Responsive Scrollable Menu

₹156 का नया हाई बनाते ही इस शेयर में U-टर्न, लगा लोअर सर्किट; 5 दिन में बदला पूरा खेल

हीरो मोटर्स (Hero Motors) के शेयर में सोमवार को भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। यह स्टॉक कारोबार के दौरान ₹156.03 के नए 52-वीक हाई पर पहुंचा, लेकिन इसके बाद गिरकर ₹127.67 के लोअर सर्किट तक आ गया। ₹84 के IPO इश्यू प्राइस के मुकाबले शेयर ने लिस्टिंग के बाद तेजी से बढ़त दर्ज की है। 

Continue reading on the app

बीजेपी नेता की बेकाबू कार ने मारी स्कूटी को टक्कर! हादसे में युवक गंभीर घायल

शहडोल शहर की सड़कें अब आम लोगों के लिए सुरक्षित नहीं, बल्कि जानलेवा रफ्तार का ठिकाना बनती जा रही हैं। ताजा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र में कलेक्टर बंगले के ठीक सामने का है, जहां एक अनियंत्रित ऑल्टो कार MP-18-C-5417 ने स्कूटी MP-18-S-3430 को इतनी जोरदार टक्कर मार दी कि कार का टायर तक फट गया। इस भीषण हादसे में स्कूटी सवार सड़क पर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया।

VIP पट्टी लगी कार से हुआ हादसा

घटना के तुरंत बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय निवासियों ने फौरन घायल स्कूटी चालक को संभाला और इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त ऑल्टो कार पर ‘प्रदेश प्रभारी केसरिया जागृति वाहिनी महिला मोर्चा, भोपाल’ की पट्टी लगी हुई थी। पुलिस अब कार चालक की भूमिका और वाहन के दस्तावेजों की जांच कर रही है।

हाल ही में महिला की गई थी जान

शहर के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले वीआईपी इलाके में हुए इस हादसे ने यातायात व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। अभी हाल ही में स्टेशन जा रही एक महिला को भी तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया था, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। एक के बाद एक लगातार हो रही इन दर्दनाक घटनाओं के बाद से अब शहरवासियों के मन में सड़कों पर निकलने को लेकर खौफ बैठने लगा है।

शहर की सड़कों पर बना हाईवे जैसा माहौल

स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच गाड़ियां जिस रफ्तार से दौड़ रही हैं, उससे लगता ही नहीं कि ये शहर की सड़कें हैं या कोई हाईवे। लोग अपने ही शहर में सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रहे हैं। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि कलेक्टर निवास के सामने तक बेकाबू दौड़ते इन वाहनों पर यातायात पुलिस आखिर कब सख्त कार्रवाई करेगी, ताकि सड़कों पर बेगुनाह लोगों की जान बचाई जा सके।

Continue reading on the app

  Sports

टीम इंडिया के खिलाड़ी के 3 बैट चोरी, पूछा-पीएम मोदी के पास जाऊं या योगी जी के?

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज दीपक चाहर के तीन बल्ले चोरी हो गए हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर फैंस से पूछा है कि उन्हें क्या करना चाहिए? Mon, 28 Sep 2026 15:38:26 +0530

  Videos
See all

Sanjay Nirupam on Congress। Rahul Gandhi “कांग्रेस अपनी चौधराहट के लिए...”। #shorts #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-28T10:44:32+00:00

Master Stroke LIVE: किसने कराई पत्थरबाजी? | Ujjain Shahi Masjid Row | Stone Pelting | Simhastha 2028 #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-28T10:45:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers