Responsive Scrollable Menu

Aaj Ka Panchang 28 September 2026: सोमवार को द्वितीया तिथि और रेवती नक्षत्र का संयोग, जानें आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Aaj Ka Panchang 28 September 2026: आज यानी 28 सितंबर 2026 को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि रहने वाली है. ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, आज के दिन द्वितीया तिथि शाम 7 बजकर 13 मिनट तक रहेगी. आज सूर्योदय सुबह 6 बजकर 12 मिनट पर हुआ है. सोमवार के दिन पितृ पक्ष का दूसरा श्राद्ध करने का दिन है. आज दिशा शूल पूर्व दिशा में है. ध्रुव योग सुबह 8 बजकर 54 मिनट तक रहेगा और फिर व्याघात योग लगेगा. चलिए पढ़ते हैं आज का पंचांग.

आज का पंचांग 28 सितंबर 2026

आज की तिथि, वार और नक्षत्र

  • तारीख- 28 सितंबर 2026 
  • दिन- सोमवार
  • तिथि- द्वितीया
  • नक्षत्र- रेवती
  • सूर्योदय- सुबह 6:12 बजे
  • सूर्यास्त- शाम 6:11 बजे 
  • करण- तैतिल,गर
  • चंद्रमा- मीन राशि
  • शुभ मुहूर्त- 11:47 से दोपहर 12:35 तक
  • राहुकाल- 7:42 से सुबह 9:11 तक
  • दिशा शूल- पूर्व
  • दिशा शूल उपाय- दर्पण देखकर घर से निकलें

ये भी पढ़ें- Pitru Paksha 2026: श्राद्ध में कौवे, गाय और कुत्ते को भोजन क्यों कराया जाता है? जानें पंचबलि का महत्व

आज का महामंत्र

ऊं नमो भगवते रूद्राय । धीमहि तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्॥

चंद्र गोचर

चंद्रमा का गोचर मीन राशि में सुबह 10 बजकर 16 मिनट तक उसके बाद मेष राशि में होगा.

संवत

विक्रम संवत- 2083, रौद्र

शक संवत- 1948, पराभव

चंद्रमास

सूर्योदय- आज सुबह 06:12 पर हुआ है

सूर्यास्त- आज शाम 06 बजकर 11 मिनट पर होगा

चंद्रोदय- 28 सितंबर शाम 07:13 बजे पर होगा

चंद्र अस्त- 29 सितंबर को सुबह 08:41 मिनट पर होगा

आज का शुभ समय

ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04:45 मिनट से सुबह 05:33 मिनट तक

अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11:47 मिनट से दोपहर 12:35 मिनट तक

अमृत काल- सुबह 07:57 बजे से सुबह 09:29 मिनट तक और सुबह 02:12 मिनट से सुबह 03:43 बजे तक

आज का अशुभ समय

राहुकाल- सुबह 07 बजकर 42 मिनट से सुबह 09 बजकर 11 मिनट तक

यम गण्डक- सुबह 10:48 मिनट से दोपहर 12:17 मिनट तक

गुलिक काल- दोपहर 01:46 मिनट से दोपहर 03:15 बजे तक

आज का दुर्मुहूर्त- दोपहर 12:41 बजे से दोपहर 01:48 बजे तक और दोपहर 03:03 मिनट से दोपहर 03:51 मिनट तक

आज के नुस्खे

सोमवार का दिन भगवान शिव और चंद्रमा को समर्पित है। ज्योतिष शास्त्र में इस दिन को शांति, समृद्धि और नई शुरुआत के लिए अत्यंत शुभ माना गया है..यदि आप अपनी सोई हुई किस्मत को जगाना चाहते हैं, तो सोमवार के दिन  विशेष नियमों का पालन करना आपके लिए चमत्कारिक सिद्ध हो सकता है

सोमवार को शिवलिंग पर दूध अर्पित करना बहुत शुभ माना जाता है. दूध चढ़ाने से जीवन की रुकावटें दूर होती हैं. आप चाहें तो दूध में थोड़ा सा शहद या शक्कर भी मिला सकते हैं. यह उपाय मन की शांति, स्वास्थ्य लाभ और आर्थिक प्रगति में मदद करता है.

सोमवार के दिन गरीब और जरूरतमंद लोगों को दूध या भोजन दान करना चंद्रमा के शुभ प्रभाव को बढ़ाता है. यह जीवन में सकारात्मक ऊर्जा लाता है और ग्रहों की स्थिति में भी संतुलन आता है.

सोमवार को बेलपत्र शिवलिंग पर अर्पित करें. ऐसा करने से आपकी मन की इच्छाएं पूरी होती हैं और आर्थिक समस्याएं दूर होती हैं. साथ ही इससे घर में कभी कोई आर्थिक संकट भी नहीं आता है.

सोमवार को व्रत रखना सबसे महत्वपूर्ण उपायों में से एक है. व्रत रखने से शरीर और मन की शुद्धि होती है और भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है. यह मानसिक तनाव, आर्थिक संकट और स्वास्थ्य समस्याओं से राहत दिला सकता है.

सोमवार की शाम को शुद्ध घी का दीपक जलाना बहुत शुभ होता है. यह अंधकार को दूर कर ज्ञान और शांति का प्रकाश फैलाता है. दीपक को मंदिर में या घर में भगवान शिव के सामने रखें. इससे नकारात्मकता दूर होती है घर में सुख-शांति आती है और सफलता का मार्ग खुलता है.

आपका दिन मंगलमय हो.

ये भी पढ़ें- Matri Navami 2026: कब है पितृ पक्ष में मातृ नवमी? जानें तर्पण का महत्व और इस दिन किसका श्राद्ध होगा

Continue reading on the app

Weather update: दिल्ली में 18 वर्षों का टूटा रिकॉर्ड, सितंबर के अंत में महसूस हुई कड़ाके की ठंड, पहाड़ी राज्यों में बढ़ी ठंड

देशभर में मानसून के अंतिम चरण और मौसम के बदलते चक्र ने एक नया रिकॉर्ड बना दिया है। पर्वतीय क्षेत्रों में हुई बेमौसम बर्फबारी और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में ठिठुरन अचानक बढ़ गई है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इस मौसमी बदलाव का सबसे ज्यादा असर देखने को मिला है, जहां तापमान में भारी गिरावट दर्ज होने से पिछले 18 वर्षों का रिकॉर्ड टूट गया है और सितंबर के महीने में ही लोगों को कड़ाके की ठंड का अहसास होने लगा है।

​जम्मू-कश्मीर में मौसम का मिजाज और बर्फबारी का असर

जम्मू-कश्मीर के ऊपरी इलाकों में मौसम ने अचानक करवट ली है। प्रसिद्ध पर्यटक स्थलों और पर्वतीय श्रृंखलाओं पर हल्की से मध्यम बर्फबारी दर्ज की गई है, जबकि मैदानी हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है। इस बदलाव के कारण घाटी में ठंडी हवाएं चल रही हैं और तापमान सामान्य से काफी नीचे आ गया है, जिससे प्रशासन ने भी ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जाने वाले लोगों और पर्यटकों के लिए चेतावनी जारी की है।

​हिमाचल प्रदेश के ऊंचे पर्वतों पर बिछी बर्फ की सफेद चादर

हिमाचल प्रदेश में भी मौसम के इस यू-टर्न ने लोगों को हैरान कर दिया है। राज्य के लाहुल-स्पीति, किन्नौर और कुल्लू की ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी के बाद ठिठुरन बढ़ गई है। तापमान में आई भारी गिरावट के चलते स्थानीय लोगों ने गर्म कपड़े निकालने शुरू कर दिए हैं। इसके साथ ही, लगातार हो रही बारिश से कृषि और बागवानी फसलों को भी आंशिक नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है।

​उत्तराखंड में भारी बारिश, भूस्खलन और ठंड का प्रकोप

देवभूमि उत्तराखंड में भारी बारिश और पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। कई जिलों में लगातार बारिश के चलते रास्तों पर भूस्खलन की घटनाएं सामने आई हैं, जिससे यातायात बाधित हुआ है। चारधाम यात्रा के मार्गों पर भी सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा या खतरे का सामना न करना पड़े।

​उत्तर प्रदेश में बारिश से आफत और मौसम विभाग का अलर्ट

एक तरफ जहां पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और ठंड ने दस्तक दी है, वहीं उत्तर प्रदेश में मूसलाधार बारिश ने मुसीबतें खड़ी कर दी हैं। राज्य के कई जिलों में जलभराव और यातायात की समस्याएं उत्पन्न हुई हैं। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले कुछ दिनों तक उत्तर भारत के इन सभी प्रभावित क्षेत्रों में मौसम खराब रहने और सतर्कता बरतने की सलाह दी है।

Continue reading on the app

  Sports

63 खिलाड़ी बरकरार, 27 स्लॉट खाली, यूपी वॉरियर्स के पास सबसे बड़ा पर्स, जानें किस टीम ने किसे किया रिटेन

27 Slots Available WPL 2027 Auction: 2027 महिला प्रीमियर लीग नीलामी से पहले सभी पांच टीमों ने 63 खिलाड़ियों को रिटेन और 27 स्थान खाली रखे हैं. मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आक्रामक बल्लेबाज ग्रेस हैरिस समेत चार खिलाड़ियों को रिलीज किया है, जबकि स्टार ऑलराउंडर एलिस पेरी की वापसी से टीम मजबूत हुई है. नौ खिलाड़ियों को रिलीज कर यूपी वॉरियर्स 3.65 करोड़ रुपये के सबसे बड़े पर्स के साथ 28 अक्टूबर को कोच्चि नीलामी में उतरेगा. टूर्नामेंट 14 जनवरी से शुरू होगा. Mon, 28 Sep 2026 22:48:48 +0530

  Videos
See all

Nepal Flood Live Update: नेपाल में फिर लैंडस्लाइड? | Rescue | Koshi River Flood | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-28T21:00:07+00:00

Monsoon Rain | Weather Update | मॉनसून की विदाई से पहले तबाही.. मैदान से पहाड़ तक बारिश का कहर ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-28T21:12:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers