Responsive Scrollable Menu

Bihar Librarian Notification 2026: लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी, 1 अक्टूबर से आवेदन; उम्र में 10 साल की छूट

Bihar Librarian Notification 2026: बिहार में लाइब्रेरियन के पदों पर नियुक्ति की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा 2026 यानी BSEB LET के लिए आवेदन कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी और उम्मीदवार 21 अक्टूबर तक फॉर्म भर सकेंगे। नई नियमावली के तहत सभी वर्गों के अभ्यर्थियों को अधिकतम उम्र सीमा में 10 वर्ष की अतिरिक्त छूट दी गई है।

1 अक्टूबर से शुरू होंगे आवेदन
BSEB की ओर से जारी जानकारी के अनुसार विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी। किसी अन्य माध्यम से आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

आवेदन शुरू होने के बाद उम्मीदवार निर्धारित वेबसाइट sletregistration.cbrt.co.in पर जाकर अपना फॉर्म भर सकेंगे। अभ्यर्थियों को आवेदन की अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना समय रहते प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी जाती है।

सभी वर्गों को उम्र में 10 साल की छूट
इस बार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा के लिए अधिकतम आयु सीमा को लेकर अभ्यर्थियों को राहत दी गई है। बोर्ड की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक नई नियमावली के तहत सभी वर्गों के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र सीमा में 10 वर्ष की अतिरिक्त छूट दी जाएगी।

अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष निर्धारित है। अधिकतम आयु सीमा से संबंधित विस्तृत शर्तों को आवेदन से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन में जरूर देखना चाहिए।

Bihar Librarian Eligibility: कौन कर सकता है आवेदन?
विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा के लिए अभ्यर्थी के पास लाइब्रेरी साइंस में स्नातक डिग्री होनी चाहिए। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए स्नातक में न्यूनतम 45 प्रतिशत अंक निर्धारित किए गए हैं।

वहीं आरक्षित वर्ग, दिव्यांग और महिला अभ्यर्थियों को न्यूनतम अंकों में 5 प्रतिशत की छूट दी गई है। इन वर्गों के उम्मीदवारों के लिए स्नातक में 40 प्रतिशत अंक निर्धारित हैं। इसके अलावा संबंधित पात्रता परीक्षा पास करना भी आवश्यक होगा।

महिलाओं के लिए 35% आरक्षण का प्रावधान
नई नियमावली के अनुसार लाइब्रेरियन भर्ती में कुल पदों में 35 प्रतिशत पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए जा सकते हैं। हालांकि, वास्तविक पदों की संख्या और आरक्षण से संबंधित विस्तृत जानकारी संबंधित भर्ती विज्ञापन जारी होने के बाद स्पष्ट होगी।

Bihar Librarian Exam Pattern: 150 सवाल, 150 मिनट
BSEB LET 2026 परीक्षा कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के माध्यम से आयोजित की जाएगी। परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रकार के 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। अभ्यर्थियों को पेपर हल करने के लिए कुल 150 मिनट यानी ढाई घंटे का समय मिलेगा। परीक्षा में नकारात्मक अंकन नहीं किया जाएगा।

Continue reading on the app

SSC CGL Admit Card 2026: 30 सितंबर की परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

SSC CGL Admit Card 2026: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा 2026 के टियर-1 के लिए एडमिट कार्ड जारी करना शुरू कर दिया है। फिलहाल 30 सितंबर 2026 को परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर उम्मीदवार लॉगिन के जरिए उपलब्ध कराया गया है। अन्य तारीखों में परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को अभी एडमिट कार्ड के लिए इंतजार करना होगा।

30 सितंबर की परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी
एसएससी सीजीएल टियर-1 परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए जरूरी अपडेट है। आयोग ने परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करना शुरू कर दिया है। हालांकि, अभी सभी अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड उपलब्ध नहीं हुए हैं।

फिलहाल 30 सितंबर 2026 को निर्धारित परीक्षा वाले अभ्यर्थी ही अपना एडमिट कार्ड लॉगिन करके डाउनलोड कर सकते हैं। जिन अभ्यर्थियों की परीक्षा बाद की तारीख में है, उन्हें लॉगिन करने पर अभी एडमिट कार्ड उपलब्ध नहीं होने का संदेश दिखाई दे सकता है।

आधिकारिक सूचना के मुताबिक, अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड उनकी निर्धारित परीक्षा तारीख से करीब 2 से 3 दिन पहले उपलब्ध कराए जाने की संभावना है। वहीं, परीक्षा शहर की जानकारी पंजीकृत अभ्यर्थियों के लिए उपलब्ध है।

30 सितंबर से शुरू होगी SSC CGL टियर-1 परीक्षा
एसएससी सीजीएल 2026 की टियर-1 परीक्षा 30 सितंबर से 30 अक्टूबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा देशभर में निर्धारित 141 परीक्षा केंद्रों पर होगी। परीक्षा का आयोजन तीन पालियों में किया जाएगा।

परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों को अपने एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी के साथ वैध फोटो पहचान पत्र लेकर पहुंचना होगा। इसलिए परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड पर दर्ज सभी जरूरी जानकारी अच्छी तरह जांच लेना उचित रहेगा।

SSC CGL Admit Card 2026 ऐसे करें डाउनलोड
अभ्यर्थी नीचे दिए गए आसान चरणों के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं—

  • सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर ऊपर दाईं ओर दिए गए ‘लॉगिन या पंजीकरण’ विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब अपनी पंजीकरण संख्या/यूजरनेम और एसएससी रजिस्ट्रेशन पासवर्ड दर्ज करें।
  • स्क्रीन पर दिया गया कैप्चा भरकर ‘लॉगिन’ पर क्लिक करें।
  • लॉगिन के बाद ‘संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा, 2026-टियर-1 प्रवेश पत्र/हॉल टिकट’ लिंक पर जाएं।
  • आपका SSC CGL Tier-1 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के इस्तेमाल के लिए इसका प्रिंट निकालकर सुरक्षित रखें।

परीक्षा से पहले इन बातों का रखें ध्यान

अभ्यर्थी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें अपना नाम, रोल नंबर, परीक्षा तारीख, परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग टाइम और अन्य जरूरी निर्देश जरूर जांच लें। परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ वैध फोटो पहचान पत्र ले जाना न भूलें।

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games: ट्रक ड्राइवर की बेटी ने भारत को जिताया मेडल, अपना खून बहाकर बनी एथलीट

एशियन गेम्स 2026 में विथ्या रामराज ने 400 मीटर हर्डल्स में भारत को ब्रॉन्ज मेडल जिताया. जीत के साथ अपना बेस्ट और नेशनल रिकॉर्ड भी तोड़ा. Mon, 28 Sep 2026 16:55:55 +0530

  Videos
See all

Goonj With Arpita Aarya: 2027 चुनाव से पहले वोटर लिस्ट पर घमासान! | UP Elections 2027 #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-28T11:47:11+00:00

युवाओं ने उठाया नशे के खिलाफ कदम! Delhi में लिया ‘नशा मुक्त भारत’ का संकल्प | Nasha Mukt Bharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-28T11:40:09+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers