Responsive Scrollable Menu

भोपाल में AAP की जनआक्रोश रैली, जितेंद्र तोमर ने विभिन्न मुद्दों पर सरकार को घेरा, बोले- जनता भाजपा के जंगलराज से मुक्ति चाहती है

भोपाल: मध्यप्रदेश में आम आदमी पार्टी ने शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली-पानी, रोजगार और व्यापारियों से जुड़े मुद्दों को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इन मुद्दों पर कांग्रेस के बाद अब AAP भी सरकार को घेरने के लिए मैदान में उतर गई है। इसी कड़ी में, रविवार को AAP ने राजधानी भोपाल में जनआक्रोश रैली निकालकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और विभिन्न मुद्दों को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया।

बता दें कि इस जनआक्रोश रैली में आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी और दिल्ली सरकार के पूर्व कानून मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर समेत राज्य के कई जिलों से आए कार्यकर्ता एवं नेता शामिल हुए। जितेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि राज्य में अरविंद केजरीवाल की गारंटी चाहिये।

20 साल मे भाजपा ने राज्य को बर्बाद कर दिया: जितेंद्र सिंह तोमर

AAP के प्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह तोमर ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि आज प्रदेश की जनता भाजपा के जंगलराज से मुक्ति चाहती है। पिछले 20 साल मे भाजपा ने राज्य को बर्बाद कर दिया। राजधानी भोपाल की सड़कों से लेकर स्कूलों, अस्पतालों में फैली अव्यवस्थाओं से प्रदेश की जनता त्रस्त हो चुकी है।

उन्होंने कहा कि स्कूलों में शिक्षक नहीं, अस्पतालों में डॉक्टर-दवाई नहीं, युवा बेरोजगार है और व्यापारी डरा हुआ है। भाजपा ने सिर्फ घोषणाएं की हैं, जमीन पर कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि आज AAP द्वारा निकाली गई यह जनआक्रोश रैली सिर्फ रैली नहीं बल्कि एक आंदोलन की शुरूआत है। हम सब भाजपा से पिछले 20 सालों का हिसाब लेंगे।

दिल्ली मॉडल का उदाहरण देकर राज्य सरकारा को घेरा

जितेंद्र सिंह तोमर ने दिल्ली की पूर्व केजरीवाल सरकार की योजनाओं का उदाहरण देते हुए राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने सरकारी स्कूलों, स्वास्थ्य सुविधाओं, बिजली-पानी और महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा का जिक्र करते हुए राज्य में इन क्षेत्रों की स्थिति पर सवाल उठाए।

नगर निगम के कामकाज पर भी उठाए सवाल

बता दें कि तोमर ने महिला सुरक्षा और छोटे व्यापारियों की समस्याओं के साथ भोपाल नगर निगम के कामकाज पर भी सवाल उठाए। उन्होंने प्रॉपर्टी टैक्स और सीवेज फीस में बढ़ोतरी तथा बड़ी प्रॉपर्टी से टैक्स वसूली को लेकर भी दावे किए। उन्होंने कहा कि भोपाल की जनआक्रोश रैली केवल शुरुआत है। AAP आने वाले दिनों में मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों में भाजपा सरकार के खिलाफ आंदोलन करेगी।

Continue reading on the app

IND vs WI: विराट कोहली और शुभमन गिल का तूफानी शतक, तिरुवनंतपुरम में भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से रौंदा

IND vs WI: भारत ने पहले वनडे मैच में वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हरा दिया है. इसी के साथ टीम इंडिया ने 3 मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है. तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 293 रन बनाए थे. जवाब में टीम इंडिया ने सिर्फ 2 विकेट गंवाकर 50 गेंद शेष रहते लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया. टीम इंडिया के लिए विराट कोहली और शुभमन गिल ने शानदार शतक लगाए. विराट कोहली ने 139 रनों की नाबाद तूफानी पारी खेली. कोहली को तिरुवनंतपुरम का यह मैदान काफी पसंद आता है.

रोहित शर्मा और विराट कोहली ने भारत को दिलाई थी धमाकेदार शुरुआत

वेस्टइंडीज के दिए 296 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की पारी का आगाज रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने किया. दोनों ओपनिंग बल्लेबाजों ने धमाकेदार शुरुआत की. रोहित आते ही चौके-छक्के जड़ने लगे, लेकिन फिर अल्जारी जोसेफ ने रोहित शर्मा को आउट करके भारत को पहला झटका दिया. रोहित 35 गेंदों पर 32 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें 2 चौके और 3 छक्के शामिल रहे. गिल और रोहित के बीच पहले विकेट के लिए 12 ओवरों में 74 रनों की साझेदारी हुई.

शुभमन गिल ने खेली 108 रनों की शानदार पारी

इसके बाद शुभमन गिल ने विराट कोहली के साथ मिलकर टीम की पारी को संभाला. दोनों बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी की और वेस्टइंडीज के गेंदबाजों को विकेट के लिए तरसाया. इस दौरान गिल ने सिर्फ 96 गेंदों पर अपना 9वां वनडे शतक पूरा किया. हालांकि, फिर 34वें ओवर में रोस्टन चेज ने शुभमन गिल को आउट करके भारत को दूसरा झटका दिया. गिल 108 गेंदों पर 110 रनों की पारी खेलकर आउट हुए, जिसमें 13 चौके और एक छक्का शामिल रहा. गिल और कोहली के बीच दूसरे विकेट के लिए 151 रनों की शानदार साझेदारी हुई. 

विराट कोहली ने खेली नाबाद 139 रनों की मैच विनिंग पारी

वहीं विराट कोहली दूसरे छोर पर टिके रहे और धमाकेदार अंदाज में टीम इंडिया को जीत दिलाकर नाबाद लौटे. कोहली ने सिर्फ 74 गेंदों पर ही अपना शतक पूरा कर लिया था. यह उनके वनडे करियर का 55वां शतक है. कोहली ने 88 गेंदों पर 139 रनों की नाबाद पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 9 छक्के शामिल रहे. कोहली ने जिस अंदाज में बल्लेबाजी की, उसकी वजह से ऋतुराज गायकवाड़ को ज्यादा मौका मिला ही नहीं. गायकवाड़ 19 गेंदों पर 13 रन बनाकर नाबाद रहे.

वेस्टइंडीज के लिए जस्टिन ग्रीव्स ने जड़ा था शतक, कुलदीप यादव ने लिए 4 विकेट

भारत के खिलाफ इस इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 7 विकेट पर 295 रन बनाए थे. विंडीज के लिए जस्टिन ग्रीव्स ने 101 रनों की शतकीय पारी खेली थी. इसके अलावा जॉन कैंपबेल ने 62 और आमिर जंगू ने नाबाद 58 रनों की पारी खेली थी. वहीं भारत की तरफ से कुलदीप यादव ने 4 विकेट चटकाए थे. जबकि प्रसिद्ध कृष्णा ने 2 हासिल किए. वहीं नीतीश कुमार रेड्डी को एक सफलता मिली.

यह भी पढ़ें:  विराट कोहली ने रचा इतिहास, वनडे में 15000 रन बनाने वाले दुनिया के सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बने, टॉप पर हैं सचिन तेंदुलकर

Continue reading on the app

  Sports

Pincky Balhara ने 3500 साल पुराने खेल में जीता मेडल, Asian Games में ये कमाल करने वाली बनीं पहली भारतीय

एशियन गेम्स में भारत की पिंकी बलहारा ने जो किया है, वो किसी भी भारतीय ने नहीं किया. जिस खेल का इतिहास 3500 साल पुराना है, उसमें एक से ज्यादा मेडल जीतने वाली वो पहली भारतीय हैं. Mon, 28 Sep 2026 12:14:20 +0530

  Videos
See all

CM विजय ने लॉन्च की ‘थाईमामन’ योजना |#shorts #shortvideo #viral #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-28T07:15:58+00:00

Delhi Bulldozer Action: दिल्ली के आंली गांव में 1800 अवैध निर्माण पर बुलडोजर एक्शन, भयंकर बवाल #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-28T07:15:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers