Responsive Scrollable Menu

तेल डालते ही घंटों जलती है पत्ती: बालकनी गार्डन में ऐसे उगाएं चमत्कारी 'पांडव बत्ती' पौधा, जानें पूजा में इस्तेमाल का तरीका

Pandav Batti Plant Care: 'पांडव बत्ती' (Callicarpa tomentosa) एक दुर्लभ पौधा है जिसकी पत्तियों पर तेल डालते ही वे घंटों तक रुई की बत्ती की तरह जलती हैं. पौराणिक मान्यता है कि वनवास के दौरान पांडवों ने इसका इस्तेमाल मशाल बनाने में किया था. इसे 14-16 इंच के गमले में वेल-ड्रेंड मिट्टी के साथ बालकनी में आसानी से उगाया जा सकता है. सुबह की छनकर आती धूप और हल्की सिंचाई इसके लिए बेहतर है. पूजा में इसकी पत्ती को रोल कर तेल में डुबोकर दीये में इस्तेमाल किया जा सकता है.

Continue reading on the app

Multigrain Flour: रोज की रोटी को बनाएं खास, गेहूं के आटे में मिलाएं ये 5 चीजें

Multigrain Flour: अगर आप रोज की रोटी में थोड़ा बदलाव करना चाहते हैं, तो घर पर मल्टीग्रेन आटा तैयार कर सकते हैं। इस आटे में कई तरह के अनाज और दालें शामिल होती हैं। हर चीज का अपना अलग पोषण होता है। जौ और मिलेट्स से फाइबर मिलता है, जबकि सोयाबीन और काला भट्ट जैसे विकल्प प्रोटीन देते हैं।

रागी को कैल्शियम के लिए जाना जाता है और मक्का आटे में अलग स्वाद जोड़ता है। इस तरह एक ही आटे में कई तरह के अनाज और दालों को शामिल किया जा सकता है।

मल्टीग्रेन आटा बनाने के लिए सामग्री
5 किलो आटे के लिए आपको चाहिए

  • 2.5 किलो गेहूं
  • 1 किलो रागी
  • 500 ग्राम ओगल या फाफर
  • 500 ग्राम जौ
  • 250 ग्राम काला भट्ट या सोयाबीन
  • 250 ग्राम मक्का

नोट: आप चाहें तो अपनी पसंद और घर में उपलब्ध अनाज के हिसाब से इनकी मात्रा थोड़ी कम-ज्यादा कर सकते हैं।

1. अनाज को अच्छी तरह साफ करें
आटा बनाने से पहले सभी अनाज और दालों को साफ कर लें। मिट्टी, खराब दाने या दूसरी गंदगी निकाल दें। अगर आप अनाज को पानी से धो रहे हैं, तो उन्हें अच्छी तरह सुखाना बहुत जरूरी है। अनाज में थोड़ी भी नमी रह गई तो आटा जल्दी खराब हो सकता है। इसलिए इन्हें साफ कपड़े या बड़ी प्लेट में फैलाकर पूरी तरह सूखने दें। 

2. कुछ चीजों को हल्का भून सकते हैं
कुछ अनाज या दालों को पीसने से पहले हल्का भूनना भी अच्छा रहता है। जैसे काले भट्ट को धीमी आंच पर थोड़ा भूनने से उसकी खुशबू और स्वाद अच्छा हो सकता है। ध्यान रखें कि इन्हें ज्यादा न भूनें। सिर्फ हल्का गर्म करना है, जलाना या पकाना नहीं।

3. अब सभी चीजों को पीस लें
जब सभी अनाज और दालें पूरी तरह सूख जाएं, तो इन्हें पीसने के लिए दे सकते हैं। आप चाहें तो सभी चीजों को एक साथ पीसें या फिर अलग-अलग पीसकर बाद में अच्छी तरह मिला लें। अगर आपको बारीक आटा पसंद है तो इसे छान सकते हैं। वहीं, थोड़े दरदरे आटे के लिए इसे बिना छाने भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

4. मल्टीग्रेन आटे को ऐसे करें स्टोर

  • घर पर बने मल्टीग्रेन आटे को हमेशा साफ और सूखे एयरटाइट डिब्बे में रखें। 
  • डिब्बे को नमी से दूर रखें। इस आटे में कई तरह के साबुत अनाज और दालें होती हैं, इसलिए इसे लंबे समय तक रखने के बजाय कम मात्रा में बनाना बेहतर है।
  • जरूरत के हिसाब से आटा बनाते रहें, इससे आटा ज्यादा ताजा रहेगा।

रोटी से लेकर पराठे तक में करें इस्तेमाल
इस आटे से आप रोज की तरह रोटी और पराठे बना सकते हैं। आटे की बनावट के हिसाब से इसका इस्तेमाल दूसरी डिशेज में भी किया जा सकता है।

घर पर मल्टीग्रेन आटा बनाने का एक फायदा यह भी है कि आप अपनी पसंद के अनाज और दालें इसमें मिला सकते हैं। परिवार की पसंद के हिसाब से सामग्री और उसकी मात्रा बदलकर अपना पसंदीदा आटा तैयार किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: सिर्फ पनीर-अंडा ही नहीं, ये 5 दालें भी हैं प्रोटीन का अच्छा सोर्स

Continue reading on the app

  Sports

63 खिलाड़ी बरकरार, 27 स्लॉट खाली, यूपी वॉरियर्स के पास सबसे बड़ा पर्स, जानें किस टीम ने किसे किया रिटेन

27 Slots Available WPL 2027 Auction: 2027 महिला प्रीमियर लीग नीलामी से पहले सभी पांच टीमों ने 63 खिलाड़ियों को रिटेन और 27 स्थान खाली रखे हैं. मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आक्रामक बल्लेबाज ग्रेस हैरिस समेत चार खिलाड़ियों को रिलीज किया है, जबकि स्टार ऑलराउंडर एलिस पेरी की वापसी से टीम मजबूत हुई है. नौ खिलाड़ियों को रिलीज कर यूपी वॉरियर्स 3.65 करोड़ रुपये के सबसे बड़े पर्स के साथ 28 अक्टूबर को कोच्चि नीलामी में उतरेगा. टूर्नामेंट 14 जनवरी से शुरू होगा. Mon, 28 Sep 2026 22:48:48 +0530

  Videos
See all

Why El Niño 2026 has scientists worried | The Global Story #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-28T20:00:10+00:00

Gold Silver Today Prices Crash: सोने-चांदी की कीमत में इतना बड़ा बदलाव? | Gold Silver Price | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-28T20:00:22+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers