बीजेपी नेता की बेकाबू कार ने मारी स्कूटी को टक्कर! हादसे में युवक गंभीर घायल
शहडोल शहर की सड़कें अब आम लोगों के लिए सुरक्षित नहीं, बल्कि जानलेवा रफ्तार का ठिकाना बनती जा रही हैं। ताजा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र में कलेक्टर बंगले के ठीक सामने का है, जहां एक अनियंत्रित ऑल्टो कार MP-18-C-5417 ने स्कूटी MP-18-S-3430 को इतनी जोरदार टक्कर मार दी कि कार का टायर तक फट गया। इस भीषण हादसे में स्कूटी सवार सड़क पर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया।
VIP पट्टी लगी कार से हुआ हादसा
घटना के तुरंत बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय निवासियों ने फौरन घायल स्कूटी चालक को संभाला और इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त ऑल्टो कार पर ‘प्रदेश प्रभारी केसरिया जागृति वाहिनी महिला मोर्चा, भोपाल’ की पट्टी लगी हुई थी। पुलिस अब कार चालक की भूमिका और वाहन के दस्तावेजों की जांच कर रही है।
हाल ही में महिला की गई थी जान
शहर के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले वीआईपी इलाके में हुए इस हादसे ने यातायात व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। अभी हाल ही में स्टेशन जा रही एक महिला को भी तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया था, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। एक के बाद एक लगातार हो रही इन दर्दनाक घटनाओं के बाद से अब शहरवासियों के मन में सड़कों पर निकलने को लेकर खौफ बैठने लगा है।
शहर की सड़कों पर बना हाईवे जैसा माहौल
स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच गाड़ियां जिस रफ्तार से दौड़ रही हैं, उससे लगता ही नहीं कि ये शहर की सड़कें हैं या कोई हाईवे। लोग अपने ही शहर में सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रहे हैं। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि कलेक्टर निवास के सामने तक बेकाबू दौड़ते इन वाहनों पर यातायात पुलिस आखिर कब सख्त कार्रवाई करेगी, ताकि सड़कों पर बेगुनाह लोगों की जान बचाई जा सके।
नेशनल लॉ स्कूल ने ग्रेजुएट से पोस्टडॉक्टोरल तक के लिए निकाली फैलोशिप, हर महीने मिलेंगे 2 लाख तक
नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी (NLSIU) बेंगलोर ने फैलोशिप 2026 के लिए आवेदन मांगे हैं। स्नातक पास युवा इसमें अप्लाई कर सकते हैं और उन्हें प्रति माह 2 लाख रुपये तक स्टाइपेंड मिलेगा।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News
Hindustan










