Responsive Scrollable Menu

पुणे के युवक की हत्या कर बीड में फेंका शव, दो दोस्त गिरफ्तार

पुणे के युवक की हत्या कर बीड में फेंका शव, दो दोस्त गिरफ्तार

Continue reading on the app

Paneer Bhurji Recipe: होटल जैसी पनीर भुर्जी घर पर बनाएं, इन खास चीजों से आएगा गजब का स्वाद

Paneer Bhurji Recipe: पनीर की सब्जी में कुछ अलग और स्वादिष्ट खाना चाहते हैं तो पनीर भुर्जी एक बेहतरीन विकल्प है। नरम पनीर, मसालेदार ग्रेवी और प्याज-टमाटर का शानदार स्वाद इसे खास बनाता है। अगर इसे होटल या रेस्टोरेंट जैसी बनाना चाहते हैं तो सिर्फ मसाले डालना काफी नहीं है, बल्कि पनीर की सही टेक्सचर और मसालों का संतुलन भी जरूरी है।

घर पर अक्सर पनीर भुर्जी बनाते समय यह शिकायत रहती है कि इसमें होटल जैसा स्वाद और खुशबू नहीं आती। इसकी वजह मसालों को सही तरीके से न भूनना और पनीर को जरूरत से ज्यादा पकाना हो सकती है। कुछ आसान ट्रिक्स अपनाकर आप घर पर ही ऐसी पनीर भुर्जी बना सकते हैं, जो स्वाद में रेस्टोरेंट की डिश को टक्कर देगी।

पनीर भुर्जी बनाने के लिए सामग्री

  • 250 ग्राम पनीर
  • 2 मध्यम आकार के प्याज
  • 2 मध्यम आकार के टमाटर
  • 1 शिमला मिर्च
  • 1-2 हरी मिर्च
  • 1 चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
  • 2 बड़े चम्मच मक्खन
  • 1 बड़ा चम्मच तेल
  • 1/2 चम्मच जीरा
  • 1/2 चम्मच हल्दी
  • 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1 चम्मच धनिया पाउडर
  • 1/2 चम्मच गरम मसाला
  • 1/2 चम्मच कसूरी मेथी
  • नमक स्वादानुसार
  • 2 बड़े चम्मच ताजा क्रीम
  • थोड़ा हरा धनिया

पनीर भुर्जी बनाने का तरीका

पनीर को इस तरह करें तैयार
सबसे पहले पनीर को कद्दूकस कर लें। होटल जैसी भुर्जी के लिए पनीर को बहुत बारीक पीसने के बजाय हल्का दरदरा रखें। इससे खाने के दौरान पनीर की अच्छी टेक्सचर महसूस होगी। अगर पनीर थोड़ा सख्त है तो उसे कुछ मिनट गुनगुने पानी में रख सकते हैं।

मसालों को अच्छी तरह भूनना जरूरी
कड़ाही में तेल और मक्खन डालकर गर्म करें। इसमें जीरा डालें। जीरा चटकने लगे तो बारीक कटा प्याज डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें। अब अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च डालकर कुछ सेकंड पकाएं।

इसके बाद बारीक कटे टमाटर और शिमला मिर्च डालें। हल्दी, लाल मिर्च और धनिया पाउडर डालकर मसाले को तब तक भूनें, जब तक टमाटर अच्छी तरह गल न जाएं और मिश्रण से तेल अलग दिखाई देने लगे। यही स्टेप भुर्जी के स्वाद को काफी हद तक तय करता है।

अब डालें पनीर और खास मसाले
मसाला अच्छी तरह भुन जाने के बाद कद्दूकस किया हुआ पनीर डालें। इसे तेज आंच पर लगातार चलाते हुए ज्यादा देर तक न पकाएं, वरना पनीर सूखा और सख्त हो सकता है। करीब 2-3 मिनट तक पकाना पर्याप्त है।

अब कसूरी मेथी को हथेलियों के बीच हल्का मसलकर डालें। गरम मसाला और स्वादानुसार नमक मिलाएं। आखिर में ताजा क्रीम डालकर अच्छी तरह मिलाएं और गैस बंद कर दें। ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया डालें।

होटल जैसा स्वाद लाने की छोटी ट्रिक
रेस्टोरेंट जैसी पनीर भुर्जी के लिए मक्खन और कसूरी मेथी का इस्तेमाल स्वाद बढ़ाता है। अगर थोड़ी स्मोकी खुशबू पसंद है तो तैयार भुर्जी को कुछ मिनट ढककर रखें। इसे गरमा-गरम रोटी, नान, पराठे या तंदूरी रोटी के साथ परोस सकते हैं।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

लेखक: (कीर्ति)

Parenting Tips: बच्चा छोटी-छोटी बातों के लिए करता है जिद? डांटने के बजाय अपनाएं ये आसान तरीके

Proteins Rich Foods: मसल्स को बनाना है मजबूत तो डाइट में शामिल करें प्रोटीन से भरपूर ये 5 चीजें

Continue reading on the app

  Sports

11वां दिन, 13 खेल... भारत की झोली में गिरेंगे कितने मेडल? जानिए सुबह से शाम तक का पूरा प्लान

India Asian Games 2026 Schedule: जापान के ऐची-नागोया में आयोजित एशियाई खेलों 2026 के 11वें दिन भारतीय एथलीट 13 विधाओं में दम दिखाएंगे. मंगलवार का दिन भारत के लिए पदकों के लिहाज से बेहद अहम है. एथलेटिक्स में ट्रैक एंड फील्ड इवेंट्स, बॉक्सिंग के सेमीफाइनल, शूटिंग की ट्रैप स्पर्धा और कुराश में भारतीय खिलाड़ी मेडल के लिए दावेदारी पेश करेंगे. इसके अलावा तीरंदाजी, टेनिस, साइक्लिंग, सेलिंग और कबड्डी में भी एथलीट अपनी श्रेष्ठता साबित करने उतरेंगे. Mon, 28 Sep 2026 21:31:19 +0530

  Videos
See all

UPI Charges New Rule : SC ने यूपीआई चार्ज को लेकर किससे सवाल पूछ लिया? UPI MDR Charges | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-28T16:34:27+00:00

Opposition On Gyanesh Kumar: 'एक अकेला मोदी' Vs 'टुकड़े-टुकड़े विरोधी'?| Rahul Gandhi | BJP-Congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-28T16:35:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers