उज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर हंगामा:महिलाओं ने चक्काजाम किया, पुलिस आगे बढ़ी तो पत्थर फेंके; 7 फोटोज
उज्जैन में शाही मस्जिद के एक हिस्से को हटाने की कार्रवाई को लेकर सोमवार को हंगामा हो गया। महिलाओं ने चक्काजाम किया, जबकि कुछ लोगों ने पुलिस पर पथराव किया। भीड़ को हटाने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। इस दौरान क्राइम ब्रांच थाना प्रभारी पुष्पा पांचाल भी घायल हो गईं। इस पूरे घटनाक्रम को 7 फोटोज में समझें
दिल्ली-NCR में नाबालिगों से गैंगरेप मामलों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त:कहा- 2012 के निर्भया कांड की याद आती है, उस घटना से क्या सबक लिया
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-NCR में पिछले कुछ दिनों में नाबालिगों से रेप के मामले में चिंता जताई है। कोर्ट ने इन मामलों पर दिल्ली पुलिस से जवाब मांगा है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इन घटनाओं को देखकर 2012 के निर्भया कांड की दर्दनाक घटना याद आती है और यह सवाल उठता है कि क्या उस घटना से कोई सबक लिया गया है। जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस के. विनोद चंद्रन की बेंच ने दिल्ली-NCR में नाबालिगों से जुड़े तीन गैंगरेप मामलों पर खुद से नोटिस लिया। इनमें आस्था कुंज पार्क, स्वरूप नगर और ग्रेटर नोएडा-दिल्ली बस में नाबालिग से गैंगरेप का मामला शामिल है। खबर अपडेट की जा रही है…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 








