Responsive Scrollable Menu

'इस्लामिस्ट से रिश्ते के बाद बदल जाती है सोच': Kangana Ranaut ने Sonakshi Sinha पर साधा निशाना, बोलीं- मुझे भी कन्वर्ट होना है!

Kangana Ranaut On Sonakshi Sinha: एक्ट्रेस और BJP सांसद कंगना रनौत एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर हिंदू महिलाओं, रिश्तों और अपनी बदलती राजनीतिक सोच पर बात की। कंगना के इस बयान के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे सोनाक्षी सिन्हा से जोड़ना शुरू कर दिया।

कंगना ने रिश्तों और विचारधारा पर कही बात
कंगना ने वीडियो में कहा कि पहले वह खुद को एक मॉडरेट हिंदू मानती थी, लेकिन अब वह खुद को "जागृत हिंदू" के रूप में देखना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को अपनी सोच और विचारधारा बदलने का अधिकार है और इसके लिए किसी को जज नहीं किया जाना चाहिए।

कंगना ने कहा कि उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में कई हिंदू महिलाओं को करीब से देखा है। उनके अनुसार, कई युवा शुरुआत में राजनीति और धर्म को लेकर न्यूट्रल रहते हैं, लेकिन किसी रिश्ते या शादी के बाद उनकी विचारधारा ज्यादा स्पष्ट हो जाती है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

उन्होंने कहा कि कुछ हिंदू महिलाएं जब इस्लामिस्ट लोगों के साथ रिश्ते या दोस्ती में आती हैं तो उनकी सोच बदल जाती है और वे ज्यादा कट्टर या लेफ्ट विचारधारा की ओर बढ़ सकती हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि संविधान हर व्यक्ति को अपनी पसंद की विचारधारा चुनने की आजादी देता है।

मुझे जागृत हिंदू बनना है
कंगना ने अपने ऊपर लगने वाले आरोपों और आलोचनाओं का जवाब देते हुए कहा कि लोग उनसे पूछते हैं कि वह कब से संघी बन गईं। उन्होंने कहा कि वह अपनी नई पहचान को अपनाने से नहीं डरती और उन्हें बीजेपी, RSS की विचारधारा और "जागृत हिंदू" पहचान से जुड़ने में कोई परेशानी नहीं है। 

बिना नाम लिए एक्ट्रेस पर साधा निशाना

Kangana Ranaut On Sonakshi Sinha

कंगना का यह बयान ऐसे समय आया है जब वह सोशल मीडिया पर एक एक्ट्रेस को बिना नाम लिए निशाना बना रही हैं। इससे पहले उन्होंने एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था कि उन्होंने एक एक्ट्रेस को देखा है जो अब "पॉकेटमार की तरह कपड़े पहनती और बात करती है।" हालांकि कंगना ने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे सोनाक्षी सिन्हा से जोड़ना शुरू कर दिया।

सोनाक्षी के पहनावे और राय पर उठाए सवाल
कंगना ने अपनी पोस्ट में कहा था कि वह किसी को बॉडी शेम नहीं करतीं, लेकिन उन्होंने एक एक्ट्रेस के पहनावे और बोलने के तरीके में बदलाव देखा है। उन्होंने लिखा कि वह अभिनेत्री अब शॉर्ट्स और उल्टी कैप पहनती है और प्रदर्शनकारियों के कथित गलत व्यवहार का समर्थन करती है। कंगना ने यह भी कहा कि किसी व्यक्ति का पहनावा और व्यवहार उसकी सोच को दिखाता है। उन्होंने उस अभिनेत्री को सलाह दी कि अगर उसे स्टाइलिंग में मदद चाहिए तो वह मदद कर सकती हैं।

यूजर्स ने सोनाक्षी से जोड़ा कंगना का बयान
कंगना के इस पोस्ट के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स ने दावा किया कि उनका इशारा सोनाक्षी सिन्हा की ओर है। दरअसल, सोनाक्षी हाल ही में सोनम वांगचुक और CJP प्रदर्शन के समर्थन में सोशल मीडिया पर अपनी राय रख चुकी हैं। उन्होंने प्रदर्शन से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो शेयर कर छात्रों के मुद्दों पर बात की थी।

कंगना पहले भी दे चुकी हैं विवादित बयान

Kangana Ranaut On Neet Protest

बता दें कि कंगना इससे पहले भी छात्र आंदोलन और नई पीढ़ी को लेकर कई बयान दे चुकी हैं। उन्होंने कुछ प्रदर्शनकारियों को "जनरेशन गटर" कहा था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी काफी आलोचना हुई थी। अब हिंदू महिलाओं, रिश्तों और राजनीतिक विचारधारा को लेकर दिए गए उनके नए बयान ने एक बार फिर बहस छेड़ दी है।

यह भी पढ़े- 'आग में घी डालना बंद करो', Hrithik Roshan भड़कीं कंगना रनौत; बोलीं- सबा आजाद को शर्मिंदा मत करो

Continue reading on the app

Aditi Sharma: 'पति ने मारा...सास ने शादी के जेवर हड़पे' ससुरालवालों की घरेलू हिंसा से परेशान एक्ट्रेस ने दर्ज कराई FIR

Aditi Sharma domestic violence: टीवी अभिनेत्री अदिति शर्मा ने अपने पति-सास समेत ससुरालवालों के खिलाफ घरेलू हिंसा के गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में केस दर्ज कराया है। 'अपोलेना - सपनों की ऊंची उड़ान', 'रब से है दुआ' और 'कलीरें' जैसे पॉपुलर टीवी शो में नजर आ चुकीं अदिति ने आरोप लगाया कि उनके पति अभिनीत विद्यानंद कौशिक, सास उर्मिला कौशिक और ननद कीर्ति कौशिक ने उनके साथ घरेलू हिंसा की, मानसिक उत्पीड़न किया और चरित्र पर सवाल तक उठाए।

अभिनेत्री की शिकायत के आधार पर मुंबई के गोरेगांव पुलिस स्टेशन में तीनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Aditi Sharma

ऑनलाइन एक्टिंग क्लास में मिले, शादी के बाद बदला पति का व्यवहार
पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक, अदिति शर्मा की मुलाकात जून 2021 में ऑनलाइन एक्टिंग क्लास के दौरान अभिनीत विद्यानंद कौशिक से हुई थी। दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। परिवारों की सहमति से दोनों सितंबर 2024 में गोरेगांव वेस्ट स्थित एक फ्लैट में लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे। इसके बाद 12 नवंबर 2024 को दोनों ने शादी कर ली।

छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा, पैसे लिए
अदिति का आरोप है कि शादी के महज दो-तीन दिन बाद ही उनके पति का व्यवहार पूरी तरह बदल गया। उन्होंने दावा किया कि पति उनके कपड़ों पर आपत्ति जताने लगे और छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा करने लगे। अभिनेत्री ने यह भी आरोप लगाया कि पति घर के खर्च में सहयोग करने के बजाय उनसे ही पैसे लेते थे, जिससे उनके बीच लगातार तनाव बढ़ता गया।

चरित्र पर शक और मानसिक प्रताड़ना का आरोप
शिकायत में अदिति ने कहा कि 1 जनवरी 2025 को कॉफी को लेकर हुई एक बहस के बाद स्थिति और बिगड़ गई। उनके मुताबिक, इसके बाद पति ने उनके चरित्र पर संदेह करना शुरू कर दिया और उन पर किसी अन्य व्यक्ति के साथ संबंध होने का आरोप लगाने लगे।

अदिति का कहना है कि उनके पति अक्सर उनका मोबाइल फोन चेक करते थे, अलग कमरे में सोने लगे और उन्हें अपने माता-पिता से बात करने से भी रोकते थे। अभिनेत्री ने इसे मानसिक उत्पीड़न का हिस्सा बताया है।

सास ने रख लिए जेवर, ननद ने दखल दी
अदिति शर्मा ने अपनी सास उर्मिला कौशिक पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि शादी के दौरान मिले उनके जेवर, जिनमें सोने की चेन, अंगूठियां, हीरे की अंगूठी, मंगलसूत्र और चूड़ियां शामिल हैं, सास ने अपने पास रख लिए और कई बार मांगने के बावजूद उन्हें वापस नहीं किया।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जब परिवार में विवाद सुलझाने के लिए उनकी सास और ननद घर आईं तो उन्होंने उनकी बात सुनने के बजाय पति का पक्ष लिया और उन्हें मानसिक रूप से और अधिक प्रताड़ित किया।

पुलिस ने शुरू की जांच
अदिति शर्मा की शिकायत के आधार पर गोरेगांव पुलिस ने पति, सास और ननद के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Continue reading on the app

  Sports

DPL 2026 Super Over: फुटबॉल खेलकर टाई कराया मैच, लेकिन सुपर ओवर में पलट गई बाजी, दिल्ली प्रीमियर लीग में तो गजब हो गया

dpl 2026 super over: दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 में न्यू दिल्ली टाइगर्स और आउटर दिल्ली वारियर्स के बीच एक सुपर ओवर का रोमांचक मुकाबला देखने को मिला. मैच के आखिरी कुछ मिनटों में जो हुआ, उसके हर किसी को हैरानी में छोड़ दिया. कप्तान हिम्मत सिंह के आखिरी गेंद पर फुटबॉल स्टाइल में रन आउट करने के बावजूद न्यू दिल्ली की टीम सुपर ओवर में मैच हार गई. Wed, 5 Aug 2026 00:41:27 +0530

  Videos
See all

Flood In Jammu: जम्मू में बाढ़ का तांडव! | Flood Update | Top News | Jammu Weather #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T20:40:58+00:00

Iran Destroys US Fighter Jets: ईरान ने अमेरिकी जेट कर दिए तबाह! Iran vs USA News | Khamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T20:30:30+00:00

Anjana Om Kashyap : दो आंदोलन जिसके बारे में नहीं जानते होंगे आप ! #Ranchi #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T20:31:06+00:00

US optimistic of a Strait of Hormuz deal between Iran and Oman | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T21:00:18+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers