WhatsApp Update: Android यूजर्स के लिए आएगा iOS जैसा फ्लोटिंग नेविगेशन बार, राउंडेड कॉर्नर वाला होगा नया डिजाइन
WhatsApp अपने एंड्रॉयइड यूजर्स के लिए ऐप में एक बड़ा बदलाव करने जा रहा है। कंपनी जल्द ही Android ऐप के डिजाइन में बदलने जा रहा है। Meta के स्वामित्व वाला मैसेजिंग प्लेटफॉर्म Android ऐप के लिए नए डिजाइन वाले बॉटम नेविगेशन बार की टेस्टिंग कर रहा है। इसमें राउंडेड कॉर्नर के साथ फ्लोटिंग लेआउट दिया जा सकता है। यह बदलाव लागू होने पर नेविगेशन बार ऐप के बाकी इंटरफेस से अलग दिखाई देगा। नए डिजाइन को iOS पर WhatsApp के Liquid Glass डिजाइन से इंस्पायर बताया जा रहा है।
Android ऐप में बदलेगा WhatsApp का डिजाइन
WhatsApp फीचर ट्रैकर WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी Android ऐप के बॉटम नेविगेशन बार में एक और विजुअल बदलाव की तैयारी कर रही है। रिपोर्ट के अनुसार, WhatsApp Beta for Android के 2.26.38.10 अपडेट में इस नए इंटरफेस की टेस्टिंग की जा रही है। यह अपडेट Google Play Store के जरिए उपलब्ध है।
नए डिजाइन में बॉटम नेविगेशन बार मुख्य इंटरफेस से अलग दिखाई देगा। मौजूदा डिजाइन की तरह स्क्रीन के निचले हिस्से में मिलने के बजाय इसे राउंडेड कॉर्नर के साथ फ्लोटिंग लेआउट में दिखाया जा सकता है। फीचर ट्रैकर के अनुसार, यह बदलाव लाइट और डार्क दोनों थीम में दिखाई देता है, हालांकि लाइट थीम में इसका असर ज्यादा साफ नजर आता है।
ये भी पढ़े-ः TRAI New Rules: 28 दिन के रीचार्ज से मिली मुक्ति, अब मिलेंगे पूरे 30 दिनों वाले प्लान
iOS के Liquid Glass डिजाइन से इंस्पायर
WhatsApp ने हाल ही में iOS ऐप में अपने डिजाइन बदलावों के तहत फ्लोटिंग टैब बार पेश किया है। यह बदलाव Apple के Liquid Glass डिजाइन से जुड़ा है। Android वर्जन में भी इसी तरह का फ्लोटिंग डिजाइन और राउंडेड एज देखने को मिल सकता है। हालांकि, Android ऐप में iOS जैसा ट्रांसलूसेंट यानी पारदर्शी इफेक्ट दिए जाने की संभावना नहीं है।
इसका कारण दोनों ऑपरेटिंग सिस्टम के अलग-अलग डिजाइन गाइडलाइंस को बताया जा रहा है। WABetaInfo के अनुसार, Android के लिए किया जा रहा यह बदलाव WhatsApp यूजर्स के फीडबैक को भी ध्यान में रखकर तैयार किया जा सकता है। यूजर्स की ओर से Android ऐप को ज्यादा मॉडर्न लुक देने की मांग पहले भी की गई है।
अभी डेवलपमेंट में है फीचर
रिपोर्ट के मुताबिक, WhatsApp का नया फ्लोटिंग बॉटम नेविगेशन बार अभी डेवलपमेंट फेज में है और फिलहाल सभी बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध नहीं किया गया है। कंपनी इसे शुरुआत में चुनिंदा बीटा यूजर्स के लिए जारी कर सकती है। इसके बाद भविष्य के किसी अपडेट में इसे बड़े स्तर पर रोलआउट किया जा सकता है। WhatsApp के बीटा फीचर्स आमतौर पर चरणबद्ध तरीके से जारी किए जाते हैं, इसलिए यह फीचर सभी यूजर्स को एक साथ उपलब्ध नहीं होगा।
CJP नेता आशुतोष रांका की असम सरकार को चुनौती, हिरासत से रिहाई से बाद एक्स पर किया बड़ा पोस्ट
गुवाहाटी: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सह-संयोजक आशुतोष रांका और पार्टी के कई कार्यकर्ताओं को रविवार, 27 सितंबर को गुवाहाटी में पुलिस ने हिरासत में लिया। यह कार्रवाई पार्टी की प्रस्तावित क्षेत्रीय स्वयंसेवक बैठक से पहले हुई। अलग-अलग रिपोर्टों में हिरासत में लिए गए कार्यकर्ताओं की संख्या 30 से अधिक बताई गई है। बैठक से …
The post CJP नेता आशुतोष रांका की असम सरकार को चुनौती, हिरासत से रिहाई से बाद एक्स पर किया बड़ा पोस्ट appeared first on Bharat Samachar | Hindi News Channel.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
Bharat Samachar










