Responsive Scrollable Menu

विदिशा में कचरा कलेक्शन को लेकर हंगामा, नाराज पार्षदों ने कंपनी के बाहर फेंका कूड़ा

विदिशा को साफ रखने के लिए निजी कंपनी को ठेका देकर डोर टू डोर कचरा कलेक्शन व्यवस्था चलाई जा रही है। यह सफाई व्यवस्था हाल ही में लगभग 5 दिन तक बंद रही। इसकी वजह से लोगों को कचरा फेंकने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। ऐसे में नाराज पार्षदाें ने सारा कचरा उठाकर कंपनी कार्यालय के बाहर फेंक दिया।

जानकारी के मुताबिक जिस कंपनी को इस व्यवस्था के संचालन का ठेका दिया गया है। उसके ड्राइवर और हेल्परों ने काम बंद कर दिया था। वेतन नहीं मिलने की वजह से यह कदम उठाया गया था। जब 8 से 15 दिन तक कचरा वाहन नहीं पहुंचे और शिकायत के बाद भी समाधान नहीं मिला। ऐसे में पार्षदों ने ये कदम उठाया।

नहीं आ रही कचरा कलेक्शन गाड़ी

इस मामले में जानकारी देते हुए पार्षद संजय अग्रवाल ने कहा कि वाहन समय पर नहीं आ रहे हैं और टैगोर भवन परिसर को कचरा वाहनों का अड्डा बना लिया गया है। उन्होंने इसका विरोध करते हुए कंपनी का ठेका रद्द करने की मांग की है। वार्ड 34 के पार्षद प्रतिनिधि राजेश लोधी ने कहा कि कचरा कलेक्शन के लिए जनता से साल के 960 रुपए यूजर चार्ज लिया जा रहा है। इसके बावजूद भी कई जगह ऐसी है जहां 8 से 15 दिन तक कचरा वाहन नहीं पहुंच रहे हैं। जब शिकायत करने के लिए फोन किया जाता है तो कंपनी द्वारा फोन नहीं उठाया जाता।

नगर पालिका का क्या कहना

इस मामले में नगर पालिका के अधिकारियों का कहना है कि कंपनी का भुगतान ऑडिट में सामने आए आपत्तियों के कारण रुक गया था। जैसे ही इनका निराकरण होगा भुगतान कर दिया जाएगा। यह भी बताया गया कि कर्मचारियों के काम बंद करने की सूचना मिलने के बाद नगर पालिका ने अपने वाहन भेज कर साफ सफाई करवाई थी। कंपनी से बातचीत के बाद  कचरा संग्रहण फिर से शुरू कर दिया गया है। नेता प्रतिपक्ष आशीष माहेश्वरी सहित पार्षदों का कहना है कि पुरानी व्यवस्था बेहतर थी अब निजी ठेका देने के बाद व्यवस्था बिगड़ गई है। जिससे रहवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Continue reading on the app

DU से पढ़ाई, UPSC में 184वीं रैंक लाकर बनीं IPS, मिलिए जमुई की पहली महिला SDPO दीप्ति मोनाली से

आईपीएस अधिकारी दीप्ति मोनाील मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) जिले से आती हैं। इनकी परवरिश पटना में हुई। पढ़ाई-लिखाई की बात करें, तो दीप्ति ने अपनी स्कूली शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, पटना से पूरी की।

Continue reading on the app

  Sports

'भाई, मेरी जगह तुम जाओ', रात के सन्नाटे में नीरज चोपड़ा का कॉल बना यशवीर सिंह के लिए टर्निंग प्वाइंट

Yashvir Singh-Neeraj Chopra: जयपुर के 22 वर्षीय भाला फेंक एथलीट यशवीर सिंह के लिए ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा का एक फोन कॉल जिंदगी का सबसे बड़ा मोड़ बन गया. चोटिल होने के कारण एशियाई खेल 2026 से बाहर हुए नीरज ने यशवीर को टीम में अपनी जगह लेने के लिए प्रेरित किया. राष्ट्रमंडल खेलों में 85.41 मीटर के थ्रो से कांस्य पदक जीतने वाले यशवीर ने एशियाई खेलों में सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास कायम किया. Mon, 28 Sep 2026 20:04:14 +0530

  Videos
See all

Leopard Terror : Moradabad में तेंदुओं का आतंक! एक साथ दिखे 3 लेपर्ड | #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-28T14:35:52+00:00

ChakraView: UP की 10 राज्यसभा सीटों पर BJP किसे देगी मौका? #chakraview #bjp #upnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-28T14:39:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers