हेल्दी डाइट का हिस्सा हो सकता है, लेकिन किसी भी चीज की तरह इसकी मात्रा भी आपकी पूरी डाइट, उम्र, एक्टिविटी और जरूरत पर निर्भर करती है। सिर्फ केला हेल्दी है, तब जब इसे सही मात्रा में खाया जाए। जरूरत से ज्यादा खाना सही नहीं है।
इन बातों का रखें ध्यान
- केला ताजा और अच्छी तरह पका हुआ लें।
- अगर इसे नाश्ते में खा रहे हैं तो दही, दूध, ओट्स या नट्स जैसे दूसरे फूड के साथ ले सकते हैं।
- वर्कआउट से पहले इसे अपनी एक्सरसाइज और पाचन के हिसाब से लें।
- अगर किसी खास मेडिकल कंडीशन में डाइट को लेकर डॉक्टर ने कोई सलाह दी है, तो उसी के अनुसार केला खाएं।
केला सुबह, वर्कआउट से पहले या बाद में और जरूरत के अनुसार रात में भी खाया जा सकता है। सबसे जरूरी बात यह है कि इसे अपनी रोज की डाइट और शरीर की जरूरत के हिसाब से शामिल करें।
यह भी पढ़ें: रोज की रोटी को बनाएं खास, गेहूं के आटे में मिलाएं ये 5 चीजें
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
Haribhoomi










