Responsive Scrollable Menu

Breaking News Today Live Updates: पंजाब की LPU में 10 दिन के लिए सस्पेंड की गईं रेगुलर क्लास, हाइवे पर लगा जाम हटा

Breaking News Today Live Updates: आज 28 सितंबर 2026 और दिन सोमवार है. यूपी-बिहार दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में पिछले दो दिनों में बारिश का कहर देखने को मिला. इस बीच मौसम विभाग ने आज भी देश के कई राज्यों में फिर से भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है.

उत्तर प्रदेश में राज्यसभा और ग्रेजुएट-टीचर निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी चुनावों को लेकर बीजेपी कोर कमेटी की आज अहम बैठक होगी. इस बैठक का आयोजन सुबह करीब 9:30 बजे मुख्यमंत्री आवास पर होगा. सीएम योगी आदित्यनाथ आज ‘मिशन नौकरी’ के तहत 1,375 ग्राम पंचायत अधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे. वहीं  आज से होने वाली बैंककर्मियों की तीन दिवसीय हड़ताल रद्द कर दी गई है. IBA और UFBA के बीच बातचीत के बाद हड़ताल को रद्द करने का फैसला लिया गया. उधर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के पश्चिम बंगाल दौरे का आज आखिरी दिन है. ऐसी ही तमाम खबरों के लिए जुड़े रहें न्यूज नेशन के साथ… हमें फॉलो कीजिए हमारे X हैंडल @NewsNationTV  इंस्टाग्राम- @newsnationtv फेसबुक- @NewsNationChannel यूट्यूब- @NewsNationTV

Continue reading on the app

बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी राहत: तीन दिन की राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल स्थगित, IBA और UFBU के बीच बनी सहमति

देशभर के करोड़ों बैंक ग्राहकों और व्यापारियों के लिए एक बहुत बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। सोमवार से शुरू होने वाली तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।

यदि यह हड़ताल होती तो सरकारी और ग्रामीण बैंकों में लगातार तीन दिनों तक कामकाज पूरी तरह ठप रहता, जिससे चेक क्लीयरेंस, कैश निकासी और लोन जैसी तमाम वित्तीय सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो सकती थीं। हालांकि, ऐन वक्त पर प्रबंधन और यूनियनों के बीच बनी सहमति के कारण संभावित संकट टल गया है।  

​IBA और UFBU की बैठक में क्या हुए बड़े फैसले?

रविवार देर रात लगभग 9:30 बजे भारतीय बैंक संघ (IBA) और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के शीर्ष अधिकारियों के बीच एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। लंबी चर्चा और विचार-विमर्श के बाद दोनों पक्षों के बीच कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर सहमति बनी:  

​पाँच दिवसीय बैंकिंग पर समिति: सभी शनिवार को बैंक की छुट्टी करने के लंबे समय से चले आ रहे मुद्दे पर विचार करने के लिए तुरंत एक संयुक्त समिति का गठन किया जाएगा, जो सभी विकल्पों और ग्राहकों के हितों को ध्यान में रखकर समाधान खोजेगी।  

​PLI स्कीम और अन्य मुद्दे: स्केल IV और उससे ऊपर के अधिकारियों के लिए पीएलआई (PLI) स्कीम में बदलाव को लेकर बातचीत शुरू की जाएगी ताकि उनकी चिंताओं को सरकार के समक्ष रखा जा सके। इसके अलावा 8 मार्च 2024 की बैठक के मिनट्स में दर्ज अन्य लंबित मुद्दों पर भी चर्चा कर उन्हें जल्द सुलझाने का निर्णय लिया गया है।  

​हड़ताल टलने से सामान्य रहेंगी बैंकिंग सेवाएं

यूनियनों की तरफ से जारी आधिकारिक सर्कुलर के अनुसार, इन वार्ताओं और समझौतों के बाद UFBU ने अपने सभी प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन और तीन दिवसीय हड़ताल के फैसले को वापस ले लिया है।

हड़ताल वापस लिए जाने के बाद अब सोमवार से देश भर की सभी बैंक शाखाएं नियमित रूप से खुलेंगी और चेक क्लीयरेंस, कैश ट्रांजैक्शन तथा ऑनलाइन सेवाएं पूरी तरह सुचारू रूप से जारी रहेंगी। इस फैसले से बैंकिंग सेक्टर में स्थिरता आई है और आम जनता को बड़ी राहत मिली है।  

Continue reading on the app

  Sports

1159 दिन बाद बने प्लेयर ऑफ द मैच, फिर भी क्यों शर्मिंदा हुए कुलदीप यादव? ले डाला कोहली और गिल का नाम

वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से धमाकेदार जीत हासिल की. भारतीय टीम के लिए विराट कोहली और कप्तान शुभमन गिल ने शतक लगाया. हालांकि, इस दमदार प्रदर्शन के बावजूद विराट और गिल की जगह कुलदीप यादव प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. इस पर कुलदीप ने विराट और गिल का नाम लेते हुए झिझक जाहिर की. Mon, 28 Sep 2026 08:58:43 +0530

  Videos
See all

UP के उपमुख्यमंत्री का बयान वायरल- ‘टैक्सी चलाओ नौकरी के चक्कर में मत पड़ो’ #brajeshpathak #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-28T03:43:26+00:00

Breaking News: UP के Hathras में रिटायर्ड फौजी और पत्नी की हत्या, घर के अंदर खून से लथपथ मिला शव #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-28T03:42:23+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers