Responsive Scrollable Menu

UP में AI और Semiconductor हब बनेगा नया आधार, सुनील शर्मा बोले- कृषि से जुड़ेगा तकनीक का भविष्य

उत्तर प्रदेश के आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्री सुनील कुमार शर्मा ने कहा कि राज्य अब केवल इलेक्ट्रॉनिक्स और मोबाइल निर्माण का केंद्र नहीं बल्कि कृत्रिम मेधा (एआई), सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटर के क्षेत्र में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। शर्मा ने ‘यूपीज जर्नी फ्रॉम इलेक्ट्रॉनिक्स लीडर टू एआई एंड सेमीकंडक्टर पावरहाउस’ सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि भविष्य में एआई और आईटी का कृषि एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जुड़ाव प्रदेश के विकास को नई दिशा देगा। उन्होंने बताया कि 52 स्टार्टअप के साथ हुई बैठक में सामने आया कि अधिकतर स्टार्टअप खाद्य आपूर्ति क्षेत्र से जुड़े हैं, जबकि कृषि में एआई के इस्तेमाल वाले स्टार्टअप की संख्या कम है।

शर्मा ने कहा कि यह एक बड़ा अवसर है और तकनीक आधारित समाधानों से किसानों की आय तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत किया जा सकता है। मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार निवेशकों के लिए अनुकूल माहौल बनाने के लिए नीतियों में लगातार सुधार कर रही है। उन्होंने कहा कि निवेश प्रोत्साहन की प्रक्रिया में पारदर्शिता पर जोर दिया जा रहा है और पिछले एक वर्ष में करीब 500 से 600 करोड़ रुपये के प्रोत्साहन वितरित किए गए हैं।

Continue reading on the app

Monsoon Snacks: Office Meal Plan में शामिल करें भुना चना और Sprouts Chaat, बारिश में नहीं होगी परेशानी

मानसून का मौसम सुहावना होता है। इस मौसम में समोसे, चाय-पकौड़े और दूसरी तली-भुनी चीजों को खाने की इच्छा बढ़ जाती है। लेकिन रोजाना ऑफिस जाने वालों के लिए हर दिन ऑयली स्नैक्स खाना अच्छी आदत नहीं है। खासतौर पर बारिश के मौसम में बाहर का खाना साफ-सफाई और ताजगी के लिहाज से भी यह आदत भरोसेमंद नहीं होता है। ऐसे में ऑफिस बैग में घर से तैयार हेल्दी स्नैक्स ले जाना एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। वहीं यह स्नैक्स आपके पेट को लंबे समय तक भरा रखने में सहायता कर सकते हैं। बार-बार अनहेल्दी चीजों को खाने की इच्छा भी कम कर सकते हैं।

सबसे अच्छी बात यह है कि इन हेल्दी स्नैक्स को सुबह जल्दी तैयार किया जा सकता है और ऑफिस में आसानी से खाया जा सकता है। ऐसे में अगर आप भी मानसून में अपने खाने को थोड़ा हेल्दी बनाना चाहते हैं, तो इन 5 आसान स्नैक्स आइडियाज को अपने ऑफिस मील प्लान में शामिल कर सकती हैं।

मानसून में ऑफिस ले जाने के लिए 5 हेल्दी स्नैक्स

रोस्टेड मखाना

मखाने को हल्के घी में रोस्ट करके इसमें चाट मसाला, काली मिर्च और अपनी पसंद के हल्के मसाले डालें। एयरटाइट डिब्बे में पैक करके इसको भी आप ऑफिस ले सकता हैं।

भुना चना

आप आसानी से भुना चना बैग में रखकर ऑफिस ले जा सकते हैं।

आप चाहें तो इसको सादा खा सकते हैं या फिर थोड़े से मसाले और सूखे नारियल को मिलाकर हेल्दी स्नैक बना सकते हैं।

वेजिटेबल सैंडविच

इसके अलावा वेजिटेबल सैंडविच भी अच्छा ऑप्शन है। ब्राउन या मल्टीग्रेन ब्रेड में खीरा, टमाटर, गाजर और पनीर जैसी चीजों को डालकर हेल्दी और पौष्टिक सैंडविच बना सकती हैं।

वेजिटेबल सैंडविच में ज्यादा सॉस डालने से बचना चाहिए।

स्प्राउट्स चाट

ऑफिस ले जाने के लिए मूंग स्प्राउट्स चाट भी बेस्ट ऑप्शन है। आप सुबह कम समय में टमाटर, प्याज, धनिया और नींबू मिलाकर चटपटी चाट बनाकर तैयार कर सकती हैं।

इसको ऑफिस पहुंचने पर ठंडी जगह पर रखना चाहिए और ताजगी बनाए रखें।

पोहा या उपमा

आप ऑफिस ले जाने के लिए पोहा या फिर वेजिटेबल उपमा भी अच्छा ऑप्शन है और यह सुबह जल्दी बन भी जाता है।

पोहा या फिर वेजिटेबल उपमा में आप मटर, सब्जियां और मूंगफली मिलाकर इसको अधिक स्वादिष्ट बना सकती हैं।

मानसून में स्नैक्स पैक करते समय रखें इन बातों का ध्यान

हमेशा घर का बना ताजा खाना ही पैक करें।

कमरे के तापमान पर खराब होने वाली चीजों को लंबे समय तक न रखें।

ऑफिस पहुंचने के बाद खाने को सही से स्टोर करें।

अधिक तला-भुना और मसालेदार खाने से बचें।

जरूरत के हिसाब से ही अपना पोर्शन रखें।

पर्याप्त पानी पीते रहें।

Continue reading on the app

  Sports

टेस्ट में सबसे ज्यादा पारी खेलने के बाद शून्य पर आउट होने वाले 5 बल्लेबाज, पहली जीरो के लिए तरस गए गेंदबाज

5 batsman Most innings before first duck in Test: टेस्ट क्रिकेट में पहली बार शून्य पर आउट होने से पहले सबसे लंबी पारियां खेलने वाले खिलाड़ियों में दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स शीर्ष पर हैं. उनके बाद श्रीलंका के अरविंद डी सिल्वा ने लंबी पारी खेलने के बाद बिना खाता खोले आउट न होने का रिकॉर्ड बनाया. वेस्टइंडीज के क्लाइव लॉयड और न्यूजीलैंड के रॉस टेलर संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं. वहीं, इंग्लैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने भी निचले क्रम में बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा पारी खेलकर बिना शून्य पर आउट हुए सभी को चौंकाया. Wed, 30 Sep 2026 06:01:02 +0530

  Videos
See all

Loyal dog fought to save owner! | मालिक को बचाने के लिए भिड़ गया वफादार कुत्ता! | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-30T02:02:12+00:00

Gaya Ji में लड़के की पिटाई का VIDEO वायरल! | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-30T02:04:33+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers