BJP और Shehzad Poonawalla : रिश्ता वही, सोच नई?
एक समय कांग्रेस विरोध और पहचान की राजनीति भाजपा की सबसे बडी ताकत मानी जाती थी. आज पार्टी तीसरी बार सत्ता में है और उससे विकास, सुशासन और जवाबदेही पर ज्यादा सवाल पूछे जा रहे हैं. शहजाद पूनावाला का राजनीतिक सफर इसी बदलाव को समझने का एक दिलचस्प केस स्टडी है.
The post BJP और Shehzad Poonawalla : रिश्ता वही, सोच नई? appeared first on Prabhat Khabar.
'इस्लामिस्ट से रिश्ते के बाद बदल जाती है सोच': Kangana Ranaut ने Sonakshi Sinha पर साधा निशाना, बोलीं- मुझे भी कन्वर्ट होना है!
Kangana Ranaut On Sonakshi Sinha: एक्ट्रेस और BJP सांसद कंगना रनौत एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर हिंदू महिलाओं, रिश्तों और अपनी बदलती राजनीतिक सोच पर बात की। कंगना के इस बयान के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे सोनाक्षी सिन्हा से जोड़ना शुरू कर दिया।
कंगना ने रिश्तों और विचारधारा पर कही बात
कंगना ने वीडियो में कहा कि पहले वह खुद को एक मॉडरेट हिंदू मानती थी, लेकिन अब वह खुद को "जागृत हिंदू" के रूप में देखना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को अपनी सोच और विचारधारा बदलने का अधिकार है और इसके लिए किसी को जज नहीं किया जाना चाहिए।
कंगना ने कहा कि उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में कई हिंदू महिलाओं को करीब से देखा है। उनके अनुसार, कई युवा शुरुआत में राजनीति और धर्म को लेकर न्यूट्रल रहते हैं, लेकिन किसी रिश्ते या शादी के बाद उनकी विचारधारा ज्यादा स्पष्ट हो जाती है।
उन्होंने कहा कि कुछ हिंदू महिलाएं जब इस्लामिस्ट लोगों के साथ रिश्ते या दोस्ती में आती हैं तो उनकी सोच बदल जाती है और वे ज्यादा कट्टर या लेफ्ट विचारधारा की ओर बढ़ सकती हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि संविधान हर व्यक्ति को अपनी पसंद की विचारधारा चुनने की आजादी देता है।
मुझे जागृत हिंदू बनना है
कंगना ने अपने ऊपर लगने वाले आरोपों और आलोचनाओं का जवाब देते हुए कहा कि लोग उनसे पूछते हैं कि वह कब से संघी बन गईं। उन्होंने कहा कि वह अपनी नई पहचान को अपनाने से नहीं डरती और उन्हें बीजेपी, RSS की विचारधारा और "जागृत हिंदू" पहचान से जुड़ने में कोई परेशानी नहीं है।
बिना नाम लिए एक्ट्रेस पर साधा निशाना
कंगना का यह बयान ऐसे समय आया है जब वह सोशल मीडिया पर एक एक्ट्रेस को बिना नाम लिए निशाना बना रही हैं। इससे पहले उन्होंने एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था कि उन्होंने एक एक्ट्रेस को देखा है जो अब "पॉकेटमार की तरह कपड़े पहनती और बात करती है।" हालांकि कंगना ने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे सोनाक्षी सिन्हा से जोड़ना शुरू कर दिया।
सोनाक्षी के पहनावे और राय पर उठाए सवाल
कंगना ने अपनी पोस्ट में कहा था कि वह किसी को बॉडी शेम नहीं करतीं, लेकिन उन्होंने एक एक्ट्रेस के पहनावे और बोलने के तरीके में बदलाव देखा है। उन्होंने लिखा कि वह अभिनेत्री अब शॉर्ट्स और उल्टी कैप पहनती है और प्रदर्शनकारियों के कथित गलत व्यवहार का समर्थन करती है। कंगना ने यह भी कहा कि किसी व्यक्ति का पहनावा और व्यवहार उसकी सोच को दिखाता है। उन्होंने उस अभिनेत्री को सलाह दी कि अगर उसे स्टाइलिंग में मदद चाहिए तो वह मदद कर सकती हैं।
यूजर्स ने सोनाक्षी से जोड़ा कंगना का बयान
कंगना के इस पोस्ट के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स ने दावा किया कि उनका इशारा सोनाक्षी सिन्हा की ओर है। दरअसल, सोनाक्षी हाल ही में सोनम वांगचुक और CJP प्रदर्शन के समर्थन में सोशल मीडिया पर अपनी राय रख चुकी हैं। उन्होंने प्रदर्शन से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो शेयर कर छात्रों के मुद्दों पर बात की थी।
कंगना पहले भी दे चुकी हैं विवादित बयान
बता दें कि कंगना इससे पहले भी छात्र आंदोलन और नई पीढ़ी को लेकर कई बयान दे चुकी हैं। उन्होंने कुछ प्रदर्शनकारियों को "जनरेशन गटर" कहा था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी काफी आलोचना हुई थी। अब हिंदू महिलाओं, रिश्तों और राजनीतिक विचारधारा को लेकर दिए गए उनके नए बयान ने एक बार फिर बहस छेड़ दी है।
यह भी पढ़े- 'आग में घी डालना बंद करो', Hrithik Roshan भड़कीं कंगना रनौत; बोलीं- सबा आजाद को शर्मिंदा मत करो
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi





















