Multigrain Flour: रोज की रोटी को बनाएं खास, गेहूं के आटे में मिलाएं ये 5 चीजें
Multigrain Flour: अगर आप रोज की रोटी में थोड़ा बदलाव करना चाहते हैं, तो घर पर मल्टीग्रेन आटा तैयार कर सकते हैं। इस आटे में कई तरह के अनाज और दालें शामिल होती हैं। हर चीज का अपना अलग पोषण होता है। जौ और मिलेट्स से फाइबर मिलता है, जबकि सोयाबीन और काला भट्ट जैसे विकल्प प्रोटीन देते हैं।
रागी को कैल्शियम के लिए जाना जाता है और मक्का आटे में अलग स्वाद जोड़ता है। इस तरह एक ही आटे में कई तरह के अनाज और दालों को शामिल किया जा सकता है।
मल्टीग्रेन आटा बनाने के लिए सामग्री
5 किलो आटे के लिए आपको चाहिए
- 2.5 किलो गेहूं
- 1 किलो रागी
- 500 ग्राम ओगल या फाफर
- 500 ग्राम जौ
- 250 ग्राम काला भट्ट या सोयाबीन
- 250 ग्राम मक्का
नोट: आप चाहें तो अपनी पसंद और घर में उपलब्ध अनाज के हिसाब से इनकी मात्रा थोड़ी कम-ज्यादा कर सकते हैं।
1. अनाज को अच्छी तरह साफ करें
आटा बनाने से पहले सभी अनाज और दालों को साफ कर लें। मिट्टी, खराब दाने या दूसरी गंदगी निकाल दें। अगर आप अनाज को पानी से धो रहे हैं, तो उन्हें अच्छी तरह सुखाना बहुत जरूरी है। अनाज में थोड़ी भी नमी रह गई तो आटा जल्दी खराब हो सकता है। इसलिए इन्हें साफ कपड़े या बड़ी प्लेट में फैलाकर पूरी तरह सूखने दें।
2. कुछ चीजों को हल्का भून सकते हैं
कुछ अनाज या दालों को पीसने से पहले हल्का भूनना भी अच्छा रहता है। जैसे काले भट्ट को धीमी आंच पर थोड़ा भूनने से उसकी खुशबू और स्वाद अच्छा हो सकता है। ध्यान रखें कि इन्हें ज्यादा न भूनें। सिर्फ हल्का गर्म करना है, जलाना या पकाना नहीं।
3. अब सभी चीजों को पीस लें
जब सभी अनाज और दालें पूरी तरह सूख जाएं, तो इन्हें पीसने के लिए दे सकते हैं। आप चाहें तो सभी चीजों को एक साथ पीसें या फिर अलग-अलग पीसकर बाद में अच्छी तरह मिला लें। अगर आपको बारीक आटा पसंद है तो इसे छान सकते हैं। वहीं, थोड़े दरदरे आटे के लिए इसे बिना छाने भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
4. मल्टीग्रेन आटे को ऐसे करें स्टोर
- घर पर बने मल्टीग्रेन आटे को हमेशा साफ और सूखे एयरटाइट डिब्बे में रखें।
- डिब्बे को नमी से दूर रखें। इस आटे में कई तरह के साबुत अनाज और दालें होती हैं, इसलिए इसे लंबे समय तक रखने के बजाय कम मात्रा में बनाना बेहतर है।
- जरूरत के हिसाब से आटा बनाते रहें, इससे आटा ज्यादा ताजा रहेगा।
रोटी से लेकर पराठे तक में करें इस्तेमाल
इस आटे से आप रोज की तरह रोटी और पराठे बना सकते हैं। आटे की बनावट के हिसाब से इसका इस्तेमाल दूसरी डिशेज में भी किया जा सकता है।
घर पर मल्टीग्रेन आटा बनाने का एक फायदा यह भी है कि आप अपनी पसंद के अनाज और दालें इसमें मिला सकते हैं। परिवार की पसंद के हिसाब से सामग्री और उसकी मात्रा बदलकर अपना पसंदीदा आटा तैयार किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: सिर्फ पनीर-अंडा ही नहीं, ये 5 दालें भी हैं प्रोटीन का अच्छा सोर्स
Ujjain Shahi Masjid Latest News: जामा मस्जिद में बिगड़े हालात, भीड़ ने कलेक्टर, एडीजी पर फिर पथराव, AIMIM प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन अली खान हिरासत में, 2500 से अधिक पुलिस तैनात
Ujjain Shahi Masjid Latest News: जामा मस्जिद में बिगड़े हालात, भीड़ ने कलेक्टर, एडीजी पर फिर पथराव, AIMIM प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन अली खान हिरासत में, 2500 से अधिक पुलिस तैनात
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
IBC24








