Responsive Scrollable Menu

DU से पढ़ाई, UPSC में 184वीं रैंक लाकर बनीं IPS, मिलिए जमुई की पहली महिला SDPO दीप्ति मोनाली से

आईपीएस अधिकारी दीप्ति मोनाील मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) जिले से आती हैं। इनकी परवरिश पटना में हुई। पढ़ाई-लिखाई की बात करें, तो दीप्ति ने अपनी स्कूली शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, पटना से पूरी की।

Continue reading on the app

सिंहस्थ 2028 के लिए सड़क चौड़ीकरण, शाही मस्जिद का हिस्सा खुद हटा रहा समुदाय; शहर काजी ने कहा- अफवाहों पर ध्यान न दें

उज्जैन। सिंहस्थ 2028 के लिए उज्जैन में चल रहे सड़क चौड़ीकरण के बीच छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का एक हिस्सा समुदाय की ओर से खुद हटाया जा रहा है। कलेक्टर रोशन सिंह ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि सिंहस्थ के लिए चल रहे कामों में सभी धर्म और समुदाय के लोग अपनी ओर से सहयोग कर रहे हैं। वहीं शहर काजी खली कुर्रे रहमान ने कहा कि मस्जिद से जुड़ा मामला आपसी सहमति से सुलझ चुका है और लोगों को किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है।

सड़क चौड़ीकरण के बीच आ रहा शाही मस्जिद का हिस्सा

सिंहस्थ 2028 में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के उज्जैन पहुंचने को देखते हुए शहर में निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। मास्टर प्लान के अनुसार कई मार्गों को चौड़ा किया जा रहा है। इसी दौरान रास्ते में आने वाले मकानों और धर्मस्थलों के हिस्सों को भी संबंधित लोग खुद हटा रहे हैं।

कलेक्टर रोशन सिंह ने बताया कि इसी क्रम में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा भी समुदाय की ओर से स्वतः हटाया जा रहा है। उन्होंने कहा, “अच्छी बात यह है कि सभी धर्म-समुदाय के लोग स्वतः इसमें अपना योगदान दे रहे हैं। उनके मकान, धर्मस्थल जो भी बीच में आ रहे हैं, उन्हें वे स्वतः हटा रहे हैं। इसी क्रम में छत्री चौक पर आज शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वतः हटाया जा रहा है।” कलेक्टर ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और शहर में शांति बनाए रखने की अपील भी की।

शहर काजी बोले- आपसी सहमति से सुलझ चुका है मामला

उज्जैन शहर काजी खली कुर्रे रहमान ने भी लोगों से शाही मस्जिद को लेकर किसी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मस्जिद से जुड़ा मामला रात में ही आपसी सहमति से सुलझ गया था। ऐसी कोई स्थिति नहीं है जिसके कारण लोगों को मौके पर जाने की जरूरत हो। जिस काम को पूरा करने का संकल्प लिया गया है, उसे पूरा किया जा रहा है। शहर काजी ने लोगों से अफवाह के कारण घरों से निकलकर अनावश्यक रूप से मौके पर नहीं पहुंचने की अपील भी की है।

सिंहस्थ के कामों में सहयोग कर रहे शहरवासी

उज्जैन में सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के लिए सड़क चौड़ीकरण सहित दूसरे निर्माण कार्य चल रहे हैं। प्रशासन के मुताबिक इन कामों के रास्ते में आ रहे अपने मकानों और धर्मस्थलों के हिस्सों को हटाने में अलग-अलग धर्म और समुदाय के लोग स्वेच्छा से सहयोग कर रहे हैं।

 

 

Continue reading on the app

  Sports

'भाई, मेरी जगह तुम जाओ', रात के सन्नाटे में नीरज चोपड़ा का कॉल बना यशवीर सिंह के लिए टर्निंग प्वाइंट

Yashvir Singh-Neeraj Chopra: जयपुर के 22 वर्षीय भाला फेंक एथलीट यशवीर सिंह के लिए ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा का एक फोन कॉल जिंदगी का सबसे बड़ा मोड़ बन गया. चोटिल होने के कारण एशियाई खेल 2026 से बाहर हुए नीरज ने यशवीर को टीम में अपनी जगह लेने के लिए प्रेरित किया. राष्ट्रमंडल खेलों में 85.41 मीटर के थ्रो से कांस्य पदक जीतने वाले यशवीर ने एशियाई खेलों में सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास कायम किया. Mon, 28 Sep 2026 20:04:14 +0530

  Videos
See all

Viral Video: मजदूरी विवाद पर भिड़ीं महिलाएं , VIDEO वायरल | #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-28T15:08:30+00:00

308 Wheel Truck carrying 200 tonne vessel: बेल्जियम से आया 200 टन वाला 'महाबली' ट्रक वायरल | N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-28T15:10:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers