OTT Release This Week: 'दुपहिया सीजन 2' से 'पूजा मेरी जान' तक, इस वीक ओटीटी पर रिलीज होंगी ये सीरीज और मूवी
OTT Release This Week: अगर आप इस हफ्ते घर बैठे नई फिल्में और वेब सीरीज देखने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर एंटरटेनमेंट का भरपूर डोज आने वाला है. इस हफ्ते कॉमेडी, ड्रामा, थ्रिलर और कई इमोशनल कहानियां रिलीज होने वाली हैं. खास बात ये है कि फेमस सीरीज 'दुपहिया सीजन 2' के साथ-साथ फिल्म 'पूजा मेरी जान' भी ओटीटी पर रिलीज होने वाली है. इनके अलावा भी कई अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर इस वीकेंड काफी कुछ देखने को मिलेगा. चलिए चेक करते हैं लिस्ट.
दुपहिया सीजन 2 (Dupahiya-Season 2)
फेमस वेब सीरीज 'दुपहिया' अपने दूसरे सीजन के साथ वापस लौट रही है. इस नए सीजन में नई चुनौतियां देखने को मिलेंगी, जो पहले से ज्यादा मजेदारभरी होने वाली है. इसी के साथ दर्शकों को कॉमेडी का भी जबरदस्त डोज देखने को मिलने वाला है. सीरीज की कास्ट की बात करे तो इसमें गजराज राव, रेणुका शहाणे, स्पर्श श्रीवास्तव, भुवन अरोड़ा, शिवानी रघुवंशी और यशपाल शर्मा नजर आएंगे. वहीं, बता दें कि इसका निर्देशन सोनम नायर ने किया है. इस सीरीज को 1 अक्टूबर से प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.
पूजा मेरी जान (Pooja Meri Jaan)
पूजा मेरी जान एक इमोशनल ड्रामा फिल्म है, जिसमें रिश्तों, सपनों और जिंदगी के उतार-चढ़ाव की कहानी देखने को मिलने वाली है. फिल्म में एक ऐसी महिला के सफर को दिखाया गया है, जो अपनी पहचान बनाने और जिंदगी की चुनौतियों का सामना करने की कोशिश करती है. इसमें मृणाल ठाकुर, हुमा कुरैशी और विजय राज लीड रोल में है. वहीं, चैतन्य वियास, विक्रम चौहान और राजेश जैसे कलाकारों ने भी अहम रोल प्ले किया है. फिल्म का निर्देशन नवजोत गुलाटी ने किया है. इस फिल्म का प्रीमियर 2 अक्टूबर से जी5 पर होगा.
ये भी पढें- Box Office Collection: संडे को 'द वन' और 'द पैराडाइज' में से किसने की ज्यादा कमाई? जानें कलेक्शन
क्या अब अमेरिका से हथियार खरीदेगा ये पावरफुल देश? ट्रंप के इस कदम से दुनिया हैरान...
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से जुड़ा एक ऐसा खुलासा सामने आया है, जिसने कूटनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है. दरअसल, हाल ही में चीन में अमेरिका के राजदूत डेविड परड्यू ने बताया है कि ट्रंप ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से यह तक पूछ लिया कि क्या वे अमेरिकी हथियार खरीदने में दिलचस्पी रखते हैं?
राजदूत ने यह बात कहां और कब बताई?
बता दें परड्यू ने रविवार को अमेरिकी चैनल फॉक्स न्यूज संडे पर एंकर शैनन ब्रीम से बातचीत में यह जानकारी दी है. यह इंटरव्यू शी जिनपिंग की वॉशिंगटन की राजकीय यात्रा के कुछ ही दिन बाद हुआ है इसलिए इस बयान को और भी ज्यादा अहम माना जा रहा है.
ट्रंप ने आखिर शी जिनपिंग से क्या कहा था?
एक रिपोर्ट के अनुसार परड्यू के मुताबिक ट्रंप ने ताइवान को प्रस्तावित हथियार बिक्री को सही ठहराते हुए शी से कहा कि अमेरिका पूरी दुनिया में कई देशों को हथियार बेचता है और ताइवान की बिक्री भी उन्हीं में से एक है. इसी बातचीत में ट्रंप ने शी से यह भी पूछ लिया कि क्या वे खुद अमेरिका से हथियार खरीदना चाहेंगे? बता दें अपने इंटरव्यू में परड्यू ने यह साफ नहीं किया कि यह प्रस्ताव किस मौके पर दिया गया था.
खबर अपडेट की जा रही है
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation








