Aaj Ka Rashifal 28 September 2026: आज रेवती नक्षत्र के प्रभाव से मेष राशि को प्रॉपर्टी में लाभ होगा, पढ़ें आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 28 September 2026: आज यानी 28 सितंबर 2026 को आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, आज द्वितीया तिथि शाम 7 बजकर 13 मिनट तक रहेगी और फिर तृतीया तिथि शुरू होगी. आज योगों की बात करें तो ध्रुव योग सुबह 8 बजकर 54 मिनट तक रहेगा और फिर व्याघात योग शुरू हो रहा है. आज रेवती नक्षत्र सुबह 10 बजकर 16 मिनट तक रहेगा और फिर अश्विनी नक्षत्र शुरू हो जाएगा. चलिए पढ़ते हैं आज का राशिफल विस्तार से.
पढ़ें आज का राशिफल 28 सितंबर 2026 (Today's Horoscope 28 September 2026)
1.मेष राशि
मेष राशि के लोगों के लिए आज का समय सर्वोत्तम चल रहा है. पारिवारिक स्थिति अच्छी होगी और माता पिता का सुख मिलेगा. आज रियल एस्टेट और प्रॉपर्टी से धन लाभ होगा और दूर देश की यात्रा होगी. आज आपको नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है. आज के दिन आपके कई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होंगे.
सावधानी- एकाग्र होकर काम करें
उपाय- लाल चंदन का तिलक करें
लाल वस्तु का दान करें
शुभ अंक- 9
लक रंग- केसरिया
लक मीटर- 9
2.वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोगों को आज के दिन प्रयासरत कार्यों में सफलता मिलेगी. लेखन कार्य से धन लाभ होगा. आज परिश्रम से अत्यधिक लाभ प्राप्त होगा. आध्यात्मिक विकास का योग बन रहा है. आज यात्रा और तीर्थाटन से लाभ प्राप्त होगा.
सावधानी- गुस्से पर नियंत्रण रखें
उपाय- सफेद वस्त्र का दान करें
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- हरा
लक मीटर- 9
3.मिथुन राशि
आज के दिन मिथुन राशि के लोगों के साथ शुभ घटनाओं के होने का प्रबल योग बन रहा है. आज प्रयासरत कार्यों में सफलता मिलेगी और परिवार में नया मेहमान आ सकता है. चतुर्दिक लाभ से मन प्रसन्न रहेगा और समस्याओं का समाधान होगा. नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है और नए व्यापार से लाभ मिलेगा.
सावधानी- नकारात्मक सोच से बचें
उपाय- पक्षियों को दाना खिलाएं
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- ग्रीन
लक मीटर- 7
4.कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों को आज के दिन अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाना चाहिए. आज आप लोगों को बड़ी सफलता मिलने का योग बन रहा है. आज के दिन छात्रों के लिए अच्छा समय चल रहा है. आज षड्यंत्रकारी विफल रहेंगे और भवन खरीदने का योग बन रहा है.
सावधानी- अपनी ऊर्जा सही दिशा में लगाएं
उपाय- पांच अन्न दान करें
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- सफेद
लक मीटर- 9
ये भी पढ़ें- Matri Navami 2026: कब है पितृ पक्ष में मातृ नवमी? जानें तर्पण का महत्व और इस दिन किसका श्राद्ध होगा
5.सिंह राशि
इस राशि के लोगों को आज के दिन नए व्यापार और व्यवसाय से लाभ का योग बन रहा है. विदेश में नया व्यवसाय कर सकते हैं और साहित्यिक जगत से आय का साधन मिलेगा. कोर्ट के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि मिलेगी और परिजनों का साथ मिलेगा.
सावधानी- गुस्से पर नियंत्रण रखें
उपाय- लाल वस्त्र मन्दिर में दान करें
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- गोल्डन
लक मीटर- 8
6.कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों को आज के दिन आय के साधनों से लाभ होगा. आज विद्या से धन लाभ होगा और आपको मान-सम्मान मिलेगा. परिवार में शुभ कार्य होंगे और जमीन खरीदने का उत्तम समय चल रहा है. आज इन्हें संतान सुख मिल सकता है और छात्रों के लिए अच्छा समय चल रहा है.
सावधानी- अपनी ऊर्जा सही दिशा में लगाएं
उपाय- हरे वस्त्र, दाल का दान करें
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- बैंगनी
लक मीटर- 9
7.तुला राशि
तुला राशि के लोगों को आज के दिन लाभ के कई अवसर मिलेंगे. आज इनके सुख में वृद्धि होगी. गृह निर्माण का योग बन रहा है. आज माली हालत में सुधार होगा और मान सम्मान में वृद्धि होगी. रोजगार से लाभ का योग बन रहा है. आज आयात निर्यात का योग बन रहा है. आज इनके परिवार में शुभ कार्य होने का योग बन रहा है.
सावधानी- सकारात्मक सोच रखें
उपाय- चींटियों को आटा खिलाएं
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- नीला
लक मीटर- 9
8.वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोगों को आज चारों तरफ से धन लाभ होगा. आज परिवार में शुभ कार्य होने से मन प्रसन्न रहेगा और भाई बहन का सुख प्राप्त होगा. आय से अधिक व्यय का योग बन रहा है. आज दूर देश की यात्रा होगी और गृह निर्माण का योग बन रहा है. रुका हुआ धन प्राप्त होगा और संतान से मन प्रसन्न रहेगा.
सावधानी- भावनाओं पर नियंत्रण रखें
उपाय- असहाय को भोजन और वस्त्र दें
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- केसरिया
लक मीटर- 7
9.धनु राशि
धनु राशि के लोगों को आज के दिन कई साधनों से धन लाभ होगा, चोट चपेट से बचे रहें. विवाद नहीं मध्यम मार्ग अपनाएं और रुका हुआ धन मिलेगा. स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें और अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं.
सावधानी- स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें
उपाय- पौधारोपण करना अच्छा होगा
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- नारंगी
लक मीटर- 9
10.मकर राशि
मकर राशि के लोगों को आज के दिन आलस्य का परित्याग करना होगा. आज के दिन आपको विवादों से बचें और मध्यम मार्ग अपनाएं, भूमि भवन खरीद सकते हैं. आज संतान लाभ हो सकता है और यात्रा तथा तीर्थाटन से लाभ होगा. रुका हुआ धन मिलेगा और महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होंगे.
सावधानी- अधिक खर्च से बचें
उपाय- अनाज दान करें
शुभ अंक -4
शुभ रंग- नीला
लक मीटर-9
11.कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों को आज के दिमन परिवार में शुभ कार्य का योग बन रहा है. आज नए व्यापार के अवसर मिलेंगे और विद्यार्थियों, खिलाड़ियों के लिए सर्वोत्तम समय चल रहा है. आज जमीन और मकान का सुख मिलेगा.
सावधानी- जल्दबाजी में निर्णय न लें
हेल्थ पर विशेष ध्यान रखें
उपाय- असहाय की मदद करें
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- ब्राउन
लक मीटर- 8
12.मीन राशि
मीन राशि के लोगों को आज के दिन यात्रा से धन लाभ होगा. भाग्य में वृद्धि का योग बन रहा है. आज संतान सुख का योग बन रहा है. आज के दिन आपको नौकरी में प्रमोशन मिलेगा और भाग्य का साथ मिलेगा. विद्या, वाणी से धन लाभ होने का योग बन रहा है.
सावधानी- आलस्य में समय नष्ट न करें
उपाय- मंदिर में फल दान करें
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- पीला
लक मीटर- 8
ये भी पढ़ें- Pitru Paksha 2026: श्राद्ध में कौवे, गाय और कुत्ते को भोजन क्यों कराया जाता है? जानें पंचबलि का महत्व
Aaj Ka Panchang 28 September 2026: सोमवार को द्वितीया तिथि और रेवती नक्षत्र का संयोग, जानें आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल
Aaj Ka Panchang 28 September 2026: आज यानी 28 सितंबर 2026 को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि रहने वाली है. ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, आज के दिन द्वितीया तिथि शाम 7 बजकर 13 मिनट तक रहेगी. आज सूर्योदय सुबह 6 बजकर 12 मिनट पर हुआ है. सोमवार के दिन पितृ पक्ष का दूसरा श्राद्ध करने का दिन है. आज दिशा शूल पूर्व दिशा में है. ध्रुव योग सुबह 8 बजकर 54 मिनट तक रहेगा और फिर व्याघात योग लगेगा. चलिए पढ़ते हैं आज का पंचांग.
आज का पंचांग 28 सितंबर 2026
आज की तिथि, वार और नक्षत्र
- तारीख- 28 सितंबर 2026
- दिन- सोमवार
- तिथि- द्वितीया
- नक्षत्र- रेवती
- सूर्योदय- सुबह 6:12 बजे
- सूर्यास्त- शाम 6:11 बजे
- करण- तैतिल,गर
- चंद्रमा- मीन राशि
- शुभ मुहूर्त- 11:47 से दोपहर 12:35 तक
- राहुकाल- 7:42 से सुबह 9:11 तक
- दिशा शूल- पूर्व
- दिशा शूल उपाय- दर्पण देखकर घर से निकलें
ये भी पढ़ें- Pitru Paksha 2026: श्राद्ध में कौवे, गाय और कुत्ते को भोजन क्यों कराया जाता है? जानें पंचबलि का महत्व
आज का महामंत्र
ऊं नमो भगवते रूद्राय । धीमहि तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्॥
चंद्र गोचर
चंद्रमा का गोचर मीन राशि में सुबह 10 बजकर 16 मिनट तक उसके बाद मेष राशि में होगा.
संवत
विक्रम संवत- 2083, रौद्र
शक संवत- 1948, पराभव
चंद्रमास
सूर्योदय- आज सुबह 06:12 पर हुआ है
सूर्यास्त- आज शाम 06 बजकर 11 मिनट पर होगा
चंद्रोदय- 28 सितंबर शाम 07:13 बजे पर होगा
चंद्र अस्त- 29 सितंबर को सुबह 08:41 मिनट पर होगा
आज का शुभ समय
ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04:45 मिनट से सुबह 05:33 मिनट तक
अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11:47 मिनट से दोपहर 12:35 मिनट तक
अमृत काल- सुबह 07:57 बजे से सुबह 09:29 मिनट तक और सुबह 02:12 मिनट से सुबह 03:43 बजे तक
आज का अशुभ समय
राहुकाल- सुबह 07 बजकर 42 मिनट से सुबह 09 बजकर 11 मिनट तक
यम गण्डक- सुबह 10:48 मिनट से दोपहर 12:17 मिनट तक
गुलिक काल- दोपहर 01:46 मिनट से दोपहर 03:15 बजे तक
आज का दुर्मुहूर्त- दोपहर 12:41 बजे से दोपहर 01:48 बजे तक और दोपहर 03:03 मिनट से दोपहर 03:51 मिनट तक
आज के नुस्खे
सोमवार का दिन भगवान शिव और चंद्रमा को समर्पित है। ज्योतिष शास्त्र में इस दिन को शांति, समृद्धि और नई शुरुआत के लिए अत्यंत शुभ माना गया है..यदि आप अपनी सोई हुई किस्मत को जगाना चाहते हैं, तो सोमवार के दिन विशेष नियमों का पालन करना आपके लिए चमत्कारिक सिद्ध हो सकता है
सोमवार को शिवलिंग पर दूध अर्पित करना बहुत शुभ माना जाता है. दूध चढ़ाने से जीवन की रुकावटें दूर होती हैं. आप चाहें तो दूध में थोड़ा सा शहद या शक्कर भी मिला सकते हैं. यह उपाय मन की शांति, स्वास्थ्य लाभ और आर्थिक प्रगति में मदद करता है.
सोमवार के दिन गरीब और जरूरतमंद लोगों को दूध या भोजन दान करना चंद्रमा के शुभ प्रभाव को बढ़ाता है. यह जीवन में सकारात्मक ऊर्जा लाता है और ग्रहों की स्थिति में भी संतुलन आता है.
सोमवार को बेलपत्र शिवलिंग पर अर्पित करें. ऐसा करने से आपकी मन की इच्छाएं पूरी होती हैं और आर्थिक समस्याएं दूर होती हैं. साथ ही इससे घर में कभी कोई आर्थिक संकट भी नहीं आता है.
सोमवार को व्रत रखना सबसे महत्वपूर्ण उपायों में से एक है. व्रत रखने से शरीर और मन की शुद्धि होती है और भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है. यह मानसिक तनाव, आर्थिक संकट और स्वास्थ्य समस्याओं से राहत दिला सकता है.
सोमवार की शाम को शुद्ध घी का दीपक जलाना बहुत शुभ होता है. यह अंधकार को दूर कर ज्ञान और शांति का प्रकाश फैलाता है. दीपक को मंदिर में या घर में भगवान शिव के सामने रखें. इससे नकारात्मकता दूर होती है घर में सुख-शांति आती है और सफलता का मार्ग खुलता है.
आपका दिन मंगलमय हो.
ये भी पढ़ें- Matri Navami 2026: कब है पितृ पक्ष में मातृ नवमी? जानें तर्पण का महत्व और इस दिन किसका श्राद्ध होगा
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation











