Responsive Scrollable Menu

भगत सिंह का राष्ट्र सम्मान के लिए सर्वस्व न्योछावर करने का जज्बा नौजवानों की हिम्मत और हौसले का प्रतीक: पीएम मोदी

भगत सिंह का राष्ट्र सम्मान के लिए सर्वस्व न्योछावर करने का जज्बा नौजवानों की हिम्मत और हौसले का प्रतीक: पीएम मोदी

Continue reading on the app

WhatsApp Update: Android यूजर्स के लिए आएगा iOS जैसा फ्लोटिंग नेविगेशन बार, राउंडेड कॉर्नर वाला होगा नया डिजाइन

WhatsApp अपने एंड्रॉयइड यूजर्स के लिए ऐप में एक बड़ा बदलाव करने जा रहा है। कंपनी जल्द ही Android ऐप के डिजाइन में बदलने जा रहा है। Meta के स्वामित्व वाला मैसेजिंग प्लेटफॉर्म Android ऐप के लिए नए डिजाइन वाले बॉटम नेविगेशन बार की टेस्टिंग कर रहा है। इसमें राउंडेड कॉर्नर के साथ फ्लोटिंग लेआउट दिया जा सकता है। यह बदलाव लागू होने पर नेविगेशन बार ऐप के बाकी इंटरफेस से अलग दिखाई देगा। नए डिजाइन को iOS पर WhatsApp के Liquid Glass डिजाइन से इंस्पायर बताया जा रहा है।

Android ऐप में बदलेगा WhatsApp का डिजाइन
WhatsApp फीचर ट्रैकर WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी Android ऐप के बॉटम नेविगेशन बार में एक और विजुअल बदलाव की तैयारी कर रही है। रिपोर्ट के अनुसार, WhatsApp Beta for Android के 2.26.38.10 अपडेट में इस नए इंटरफेस की टेस्टिंग की जा रही है। यह अपडेट Google Play Store के जरिए उपलब्ध है।

नए डिजाइन में बॉटम नेविगेशन बार मुख्य इंटरफेस से अलग दिखाई देगा। मौजूदा डिजाइन की तरह स्क्रीन के निचले हिस्से में मिलने के बजाय इसे राउंडेड कॉर्नर के साथ फ्लोटिंग लेआउट में दिखाया जा सकता है। फीचर ट्रैकर के अनुसार, यह बदलाव लाइट और डार्क दोनों थीम में दिखाई देता है, हालांकि लाइट थीम में इसका असर ज्यादा साफ नजर आता है।

ये भी पढ़े-ः TRAI New Rules: 28 दिन के रीचार्ज से मिली मुक्ति, अब मिलेंगे पूरे 30 दिनों वाले प्लान

iOS के Liquid Glass डिजाइन से इंस्पायर 
WhatsApp ने हाल ही में iOS ऐप में अपने डिजाइन बदलावों के तहत फ्लोटिंग टैब बार पेश किया है। यह बदलाव Apple के Liquid Glass डिजाइन से जुड़ा है। Android वर्जन में भी इसी तरह का फ्लोटिंग डिजाइन और राउंडेड एज देखने को मिल सकता है। हालांकि, Android ऐप में iOS जैसा ट्रांसलूसेंट यानी पारदर्शी इफेक्ट दिए जाने की संभावना नहीं है।

इसका कारण दोनों ऑपरेटिंग सिस्टम के अलग-अलग डिजाइन गाइडलाइंस को बताया जा रहा है। WABetaInfo के अनुसार, Android के लिए किया जा रहा यह बदलाव WhatsApp यूजर्स के फीडबैक को भी ध्यान में रखकर तैयार किया जा सकता है। यूजर्स की ओर से Android ऐप को ज्यादा मॉडर्न लुक देने की मांग पहले भी की गई है।

अभी डेवलपमेंट में है फीचर
रिपोर्ट के मुताबिक, WhatsApp का नया फ्लोटिंग बॉटम नेविगेशन बार अभी डेवलपमेंट फेज में है और फिलहाल सभी बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध नहीं किया गया है। कंपनी इसे शुरुआत में चुनिंदा बीटा यूजर्स के लिए जारी कर सकती है। इसके बाद भविष्य के किसी अपडेट में इसे बड़े स्तर पर रोलआउट किया जा सकता है। WhatsApp के बीटा फीचर्स आमतौर पर चरणबद्ध तरीके से जारी किए जाते हैं, इसलिए यह फीचर सभी यूजर्स को एक साथ उपलब्ध नहीं होगा।

Continue reading on the app

  Sports

शुभमन गिल भारत के लिए सबसे तेज 10 वनडे शतक ठोकने के बावजूद क्यों अनलकी हैं?

शुभमन गिल वनडे क्रिकेट में कमाल पर कमाल कर रहे हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में उन्होंने शतक लगाया. हालांकि ये खिलाड़ी अनलकी है, ऐसा अश्विन को लगता है, जानिए क्यों? Mon, 28 Sep 2026 21:45:58 +0530

  Videos
See all

Desh Ki Pathshala With Sushant Sinha | देश की पाठशाला Episode 103 | Ujjain Masjid Bulldozer #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-28T17:03:38+00:00

Ujjain Masjid : उज्जैन में शाही मस्जिद को लेकर क्यों हुआ बवाल? #ytshorts #shorts #ujjain #hindinews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-28T17:02:40+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers