Responsive Scrollable Menu

Video : महिला पत्रकार ने पूछा सवाल तो PAK रक्षामंत्री ने किया गला काटने का इशारा, कहा- इस तरह...

पाकिस्तान और तालिबान के रिश्ते 2021 के बाद तेजी से बदले हैं.पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने दोनों देश के पुराने रिश्ते को बड़ी गलती बताया.

The post Video : महिला पत्रकार ने पूछा सवाल तो PAK रक्षामंत्री ने किया गला काटने का इशारा, कहा- इस तरह... appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

Virat Kohli ODI Record: विराट ने रचा इतिहास, सबसे तेज 15,000 वनडे रन पूरे; सचिन का 19 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

Virat Kohli Record: भारतीय क्रिकेट के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली है। वेस्टइंडीज के खिलाफ तिरुवनंतपुरम में खेले जा रहे पहले वनडे में कोहली ने 59 रन पूरे करते ही 15,000 ODI रन पूरे कर लिए। इसके साथ ही उन्होंने महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का सबसे तेज 15,000 वनडे रन बनाने का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।

कोहली अब पुरुष वनडे क्रिकेट में 15,000 रन का आंकड़ा छूने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं। उनसे पहले सिर्फ सचिन तेंदुलकर ने यह उपलब्धि हासिल की थी। खास बात यह है कि सचिन ने 15,000 रन पूरे करने के लिए 377 पारियां खेली थीं, जबकि कोहली ने यह मुकाम 303वीं पारी में हासिल किया। यानी विराट ने सचिन से 74 पारियां कम खेलकर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया।

विराट ने 15 हजार रन के साथ बनाया बड़ा रिकॉर्ड

कोहली ने 15,000 रन पूरे करने के साथ ही वनडे क्रिकेट में सबसे तेज इस आंकड़े तक पहुंचने वाले बल्लेबाज का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था। कोहली का यह कारनामा इसलिए भी खास है क्योंकि वह पहले ही 14,000 वनडे रन सबसे तेज पूरे करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके थे।

15,000 ODI रन क्लब में अब सिर्फ दो भारतीय

बल्लेबाज  ODI रन  पारी
सचिन तेंदुलकर 18,426  377
विराट कोहली 15,000+  303


सचिन तेंदुलकर ने अपने वनडे करियर में 18,426 रन बनाए हैं, जबकि कोहली अब 15,000 रन का आंकड़ा पार कर चुके हैं।

वेस्टइंडीज के खिलाफ भी विराट का शानदार रिकॉर्ड

वेस्टइंडीज के खिलाफ कोहली का रिकॉर्ड पहले से ही शानदार रहा है। सीरीज से पहले वह कैरेबियाई टीम के खिलाफ 43 वनडे में 2,261 रन बना चुके थे, जिसमें नौ शतक और 11 अर्धशतक शामिल थे।

घरेलू वनडे रन में भी सचिन के करीब

15,000 रन का रिकॉर्ड अपने नाम करने के बाद कोहली की नजर सचिन तेंदुलकर के एक और बड़े रिकॉर्ड पर है। भारत में सचिन के नाम 6,976 ODI रन हैं, जबकि कोहली सीरीज से पहले 6,867 घरेलू वनडे रन पर थे। यानी इस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ने के लिए उन्हें 110 रन की जरूरत थी।

सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली के रोचक आंकड़े 

रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर विराट कोहली
उम्र 34 साल 66 दिन  37 साल 326 दिन
पारी 377  303
गेंदें  17,528 15,950
डेब्यू से लगे दिन 6,402 6,614

विराट कोहली के वनडे में आंकड़े 

मैच 315
रन 15000 प्लस
शतक 54
अर्धशतक 80
सर्वश्रेष्ठ स्कोर 183
औसत 58.7

Continue reading on the app

  Sports

छक्कों का रिकॉर्ड, 15000 रन और शतक… विराट कोहली ने त्रिवेंद्रम में आउट हुए बिना कूटे इतने रन

विराट कोहली ने एक बार फिर तिरुवनंतपुरम के फैंस के सामने अपने बल्ले की धाक जमाई और एक यादगार शतक जमा दिया. इस मैदान पर उनका ये लगातार दूसरा शतक है. Sun, 27 Sep 2026 23:37:27 +0530

  Videos
See all

5 terror arrests at airbase used by US bombers - possible Iran link investigated | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-27T22:54:34+00:00

Cyclone Arnab Update: Arnab Cyclone ने मचाई तबाही! देश के 14 राज्यों में हाहाकार | Cyclone Arnab #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-27T23:00:09+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers