Responsive Scrollable Menu

एशियन गेम्स 2026 में ईशा सिंह और पिंकी बल्हारा ने दिलाए भारत को मेडल, जानिए अब तक कितनी हुई पदकों की संख्या

Asian Games 2026 : आज एशियन गेम्स 2026 के 10वें दिन भारत ने फिर से पदक हासिल कर लिए हैं. भारत के लिए आज के दिन शुरुआती पदक ईशा सिंह और पिंकी बल्हारा ने दिलाए हैं. इसके साथ ही भारत की स्टार मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने सेमीफाइनल में एंट्री मारकर देश के लिए एक और मेडल पक्का कर दिया है. वहीं भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम भी एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है, जिससे इंडिया का लगभग एक और मेडल पक्का हो चुका है. तो आइए जानते हैं कि, अब तक भारत के एशियन गेम्स 2026 में पदकों की संख्या कितनी हो चुकी है. 

भारत के लिए ईशा और पिंकी ने जीता मेडल

आज के दिन शूटिंग में ईशा सिंह ने भारत के लिए मेडल जीता है. वहीं हैदराबाद की 21 वर्षीय शूटर ईशा सिंह ने महिलाओं की 25 मीटर पिस्तौल स्पर्धा में दूसरे स्थान पर रहकर सिल्वर मेडल जीत लिया है. उनके अलावा पिंकी बल्हारा ने वूमेंस -78 किग्रा कुराश इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता है. वो इस इवेंट के फाइनल में तीसरे स्थान पर रहीं और भारत को ब्रॉन्ज मेडल दिलाया. इसके साथ की पिंकी इस खेल में दो मेडल जीतने वाली पहली भारतीय एथलीट बन गई हैं.

अब तक कितनी हुई भारत के मेडल की संख्या

एशियन गेम्स 2026 में अब तक भारत के खाते में कुल 39 मेडल आ चुके हैं. इसमें से देश के नाम अब तक सिर्फ 4 गोल्ड मेडल हैं. वहीं भारत को 17 सिल्वर मेडल मिल चुके हैं. देश के नाम एशियन गेम्स 2026 के 10वें दिन अब तक कुल 18 ब्रॉन्ज मेडल भी हो चुके हैं. वहीं भारत के पदकों की संख्या में इजाफा होने वाला है, क्योंकि अभी भारत कई और पदक इवेंट में खेलने वाला है.

एशियन गेम्स 2026 मेडल टैली 

देश स्वर्ण रजत कांस्य कुल
चीन 125 51 44 220
जापान 39 64 61 164
दक्षिण कोरिया 21 26 43 90
उज्बेकिस्तान 11 17 12 40
कजाकिस्तान 9 11 23 43
थाईलैंड 9 7 11 27
बहरीन 8 2 3 13
ईरान 7 14 9 30
उत्तर कोरिया 7 5 5 17
मलेशिया 6 2 9 17
हांगकांग, चीन 5 12 17 34
भारत 4 17 18 39
चीनी ताइपे 3 7 21 31

ये भी पढ़ें : 56 साल का इंतजार खत्म! एशियन गेम्स में भारत के सर्वेश कुशारे ने हाई जंप में 2.25 मीटर की छलांग लगाकर जीता सिल्वर मेडल

Continue reading on the app

मायावती ने चंद्रशेखर को कहा BJP का एजेंट, EVM में धांधली करके जितवाया नगीना से चुनाव

मायावती ने पहली बार चंद्रशेखर आजाद पर सीधे हमला बोला है. मायावती ने आरोप लगाया कि BJP ने उन्हें जिताया और उनका अपना जनाधार नहीं है. मायावती ने दलितों से उनके बहकावे में न आने की अपील की.

Continue reading on the app

  Sports

अपनी ही मौत की खबर देखता नजर आया ये पाकिस्तानी क्रिकेटर, देखें कमाल Video

पाकिस्तान के क्रिकेटर आजम खान की मौत की खबर एक न्यूज चैनल ने चला दी जिसके बाद इस खिलाड़ी का एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. Tue, 29 Sep 2026 22:07:06 +0530

  Videos
See all

PoJK Breaking News LIVE | PoJK की हुंकार...'भारत का रास्ता दो, तारबंदी हटाओ'! | Shehbaz | Asim Munir #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-29T17:48:00+00:00

कोल्हापुर में हादसे का खौफनाक वीडियो #kolhapur #roadaccident #cctv #shorts #maharashtra #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-29T17:45:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers