एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में पहुंची इंडियन क्रिकेट टीम, भारत एक और मेडल हुआ पक्का, जानें अब किसके साथ होगी टक्कर
Team India : इंडियन क्रिकेट टीम एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है. इसके साथ ही अफगानिस्तान क्रिकेट टीम एशइयन गेम्स से बाहर हो गई है. भारत की टीम ने बगैर मैदान पर उतरे ही सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है. वहीं टॉस हुए बिना ही अफगानिस्तान की क्रिकेट टीम बाहर हो गई. दरअसल, जापान के आइची-नागोया में आयोजित हो रहे एशियन गेम्स 2026 में आज यानी 28 सितंबर को पुरुष क्रिकेट इवेंट का क्वार्टर-फाइनल मैच भारत और अफगानिस्तान के बीच खेला जाने वाला था. ये मैच सुबह 10:00 बजे से होना था, लेकिन मुकाबला आज हो ही नहीं पाया और बारिश के चलते रद्द हो गया. इसके साथ ही टीम इंडिया में एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया.
???? Match Abandoned ????
— BCCI (@BCCI) September 28, 2026
The #INDvAFG Asian Games 2026 Quarter-Final has been called off due to rain. #TeamIndia advance to the semi-final by virtue of higher seeding. #AsianGames
भारत ने इस आधार पर बनाई सेमीफाइनल में जगह
भारतीय क्रिकेट टीम आईसीसी टी20 रैंकिंग में इस समय नंबर-1 टीम बनी हुई है. वहीं अफगानिस्तान क्रिकेट टीम आईसीसी रैंकिंग में 10वें स्थान पर है. ऐसे में जब क्वार्टर फाइनल मुकाबला भारी बारिश के चलते रद्द हुआ तो, रैंकिंग के आधार पर ऊपर मौजूद रहने वाली टीम को सीधे सेमीफाइनल में एंट्री दे दी गई. इस स्थिति में भारत अफगानिस्तान के कहीं ज्यादा ऊपर थी और उसे सेमीफाइनल का टिकट मिल गया.
ये भी पढ़ें : पाकिस्तान की खुली किस्मत! बगैर खेले सेमीफाइनल में पहुंची टीम, बारिश ने किया हांगकांग का खेल तमाम
Bigg Boss 20 में नॉमिनेट हुए ये 11 कंटेस्टेंट्स, कैप्टन गुल्लू के साथ-साथ ये खिलाड़ी हुए नॉमिनेशन से सेफ
Bigg Boss 20: सलमान खान का पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ इन दिनों लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. शो में हर दिन कंटेस्टेंट्स के बीच नए विवाद, बहस और टकराव देखने को मिल रहे हैं. हाल ही में हुए वीकेंड का वार में ईशा रिखी को शो से एविक्ट कर दिया गया. ईशा के बाहर होने के बाद अब बिग बॉस के घर में 14 कंटेस्टेंट्स बचे हैं. वहीं अब मेकर्स ने अगले एविक्शन की तैयारी भी शुरू कर दी है.
वीकेंड का वार में सलमान खान ने जहां कुछ कंटेस्टेंट्स के गेम की तारीफ की, वहीं कई सदस्यों को उनके रवैये और गेम को लेकर जमकर फटकार भी लगाई. सलमान ने कंटेस्टेंट्स को उनके खेल की कमियां समझाईं और उन्हें गेम में सुधार करने की सलाह दी. अब इसी बीच शो के अगले हफ्ते के नॉमिनेशन की खबर सामने आ गई है. इस हफ्ते एक-दो नहीं बल्कि 11 कंटेस्टेंट्स पर एविक्शन की तलवार लटक रही है. तो चलिए आपको बताते हैं उन सभी कंटेस्टेंट्स के नाम.
इस हफ्ते 11 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट
‘बिग बॉस 20’ से जुड़ी अंदरूनी खबरें शेयर करने वाले फैन पेज ‘बीबी तक’ के मुताबिक, इस हफ्ते कुल 11 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेशन में हैं. इनमें रीति तिवारी, आम्रपाली दुबे, माही विज, स्काउट ओपी, अमन गांधी, कनिका मान, काजी तौकीर, उदिति सिंह, यंग डीएसए, लव गिल और मैरी कॉम का नाम शामिल है. यानी इन 11 कंटेस्टेंट्स में से किसी एक को इस हफ्ते घर से बाहर का रास्ता देखना पड़ सकता है. हालांकि, अभी एविक्शन का अंतिम फैसला वोटिंग और शो में होने वाली आगे की प्रक्रिया पर निर्भर करेगा.
???? BREAKING! Except Captain Gullu, Aasif & Arishfa, the ENTIRE HOUSE has been NOMINATED for this week! ????
— BBTak (@BiggBoss_Tak) September 27, 2026
Who’s getting evicted next?
इन कंटेस्टेंट्स को मिली सेफ्टी
वहीं, कुछ कंटेस्टेंट्स इस हफ्ते नॉमिनेशन से पूरी तरह सुरक्षित हैं. जानकारी के मुताबिक, घर के मौजूदा कैप्टन गुल्लू के अलावा आसिफ खान और अरिश्फा खान भी इस हफ्ते नॉमिनेशन से बच गए हैं. इन तीनों पर फिलहाल एविक्शन का खतरा नहीं है. ऐसे में अब पूरा फोकस उन 11 कंटेस्टेंट्स पर है, जो इस हफ्ते नॉमिनेशन में हैं. इनमें से किस कंटेस्टेंट को सबसे कम वोट मिलते हैं और किसका सफर खत्म होता है इसका खुलासा आने वाले एपिसोड में होगा.
कंटेस्टेंट्स के बीच देखने को मिलेगा नॉमिनेशन टास्क
फिलहाल शो में नॉमिनेशन की पूरी प्रक्रिया को लेकर तस्वीर साफ नहीं हुई है. आने वाले एपिसोड में नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स की घोषणा के साथ-साथ घरवालों के बीच टास्क भी देखने को मिल सकता है. बिग बॉस के घर में होने वाले ये टास्क अक्सर कंटेस्टेंट्स के बीच समीकरण बदल देते हैं और गेम को एक नया मोड़ देते हैं. ऐसे में अब देखना होगा कि इस हफ्ते नॉमिनेट हुए 11 कंटेस्टेंट्स में से कौन अपनी जगह बचाने में कामयाब रहता है और किस कंटेस्टेंट का ‘बिग बॉस 20’ का सफर खत्म हो जाता है.
घर में अब बचे हैं 14 कंटेस्टेंट्स
बता दें कि हाल ही में हुए वीकेंड का वार में ईशा रिखी शो से बाहर हो गई हैं. इससे पहले रोहेद खान का भी एविक्शन हो चुका है. इस तरह 16 कंटेस्टेंट्स के साथ शुरू हुए शो में अब 14 सदस्य बाकी रह गए हैं. वहीं मेकर्स ने आने वाले एपिसोड का एक नया प्रोमो भी जारी किया है, जिसमें कैप्टन गुल्लू को एक खास पावर मिलती दिखाई दे रही है. इस पावर का इस्तेमाल करके गुल्लू किन्हीं दो कंटेस्टेंट्स की एक लाइफलाइन वापस ला सकते हैं. ऐसे में ये पावर किसके लिए फायदेमंद साबित होगी और इसका असर घर के समीकरणों पर क्या पड़ेगा ये देखना दिलचस्प होगा.
ये भी पढ़ें: Box Office Collection: संडे को 'द वन' और 'द पैराडाइज' में से किसने की ज्यादा कमाई? जानें कलेक्शन
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation











