Responsive Scrollable Menu

ओरी बोले- शादी जयपुर में हुई, मुंबई में रिसेप्शन होगा:एयरपोर्ट पर अंगूठी दिखाई; पूरा फैशन इवेंट ‘ओरी वेडिंग’ के नाम से हुआ

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओरहान अवत्रामणि उर्फ ओरी सोमवार को जयपुर एयरपोर्ट से मुंबई के लिए रवाना हुए। इस दौरान ओरी ने हाथ में पहनी शादी की अंगूठी भी दिखाई। ओरी ने कहा- शादी जयपुर में हो चुकी है। अब मुंबई में रिसेप्शन होगा। दरअसल, जयपुर के होटल फेयरमॉन्ट में 27 सितंबर की रात एक खास फैशन इवेंट आयोजित किया गया था। जिसे ‘ओरी वेडिंग’ के नाम से प्रमोट किया गया था। पूरा फैशन इवेंट ओरी की शादी की थीम पर हुआ। इसमें मनोरंजन और सोशल मीडिया जगत के स्टार्स शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान ओरी ने रैंपवॉक की। खुद से शादी करने की बात कहकर सभी का ध्यान खींचा। यह पारंपरिक शादी नहीं थी, बल्कि फैशन और मनोरंजन से जुड़ा एक क्रिएटिव कॉन्सेप्ट था। इसी के जरिए जयपुर में एक फैशन ब्रांड को लॉन्च किया गया। एयरपोर्ट और इवेंट के फोटोज देखिए… फेक वेडिंग कॉन्सेप्ट के जरिए फैशन ब्रांड लॉन्च जयपुर में आयोजित इस कार्यक्रम को एक फेक वेडिंग कॉन्सेप्ट के तौर पर तैयार किया गया था। इसका उद्देश्य एक फैशन ब्रांड को अनोखे अंदाज में लॉन्च करना था। कार्यक्रम में नेशनल मॉडल्स, सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स, एक्टर्स और फैशन इंडस्ट्री से जुड़े कई लोग मौजूद रहे। पूरे इवेंट को शादी की थीम पर तैयार किया गया था, जिसमें ओरी मुख्य आकर्षण रहे। रैंपवॉक से लेकर उनके वेडिंग लुक और ‘खुद से शादी’ के कॉन्सेप्ट ने कार्यक्रम को सामान्य फैशन इवेंट से अलग बना दिया। दोबारा कार में बैठ गए ओरी ओरी के जयपुर एयरपोर्ट पहुंचने के दौरान एक दिलचस्प वाक्या देखने को मिला। मुंबई से आई पैपराजी टीम एयरपोर्ट पर उनका इंतजार कर रही थी। जब ओरी कार से नीचे उतरे तो उन्हें शुरुआत में पैपराजी नजर नहीं आए। इसके बाद वे वापस कार में जाकर बैठ गए। कुछ देर बाद जब उन्हें पैपराजी की टीम दिखाई दी तो ओरी दोबारा कार से बाहर आए और मीडिया के सामने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अपने अंदाज में पोज दिए और मीडिया से बातचीत भी की। ये भी पढ़ें… जयपुर पहुंचे ORRY, शादी मुबारक कार्यक्रम में दूल्हा बनेंगे:मुंबई से साथ आए बाउंसर्स टी-शर्ट पर लिखा था ‘ओरी गार्ड’, एयरपोर्ट पर पहुंचे फैंस जयपुर में ORRY की शादी!:होटल में दो दिन अलग-अलग इवेंट होंगे; सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और मॉडल आए

Continue reading on the app

Anil Kapoor Spotted: डैशिंग लुक में Anil Kapoor ने लूटी महफिल! #shorts

Anil Kapoor Spotted: डैशिंग लुक में Anil Kapoor ने लूटी महफिल! #shorts #anilkapoor #bollywood #viral #hindinews #entertainment #entertainmentnews #anilkapoormovie #fans #viralshort #bollywoodnews #republicbharat ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ Disclaimer: Republic Media Network may provide content through third-party websites, operating systems, platforms, and portals (‘Third-Party Platforms’). Republic does not control and has no liability for Third-Party Platforms, including content hosted, advertisements, security, functionality, operation, or availability. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ रिपब्लिक भारत देश का नंबर वन न्यूज चैनल है। देश और दुनिया की जनहित से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल और मनोरंजन की खबरों का खजाना है । इस खजाने तक पहुंचने के लिए रिपब्लिक भारत से जुड़े रहिए और सब्सक्राइब करिए। ► http://bit.ly/RBharat R. Bharat TV - India's no.1 Hindi news channel keeps you updated with non-stop LIVE and breaking news. Watch the latest reports on political news, sports news, entertainment, and much more. आप Republic Bharat से जुड़ें और अपडेट्स पाएं! ???? Facebook: https://www.facebook.com/RepublicBharatHindi/ ???? Twitter: https://twitter.com/Republic_Bharat ???? Instagram: https://www.instagram.com/republicbharat/ ???? WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Va7GPTi7dmecQ2LFH01I ???? Telegram: https://t.me/RepublicBharatHindi ???? LinkedIn: https://www.linkedin.com/company/republic-bharat/

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games 2026: जापान में एशियन गेम्स हो रहा है या मजाक! पाकिस्तानी टीम को मैच खेलने गलत वेन्यू पर भेजा

एशियन गेम्स 2026 में अव्यवस्था का एक और मामला सामने आया है. ये मसला पाकिस्तान की टीम के साथ घटी घटना से जुड़ा है. Tue, 29 Sep 2026 14:56:07 +0530

  Videos
See all

Republic Summit 2026 : 'देश की कुर्सी पर हिंदू के होने से ही सुरक्षित है सेक्युलरिज्म': मनोज मुंतशिर #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-29T09:33:49+00:00

Republic Summit 2026 : "मुंबई मां जैसी है..." मनोज मुंतशिर का दिल जीतने वाला बयान | Mumbai #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-29T09:31:03+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers