SSC CGL Admit Card 2026: 30 सितंबर की परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड
SSC CGL Admit Card 2026: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा 2026 के टियर-1 के लिए एडमिट कार्ड जारी करना शुरू कर दिया है। फिलहाल 30 सितंबर 2026 को परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर उम्मीदवार लॉगिन के जरिए उपलब्ध कराया गया है। अन्य तारीखों में परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को अभी एडमिट कार्ड के लिए इंतजार करना होगा।
30 सितंबर की परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी
एसएससी सीजीएल टियर-1 परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए जरूरी अपडेट है। आयोग ने परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करना शुरू कर दिया है। हालांकि, अभी सभी अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड उपलब्ध नहीं हुए हैं।
फिलहाल 30 सितंबर 2026 को निर्धारित परीक्षा वाले अभ्यर्थी ही अपना एडमिट कार्ड लॉगिन करके डाउनलोड कर सकते हैं। जिन अभ्यर्थियों की परीक्षा बाद की तारीख में है, उन्हें लॉगिन करने पर अभी एडमिट कार्ड उपलब्ध नहीं होने का संदेश दिखाई दे सकता है।
आधिकारिक सूचना के मुताबिक, अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड उनकी निर्धारित परीक्षा तारीख से करीब 2 से 3 दिन पहले उपलब्ध कराए जाने की संभावना है। वहीं, परीक्षा शहर की जानकारी पंजीकृत अभ्यर्थियों के लिए उपलब्ध है।
30 सितंबर से शुरू होगी SSC CGL टियर-1 परीक्षा
एसएससी सीजीएल 2026 की टियर-1 परीक्षा 30 सितंबर से 30 अक्टूबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा देशभर में निर्धारित 141 परीक्षा केंद्रों पर होगी। परीक्षा का आयोजन तीन पालियों में किया जाएगा।
परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों को अपने एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी के साथ वैध फोटो पहचान पत्र लेकर पहुंचना होगा। इसलिए परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड पर दर्ज सभी जरूरी जानकारी अच्छी तरह जांच लेना उचित रहेगा।
SSC CGL Admit Card 2026 ऐसे करें डाउनलोड
अभ्यर्थी नीचे दिए गए आसान चरणों के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं—
- सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर ऊपर दाईं ओर दिए गए ‘लॉगिन या पंजीकरण’ विकल्प पर क्लिक करें।
- अब अपनी पंजीकरण संख्या/यूजरनेम और एसएससी रजिस्ट्रेशन पासवर्ड दर्ज करें।
- स्क्रीन पर दिया गया कैप्चा भरकर ‘लॉगिन’ पर क्लिक करें।
- लॉगिन के बाद ‘संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा, 2026-टियर-1 प्रवेश पत्र/हॉल टिकट’ लिंक पर जाएं।
- आपका SSC CGL Tier-1 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के इस्तेमाल के लिए इसका प्रिंट निकालकर सुरक्षित रखें।
परीक्षा से पहले इन बातों का रखें ध्यान
अभ्यर्थी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें अपना नाम, रोल नंबर, परीक्षा तारीख, परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग टाइम और अन्य जरूरी निर्देश जरूर जांच लें। परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ वैध फोटो पहचान पत्र ले जाना न भूलें।
पितृपक्ष में गया का सफर होगा आसान, MP से चलेगी ये स्पेशल ट्रेन, देखें रूट
पितृपक्ष की शुरुआत हो चुकी है। यह वो समय होता है, जब लोग अपने पितरों का पिंडदान और तर्पण करते हैं। इस समय कई लोग श्राद्ध कर्म के लिए गया भी जाते हैं। अब आने जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए रेलवे की ओर से पितृ पक्ष स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया गया है।
इस स्पेशल ट्रेन का फायदा मध्य प्रदेश के यात्रियों को भी होने वाला है। दरअसल रेलवे प्रशासन ने जबलपुर से लेकर गया के बीच ये खास ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। जबलपुर से गया और गया से जबलपुर तक ये ट्रेन 3-3 फेरे में चलेगी।
जबलपुर से गया तक पितृपक्ष स्पेशल ट्रेन
इस स्पेशल ट्रेन के बारे में रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक ट्रेन संख्या 01701, 29 सितंबर, 4 अक्टूबर और 9 अक्टूबर को रात 9:25 पर जबलपुर से निकलेगी। अगले दिन दोपहर 2:30 पर यह गया जंक्शन पहुंचेगी। इसी तरह से ट्रेन नंबर 01702 गया से 28 सितंबर, 3 अक्टूबर और 8 अक्टूबर को दोपहर 3 बजकर 30 मिनट पर गया से निकलेगी। ये अगले दिन सुबह 8.10 पर जबलपुर स्टेशन पहुंचेगी।
यहां रहेगा ठहराव
आते और जाते समय यह ट्रेन कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, प दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, भभुआ रोड, सासाराम जंक्शन, डेहरी रेलवे स्टेशन पर रुकेगी। दोनों ही फेरे में इन स्टेशनों पर ठहराव रहने वाला है।
यात्रीगण कृपया ध्यान दें!
यात्रियों की सुविधा के लिए जबलपुर से गया के मध्य पितृ पक्ष स्पेशल ट्रेन का संचालन दिए गए विवरणानुसार किया जाएगा।
यात्रा से पहले ट्रेन का समय एवं ठहराव अवश्य जांच लें।#IndianRailways #WCR #PitruPakshaSpecial pic.twitter.com/Mgva5ZpUeU
— West Central Railway (@wc_railway) September 10, 2026
रानी कमलापति से भी होगा संचालन
बता दें कि मध्य प्रदेश में ये ट्रेन की जबलपुर से नहीं बल्कि रानी कमलापति स्टेशन से भी चलाई जा रही है। 27 सितंबर, 2 अक्टूबर और 7 अक्टूबर को ट्रेन नंबर 01661 रानी कमलापति गया पितृपक्ष स्पेशल दोपहर 3:20 पर जाने कमलापति करवाना होगी और अगले दिन दोपहर 2:30 पर गया पहुंचेगी। इसी तरह से वापसी में ट्रेन नंबर 01662 गया रानी कमलापति पितृपक्ष स्पेशल ट्रेन दोपहर 3:30 पर गया से रवाना होगी और अगले दिन 4 बजकर 15 मिनट पर रानी कमलापति पहुंचेगी।
कहां रुकेगी ट्रेन
रानी कमलापति से गया के बीच चलने वाली ये ट्रेन नर्मदा पुरम, इटारसी, पिपरिया, नरसिंहपुर, जबलपुर, सिहोरा, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, प दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, भभुआ रोड, सासाराम जंक्शन, डेहरी, अनुग्रह नारायण रोड, पर रुकेगी।
कृपया ध्यान दें!
यात्रियों की सुविधा के लिए रानी कमलापति से गया के मध्य दिए गए विवरण के अनुसार विशेष ट्रेन का संचालन किया जा रहा है । #IndianRailways https://t.co/oa6VAXHvNv pic.twitter.com/xeV1tbwJsN— West Central Railway (@wc_railway) September 26, 2026
मिलेगी ये सुविधा
इस पितृपक्ष स्पेशल ट्रेन में सेकंड एसी के 2, थर्ड एसी के 4, स्लीपर के 12 और 4 जनरल कोच लगाए जाएंगे। इसमें 2 एलएलआरडी कोच भी लगाए जाने वाले हैं। इस ट्रेन में कुल 24 कोच रहने वाले हैं। इससे जुड़ी सभी जानकारी भारतीय रेलवे की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
Mp Breaking News









