सीएम धामी ने उत्तरकाशी में फंसे ट्रैकर्स की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
Uttarakhand News: उत्तराखंड में भारी बारिश और भूस्खलन के चलते फंसे हुए तीर्थ यात्रियों और ट्रैकर्स का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. सीएम धामी ने सभी फंसे हुए ट्रैकर्स की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं. इस बीच सीएम धामी ने सचिव, आपदा प्रबंधन से टेलीफोन पर राहत एवं बचाव अभियान की जानकारी ली.
ट्रैकर्स एवं पोर्टर्स की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी के उच्च हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी के कारण फंसे ट्रैकर्स के संबंध में सचिव, आपदा प्रबंधन से दूरभाष पर वार्ता कर राहत एवं बचाव अभियान की विस्तृत जानकारी ली. मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि ट्रैकिंग एवं पर्वतारोहण के लिए उच्च हिमालयी क्षेत्रों में गए सभी ट्रैकर्स एवं पोर्टर्स की सुरक्षित वापसी सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित की जाए. उन्होंने कहा कि राहत एवं बचाव कार्यों में सभी आवश्यक संसाधनों का प्रभावी उपयोग करते हुए प्रत्येक व्यक्ति को सुरक्षित निकाला जाए.
मुख्यमंत्री ने प्रभावित क्षेत्रों में गए पर्यटकों को सकुशल उनके गंतव्य तक पहुंचाने के साथ ही उनके लिए आवश्यक चिकित्सकीय सहायता, भोजन एवं अन्य जरूरी सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.
ये भी पढ़ें: उत्तराखंड की विकास यात्रा में प्रवासी प्रदेशवासियों की है महत्वपूर्ण भागीदारी: सीएम धामी
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड आने वाले प्रत्येक तीर्थयात्री और पर्यटक की सुरक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है. प्रतिकूल मौसम की परिस्थितियों को देखते हुए संबंधित विभाग पूरी सतर्कता और आपसी समन्वय के साथ कार्य करें.
ये भी पढ़ें: सीएम धामी ने लिया राहत एवं बचाव अभियान का जायजा, ऑडेन कोल से 29 ट्रैकर्स को किया गया रेस्क्यू
Ujjain Shahi Masjid: उज्जैन में शाही मस्जिद के बाहर तनाव,पत्थरबाजी के बाद बढ़ाई गई सिक्योरिटी
उज्जैन में सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के बीच शाही मस्जिद कॉम्प्लेक्स को लेकर विवाद बढ़ गया है। सड़क चौड़ीकरण परियोजना के तहत मस्जिद के एक हिस्से को हटाए जाने को लेकर सोमवार को इलाके में विरोध प्रदर्शन और पत्थरबाजी की घटनाएं सामने आईं। स्थिति को देखते हुए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया …
The post Ujjain Shahi Masjid: उज्जैन में शाही मस्जिद के बाहर तनाव,पत्थरबाजी के बाद बढ़ाई गई सिक्योरिटी appeared first on Bharat Samachar | Hindi News Channel.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Bharat Samachar










