रतलाम: फोरलेन पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, शिनाख्ती में जुटी पुलिस, हादसे की जताई आशंका
रतलाम से एक हैरान करने वाला घटनाक्रम सामने आया है। यहां नामली थाना अंतर्गत आने वाली फोरलेन के किनारे सोमवार की सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। यहां पर एक क्षतिग्रस्त बाइक भी मिली है। इसके बाद ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि व्यक्ति की मौत किसी हादसे में हुई है।
फोरलेन के किनारे यह शव धौंसवास और इप्का फैक्ट्री के बीच मिला है। जो बाइक मिली है वह भी क्षतिग्रस्त हालत में गई। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि व्यक्ति की किसी वाहन के साथ टक्कर हुई है। उसी हादसे में उसकी जान चली गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पेड़ के पास मिला शव
इस घटना को लेकर नामली थाना पुलिस को सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अमित कोरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। यहां एक व्यक्ति का शव रोड से नीचे पेड़ के पास मिला। करीब ही बाइक भी मिली जिसका आगे का हिस्सा टूटा हुआ था।
हादसे की आशंका
स्थिति को देखते हुए पुलिस ने ये अंदाजा लगाया है कि संबंधित व्यक्ति रतलाम से नामली की तरफ रॉन्ग साइड आने का प्रयास कर रहा होगा। इस दौरान मामले की तरफ से जाने वाले किसी वाहन से टक्कर हुई होगी। टक्कर होने के बाद वह घायल अवस्था में रोड से नीचे गिर गया होगा। मदद नहीं मिल पाने की वजह से उसकी मौत हो गई। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि व्यक्ति का शव 5 से 6 घंटे पुराना है।
जेब में मिले पैसे
जब पुलिस ने शव की जांच पड़ताल की तो किसी भी प्रकार का पहचान पत्र नहीं मिला है। पेंट की जेब से कुछ रुपए मिले हैं लेकिन यह कितने हैं, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस का कहना है कि मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। शव को मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया है।
Weekly Numerology Horoscope 28 September to 4 October 2026: मूलांक 2, 4 और 6 वालों के लिए फायदेमंद सप्ताह, मूलांक 1 और 7 वाले सोच-समझकर काम करें! जानें साप्ताहिक अंक ज्योतिष
Weekly Numerology Horoscope 28 September to 4 October 2026: 28 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 का नया सप्ताह कई मूलांक वालों के लिए अच्छा तो कई मूलांक वालों के लिए उतार-चढ़ाव वाला रहेगा. अंक ज्योतिष के अनुसार जन्मतिथि के आधार पर मूलांक व्यक्ति के जीवन और स्वभाव से जुड़े कई महत्वपूर्ण संकेत देता है। सितंबर के अंतिम सप्ताह में मूलांक 1 से 9 तक वालों के लिए अलग-अलग तरह के बदलाव और अवसर सामने आ सकते हैं। किसी को करियर में तरक्की के मौके मिलेंगे, तो किसी को आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत होगी। वहीं प्रेम, परिवार, यात्रा और स्वास्थ्य के मामले में भी यह सप्ताह कई महत्वपूर्ण संकेत दे रहा है। आइए जानते हैं सितंबर का अंतिम सप्ताह मूलांक 1 से 9 तक वालों के लिए कैसा रहने वाला है...
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News
News18











