Bank Strike Cancelled: क्या आज बैंक खुले हैं या बंद? क्यों टली यूनियनों की 3 दिन की हड़ताल
Bank Strike Cancelled: देशभर के बैंक ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है. जो आज यानी सोमवार से प्रस्तावित तीन दिन की बैंक हड़ताल की आशंका चलते परेशान थे. दरअसल, यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने आज से शुरू होने वाली इस हड़ताल को टालने का फैसला किया है. इसका मतलब है कि 28-30 सितंबर के दौरान घोषित हड़ताल की अवधि में भी देश भर के सभी बैंक सामान्य रूप से काम करते रहेंगे. यह इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि यह समय छमाही क्लोजिंग का है.
बैंक यूनियनों ने क्यों टाली हड़ताल?
बता दें कि बैंक यूनियनों ने रविवार को अपनी प्रस्तावित तीन दिन की देशव्यापी हड़ताल वापस ले ली. यह फैसला इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) से उनकी मुख्य मांगों पर आश्वासन मिलने के बाद लिया गया, जिसमें हफ्ते में पांच दिन काम करने की लंबे समय से लंबित मांग भी शामिल थी. सोमवार से शुरू होने वाली इस हड़ताल की घोषणा 'यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस' (UFBU) ने की थी.
यह प्रस्तावित हड़ताल बैंकों के छमाही क्लोजिंग पीरियड के समय ही होने वाली थी. इन मांगों और हड़ताल से जुड़े मुद्दों पर मिले आश्वासनों के बाद, UFBU ने अपने बयान में कहा कि वे अपने प्रस्तावित आंदोलन और हड़ताल को टालने के लिए सहमत हो गए हैं. बैंक यूनियनों की हड़ताल टलने के चलते आज यानी सोमवार को बैंकों की सभी शाखाएं खुली रहेंगी.
क्यों हड़ताल करने वाले थीं बैंक यूनियन क्या मिला आश्वासन
दरअसल, बैंक यूनियनों सप्ताह में पांच दिनों काम करने की मांग कर रहे थे. इसी को लेकर यूनियन आज से तीन दिनों की हड़ताल करने वाली थी, लेकिन यूनियनों और IBA के बीच बनी सहमति के तहत, शनिवार को छुट्टी घोषित करने की मांग की जांच के लिए तुरंत दोनों पक्षों के प्रतिनिधियों वाली एक उच्च-स्तरीय समिति बनाई जाएगी.
UFBU ने PTI को दिए एक बयान में कहा, "बाकी शनिवारों को छुट्टी घोषित करने के मुद्दे पर विचार-विमर्श करने के लिए IBA और UFBU की एक हाई-लेवल कमेटी तुरंत बनाई जाएगी. यह कमेटी सभी संभावित विकल्पों पर गौर करेगी, सभी स्टेकहोल्डर्स के साथ चर्चा करेगी और एक ऐसा समाधान निकालेगी जो सभी स्टेकहोल्डर्स, और सबसे जरूरी, ग्राहकों को मंजूर हो."
खबर अभी अपडेट हो रही है....
हरित क्रांति के जनक, महान कृषि वैज्ञानिक, 'भारत रत्न' डॉ. एम. एस. स्वामीनाथन की पुण्यतिथि पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
नई दिल्ली, 28 सितंबर (आईएएनएस)। भारत में हरित क्रांति के जनक एवं भारत रत्न डॉ. एम. एस. स्वामीनाथन की पुण्यतिथि पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता समेत कई नेताओं ने श्रद्धांजलि दी।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, भारत में हरित क्रांति के जनक एवं भारत रत्न डॉ. एम. एस. स्वामीनाथन जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य की ओर से एक्स पोस्ट में लिखा गया, महान कृषि वैज्ञानिक एवं भारत में हरित क्रांति के जनक, ‘भारत रत्न’ डॉ. एम. एस. स्वामीनाथन जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! डॉ. एम. एस. स्वामीनाथन जी ने अपने वैज्ञानिक दृष्टिकोण, दूरदर्शिता और कृषि के प्रति समर्पण से भारत को खाद्यान्न के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। किसानों की समृद्धि और कृषि क्षेत्र के विकास के लिए उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनका जीवन कृषि नवाचार, अन्नदाता के कल्याण और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के लिए आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देता रहेगा।
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, हरित क्रांति के प्रणेता, भारतीय कृषि क्षेत्र को नई दिशा देने वाले प्रथम कृषि वैज्ञानिक एवं पद्म विभूषण से सम्मानित महान कृषि वैज्ञानिक डॉ० एम.एस. स्वामीनाथन जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत शत नमन।
मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने लिखा, महान कृषि वैज्ञानिक, हरित क्रांति के जनक, भारत रत्न से अलंकृत डॉ. एम. एस. स्वामीनाथ जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि... अन्नदाता किसान के हित में उनके दूरदर्शी प्रयासों के फलस्वरूप आज भारत ने कृषि के क्षेत्र में सशक्त पहचान स्थापित की है। कृषि हित में उनके शोध एवं नवाचार सदैव स्मरणीय रहेंगे।
मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री विश्वास सारंग की ओर से सोशल मीडिया पर लिखा गया, भारत में हरित क्रांति के जनक, महान कृषि वैज्ञानिक, भारत रत्न डॉ. एम. एस. स्वामीनाथन जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।
बिहार सरकार में मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, भारत रत्न, सुप्रसिद्ध कृषि वैज्ञानिक, अनुवांशिकी विशेषज्ञ एवं हरित क्रांति के जनक डॉ.एम.एस. स्वामीनाथन जी की पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि नमन।
छत्तीसगढ़ सरकार में मंत्री केदार कश्यप ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, भारत में आधुनिक एवं प्रगतिशील कृषि की नींव रखने वाले, हरित क्रांति के जनक, भारत रत्न डॉ. एम. एस. स्वामीनाथन जी की पुण्यतिथि पर सादर नमन। भारतीय कृषि को नई दिशा देने और देश की खाद्यान्न सुरक्षा को सुदृढ़ करने हेतु उनका अनुपम योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने सोशल मीडिया पर लिखा, अन्नदाता को सशक्त बनाकर, भारत को खाद्य आत्मनिर्भरता की राह दिखाने वाले महान वैज्ञानिक एवं भारत रत्न डॉ. एम. एस. स्वामीनाथन जी की पुण्यतिथि पर सादर नमन। कृषि अनुसंधान और नवाचार के माध्यम से उन्होंने भारत को खाद्य संकट से उबारने और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कृषि, किसान और राष्ट्र के प्रति उनका समर्पण एवं योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
--आईएएनएस
एसडी/एएस
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation











