Responsive Scrollable Menu

IND vs WI: विराट कोहली और शुभमन गिल का तूफानी शतक, तिरुवनंतपुरम में भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से रौंदा

IND vs WI: भारत ने पहले वनडे मैच में वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हरा दिया है. इसी के साथ टीम इंडिया ने 3 मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है. तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 293 रन बनाए थे. जवाब में टीम इंडिया ने सिर्फ 2 विकेट गंवाकर 50 गेंद शेष रहते लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया. टीम इंडिया के लिए विराट कोहली और शुभमन गिल ने शानदार शतक लगाए. विराट कोहली ने 139 रनों की नाबाद तूफानी पारी खेली. कोहली को तिरुवनंतपुरम का यह मैदान काफी पसंद आता है.

रोहित शर्मा और विराट कोहली ने भारत को दिलाई थी धमाकेदार शुरुआत

वेस्टइंडीज के दिए 296 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की पारी का आगाज रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने किया. दोनों ओपनिंग बल्लेबाजों ने धमाकेदार शुरुआत की. रोहित आते ही चौके-छक्के जड़ने लगे, लेकिन फिर अल्जारी जोसेफ ने रोहित शर्मा को आउट करके भारत को पहला झटका दिया. रोहित 35 गेंदों पर 32 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें 2 चौके और 3 छक्के शामिल रहे. गिल और रोहित के बीच पहले विकेट के लिए 12 ओवरों में 74 रनों की साझेदारी हुई.

शुभमन गिल ने खेली 108 रनों की शानदार पारी

इसके बाद शुभमन गिल ने विराट कोहली के साथ मिलकर टीम की पारी को संभाला. दोनों बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी की और वेस्टइंडीज के गेंदबाजों को विकेट के लिए तरसाया. इस दौरान गिल ने सिर्फ 96 गेंदों पर अपना 9वां वनडे शतक पूरा किया. हालांकि, फिर 34वें ओवर में रोस्टन चेज ने शुभमन गिल को आउट करके भारत को दूसरा झटका दिया. गिल 108 गेंदों पर 110 रनों की पारी खेलकर आउट हुए, जिसमें 13 चौके और एक छक्का शामिल रहा. गिल और कोहली के बीच दूसरे विकेट के लिए 151 रनों की शानदार साझेदारी हुई. 

विराट कोहली ने खेली नाबाद 139 रनों की मैच विनिंग पारी

वहीं विराट कोहली दूसरे छोर पर टिके रहे और धमाकेदार अंदाज में टीम इंडिया को जीत दिलाकर नाबाद लौटे. कोहली ने सिर्फ 74 गेंदों पर ही अपना शतक पूरा कर लिया था. यह उनके वनडे करियर का 55वां शतक है. कोहली ने 88 गेंदों पर 139 रनों की नाबाद पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 9 छक्के शामिल रहे. कोहली ने जिस अंदाज में बल्लेबाजी की, उसकी वजह से ऋतुराज गायकवाड़ को ज्यादा मौका मिला ही नहीं. गायकवाड़ 19 गेंदों पर 13 रन बनाकर नाबाद रहे.

वेस्टइंडीज के लिए जस्टिन ग्रीव्स ने जड़ा था शतक, कुलदीप यादव ने लिए 4 विकेट

भारत के खिलाफ इस इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 7 विकेट पर 295 रन बनाए थे. विंडीज के लिए जस्टिन ग्रीव्स ने 101 रनों की शतकीय पारी खेली थी. इसके अलावा जॉन कैंपबेल ने 62 और आमिर जंगू ने नाबाद 58 रनों की पारी खेली थी. वहीं भारत की तरफ से कुलदीप यादव ने 4 विकेट चटकाए थे. जबकि प्रसिद्ध कृष्णा ने 2 हासिल किए. वहीं नीतीश कुमार रेड्डी को एक सफलता मिली.

यह भी पढ़ें:  विराट कोहली ने रचा इतिहास, वनडे में 15000 रन बनाने वाले दुनिया के सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बने, टॉप पर हैं सचिन तेंदुलकर

Continue reading on the app

LPU के गर्ल्स हॉस्टल GH3 के रूम नंबर 504 में क्या हुआ? छात्राओं ने खुद बताई सच्चाई

LPU Girls Hostel Fact: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) की ओर से एक वीडियो शेयर किया गया है. इस वीडियो में LPU की रजिस्ट्रार डॉ मोनिका गुलाटी ने गर्ल्स हॉस्टल GH3 के रूम नंबर 504 का जिक्र किया है. वीडियो में डॉ मोनिका गुलाटी के अलावा 3 लड़कियां नजर आ रही हैं.

The post LPU के गर्ल्स हॉस्टल GH3 के रूम नंबर 504 में क्या हुआ? छात्राओं ने खुद बताई सच्चाई appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

3 मैच में 6 शतक! गेंदबाजों का ब्लैक संडे, पड़े 73 चौके और 26 छक्के

27 सितंबर, रविवार का दिन क्रिकेट फैंस के लिए फुल एक्शन पैक्ड रहा. एक ही दिन तीन अलग-अलग टीमें वनडे मुकाबले के लिए मैदान पर उतरी, जिसमें कुल 6 बल्लेबाजों ने शतक लगाकर कमाल किया. ये टक्कर भारत बनाम वेस्टइंडीज, ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच हुई थी. Mon, 28 Sep 2026 13:38:03 +0530

  Videos
See all

बिहार के पूर्वी चंपारण में पाकिस्तान परस्त सेराज आलम गिरफ्तार | #bihar #pakistan #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-28T08:13:45+00:00

बिहार में दिखा खौफनाक Waterspout, VIDEO हुआ वायरल! | Bihar | Tornado | Viral Video | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-28T08:15:09+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers