Responsive Scrollable Menu

Honda की बिक्री में जोरदार उछाल! Activa सबसे आगे, Unicorn की डिमांड भी बढ़ी

अगस्त 2026 में Honda टू-व्हीलर्स की बिक्री में सालाना आधार पर 7.54 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज हुई है. कंपनी ने कुल 5.17 लाख से ज्यादा टू-व्हीलर्स बेचे. इस दौरान Activa सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल रहा, जबकि Shine 125/SP 125 और Unicorn की डिमांड में भी शानदार इजाफा हुआ. दूसरी ओर Shine 100 और SP160 की बिक्री में गिरावट देखने को मिली. पूरी मॉडल-वाइज सेल्स रिपोर्ट यहां देखें.

Continue reading on the app

फर्जी महिला नारकोटिक्स टीआई बनकर 3.45 करोड़ की ठगी, मकान-प्लाॉट और शादी के जेवर भी हड़पे

माणकचौक थाना पुलिस ने खुद को फर्जी नारकोटिक्स अधिकारी बताकर प्रॉपर्टी कारोबारी से करीब 3 करोड़ 45 लाख रुपये और जायदाद हड़पने के मामले में सपना ठाकुर नाम की महिला पर मामला दर्ज किया है। तेजानगर निवासी फरियादी रुपेश चपरोत का एक दलाल के खिलाफ पुराना कोर्ट केस चल रहा था। इसी दौरान महिला ने खुद को मंदसौर नारकोटिक्स की टीआई बताकर संपर्क किया और डूबी रकम वापस दिलाने का भरोसा देकर कारोबारी को अपने जाल में फंसा लिया।

कुर्की और मदद के नाम पर ऐंठे 70 लाख नकद

महिला ने आरोपी की संपत्ति कुर्क कराने और अदालती प्रक्रिया के बहाने फरियादी से करीब 70 लाख रुपये नकद ऐंठ लिए। इसके बाद मुंबई के मामले में मदद का झूठा आश्वासन देकर कारोबारी के जीजा से भी 15 लाख रुपये ले लिए गए। इतना ही नहीं, स्टाम्प ड्यूटी और उधारीनामा के नाम पर आरटीजीएस तथा नकद माध्यम से लाखों रुपये अलग से अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए।

प्लाॉट अपने नाम कराया

कोर्ट में साक्ष्य पेश करने की आड़ में शातिर महिला ने तुलसी विहार कॉलोनी स्थित कारोबारी का एलआईजी प्लॉट अपने नाम ट्रांसफर करवा लिया। इसके बाद नामली रोड पर पेट्रोल पंप शुरू करने का सपना दिखाकर 20 लाख रुपये और ठग लिए। ठगी की हद तो तब हो गई जब महिला ने पीड़ित की बेटी की शादी के लिए रखे लगभग 105 ग्राम सोने के जेवर भी झांसा देकर अपने कब्जे में ले लिए।

मकान की रजिस्ट्री कराई और दबाव बनाकर वीडियो से कराया नामांतरण

शातिर महिला ने पीड़ित के तेजानगर स्थित मकान की रजिस्ट्री भी धोखे से अपने नाम करा ली। उसने बैंक से 20 लाख रुपये ट्रांसफर तो किए, लेकिन अगले ही दिन नकद वापस ले लिए। इसके बाद मकान एक करोड़ 30 लाख में बेचने की झूठी बात का वीडियो बनवाकर नामांतरण अपने नाम करवा लिया। फिलहाल शिकायत के आधार पर माणकचौक पुलिस ने महिला पर प्रकरण दर्ज कर जांच तेज कर दी है।

Continue reading on the app

  Sports

व‍िराट कोहली ने ज‍िस बैट से मारी सेंचुरी और तोड़ द‍िए कई र‍िकॉर्ड, जानते हैं क‍ितनी है उसकी कीमत

Viral Kohli Bat: रविवार के दिन भारत बनाम वेस्टंडीज के मैच में विराट कोहली ने दमदार पारी खेलकर शतक जड़ा और भारत की जीत दिलाई. अब लोगों के मन में जिज्ञासा है कि आखिर ये बड़े बैड्समैन मैच में किस बल्ले का इस्तेमाल करते हैं. आइए जानते हैं कि विराट कोहली ने किस बल्ले से शानदार शतक जड़ा है. Mon, 28 Sep 2026 19:38:48 +0530

  Videos
See all

CM Yogi Mission Rojgar: CM योगी के मिशन रोजगार पर UP की जनता की बात सुन लो! | UP News | Latest #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-28T14:10:08+00:00

Ujjain Violence Updates : हनुमान मंदिर के वक्त तो ये नहीं हुआ! | Stone Pelting | Mohan Yadav #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-28T14:03:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers