Responsive Scrollable Menu

मैदान पर नहीं उतरना था तो क्यों गए जापान, एशियन गेम्स में मेडल नहीं मौज लेने गए 2 एथलीट, इस 'स्कैम' का जिम्मेदार कौन?

why players not participated: नागोया में कुछ एथलीटों का पहुंचना और फिर प्रतियोगिता में हिस्सा ही नहीं लेना गंभीर सवाल खड़े करता है. समस्या हारने की नहीं है, समस्या मैदान पर उतरकर मुकाबला ही नहीं करने की है. प्रवीण चित्रवेल नागोया क्यों आए? उन्हें भेजने का फैसला किस आधार पर हुआ? वह प्रतियोगिता में हिस्सा क्यों नहीं ले सके? ज्योति याराजी को लेकर क्या स्थिति थी? क्या वह वास्तव में प्रतिस्पर्धा करने की स्थिति में थीं? इन सवालों के जवाब मिलने चाहिए

Continue reading on the app

7 Seater Car: नए टर्बो इंजन के साथ 2027 रेनॉ ट्राइबर लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

7 Seater Car: रेनॉ ने भारतीय बाजार में 2027 ट्राइबर को 5.80 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया है। नई ट्राइबर में कंपनी ने कई अहम बदलाव किए हैं। सबसे बड़ा बदलाव इसमें मिलने वाला नया 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन है। इसके अलावा, ट्राइबर को CNG पावरट्रेन के साथ भी खरीदा जा सकता है। कंपनी इसमें पहले की तरह 5-सीटर और 7-सीटर कॉन्फिगरेशन का विकल्प दे रही है। नए स्ट्रक्चरल बदलावों के चलते नई ट्राइबर का वजन पुराने मॉडल की तुलना में करीब 80 किलोग्राम बढ़ गया है।

2027 रेनॉ ट्राइबर की कीमत और वेरिएंट
नई ट्राइबर को अलग-अलग ट्रिम्स और पावरट्रेन विकल्पों के साथ पेश किया गया है। इसके एनर्जी मैनुअल वेरिएंट की कीमत 5.80 लाख रुपये से शुरू होती है और टॉप इमोशन ट्रिम के लिए 8.05 लाख रुपये तक जाती है। एनर्जी ऑटोमेटिक सिर्फ इमोशन वेरिएंट में 8.52 लाख रुपये की कीमत पर उपलब्ध है।

वहीं, नया टर्बो TCe 100 इंजन इवोल्यूशन वेरिएंट से उपलब्ध है, जिसकी कीमत 7.84 लाख रुपये है। इसके टेक्नो और इमोशन वेरिएंट की कीमत क्रमशः 8.53 लाख और 8.99 लाख रुपये है। बेस ऑथेंटिक वेरिएंट में टर्बो इंजन और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का विकल्प नहीं दिया गया है।

इंजन और परफॉर्मेंस
2027 रेनॉ ट्राइबर में नया 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन 98 bhp की पावर और 180 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसे सिर्फ मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ पेश किया गया है। कंपनी के अनुसार, टर्बो-पेट्रोल इंजन 21 kmpl तक की फ्यूल एफिशिएंसी देने में सक्षम है।

नई ट्राइबर रेनॉ ग्रुप एंट्री प्लेटफॉर्म (RGEP) पर आधारित कंपनी का पहला मॉडल है। इसके चेसिस में भी बदलाव किए गए हैं। इसमें नई सस्पेंशन ज्योमेट्री, आगे और पीछे एंटी-रोल बार, MTV डैम्पर टेक्नोलॉजी और बेहतर ब्रेकिंग कैलिब्रेशन दिया गया है। साथ ही, भारतीय सड़कों को ध्यान में रखते हुए इसकी डायनामिक्स में बदलाव किए गए हैं।

नए फीचर्स से लैस केबिन
नई ट्राइबर के केबिन का बेसिक डिजाइन मौजूदा मॉडल जैसा ही है, लेकिन इसमें कई नए फीचर्स जोड़े गए हैं। इसमें वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto कनेक्टिविटी के साथ 8-इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। इसके अलावा डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल, रेन-सेंसिंग वाइपर, ऑटोमैटिक हेडलैंप और वायरलेस चार्जर जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

कार में पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप सिस्टम भी मिलता है। पांच सीटों के इस्तेमाल पर ट्राइबर में 625 लीटर तक का बूट स्पेस मिलता है। इसके अलावा केबिन में 23 लीटर का स्टोरेज स्पेस और 182mm का ग्राउंड क्लीयरेंस दिया गया है।

बाहरी डिजाइन की बात करें तो नई ट्राइबर का ओवरऑल लुक पुराने मॉडल से मिलता-जुलता है, लेकिन अब इसमें LED प्रोजेक्टर समेत फुल-LED लाइटिंग सेटअप दिया गया है।

(मंजू कुमारी)

Continue reading on the app

  Sports

Video: विराट कोहली ने बताया कैसे वो करते है अपनी तैयारी, आज भी रहती है रनों की बेकरारी

विराट कोहली 2023 विश्व कप फाइनल में 54 रन पर आउट होने और हार पर विचार करते हैं. हार्दिक की चोट के बावजूद टीम की एकजुटता और प्रदर्शन की सराहना करते हैं. 2026 विश्व कप को भारत के लिए ट्रॉफी जीतने का अपना आखिरी मौका मानते हुए, वह दृढ़ संकल्पित हैं. #Cricket #WorldCup2026 #TeamIndia #SportsNews #CricketFever Mon, 28 Sep 2026 19:56:53 +0530

  Videos
See all

CM Suvendu Adhikari: वंदे मातरम को लेकर सीएम सुवेंदु ने कही बड़ी बातHindi News West Bengal #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-28T14:35:36+00:00

Leopard Terror : Moradabad में तेंदुओं का आतंक! एक साथ दिखे 3 लेपर्ड | #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-28T14:35:52+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers