Responsive Scrollable Menu

हमारा उद्देश्य स्पष्ट है कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की पवित्रता हर हाल में कायम रहे: CM मान

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने दोहराया कि श्री अकाल तख्त साहिब हम सभी के लिए सर्वोच्च हैं और उनकी सरकार बेअदबी के विरुद्ध सख्त कानूनी ढांचे को तय कर श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की पवित्रता की रक्षा के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी. राज्य सरकार की ओर से गठित सात सदस्यीय उच्च स्तरीय कमेटी के साथ हुई विस्तृत बैठक के दौरान सीएम ने कहा कि बेअदबी करने वालों के लिए उम्रकैद और भारी जुर्माना इस कानून का मुख्य आधार हैं और इसमें कोई ढील नहीं दी जा सकती.

विचार-विमर्श और आपसी सहमति 

आज यहां मुख्यमंत्री आवास पर हुई इस बैठक में ‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) अधिनियम, 2026’ की कुछ धाराओं को लेकर उठाई गई आशंकाओं तथा विचार-विमर्श और आपसी सहमति के माध्यम से इनके समाधान पर चर्चा की गई. उन्होंने कमेटी को निर्देश दिया कि प्रस्तावित संशोधनों की समीक्षा की जाए, सुझावों पर विचार किया जाए और सहमति बनाने के लिए श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा गठित पैनल के साथ विस्तृत एवं निरंतर बैठकें की जाएं. उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने के लिए कहा कि यह कानून श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की पवित्रता की रक्षा के प्रति अपनी मूल भावना पर कायम रहे और सिख संगत के आहत हृदयों पर मरहम लगाने का काम करे.

कोई ढील नहीं दी जानी चाहिए

इस दौरान मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा गठित पैनल के साथ इस कानून की धाराओं पर चर्चा करने और सहमति बनाने की दिशा में काम करते समय इस कानून की मूल भावना और मुख्य उद्देश्य से कोई समझौता नहीं किया जाना चाहिए. बेअदबी करने वालों के लिए उम्रकैद और भारी जुर्माने की व्यवस्था इस कानून का मुख्य आधार है. इसलिए इसमें कोई ढील नहीं दी जानी चाहिए.”

बेअदबी के दोषियों के लिए सख्त सजा 

मुख्यमंत्री ने कहा, “इसमें कोई संदेह नहीं कि इस कानून ने बेअदबी की बार-बार हो रही घटनाओं के कारण सिख संगत के आहत हृदयों को राहत प्रदान की है. पहली बार ऐसा घिनौना अपराध करने के बारे में सोचने वालों में भय की भावना पैदा हो रही है.” उन्होंने आगे कहा, “हमारी सरकार का मुख्य उद्देश्य बेअदबी के दोषियों के लिए सख्त से सख्त सजा सुनिश्चित करना है, ताकि कोई भी व्यक्ति कभी भी ऐसा गंभीर अपराध करने का साहस न कर सके. ‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) अधिनियम, 2026’ की कुछ धाराओं को लेकर कुछ आशंकाएं व्यक्त की गई हैं और हम इन आशंकाओं पर पूरी तरह विचार करने के लिए तैयार हैं.”

सात सदस्यीय कमेटी का गठन 

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “इस उद्देश्य के लिए हमारी सरकार ने धार्मिक क्षेत्र से जुड़ी प्रतिष्ठित शख्सियतों, बुद्धिजीवियों और कानूनी विशेषज्ञों वाली सात सदस्यीय कमेटी का गठन किया है. यह कमेटी श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा गठित पैनल के साथ विस्तृत विचार-विमर्श करेगी और राज्य सरकार को उचित मार्गदर्शन देने से पहले कानून के प्रत्येक पहलू की गहन समीक्षा करेगी.”

मुख्यमंत्री ने कहा, “प्रस्तावित संशोधनों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी, ताकि सभी कानूनी, संवैधानिक और अन्य संबंधित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कोई उचित समाधान निकाला जा सके. मैंने नोडल अधिकारी, पी.सी.एस. हरजीत सिंह संधू को निर्देश दिया है कि वे भविष्य की बैठकों के लिए पूर्ण समन्वय सुनिश्चित करें और कमेटी को आवश्यक सहायता उपलब्ध करवाएं.”

निरंतर बैठकें की जानी चाहिए

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “मैंने कमेटी के सदस्यों को श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा गठित पैनल के साथ लगातार बैठकें करने के लिए कहा है, ताकि आपसी विचार-विमर्श और सहमति के माध्यम से आवश्यकता के अनुसार कानून में जरूरी संशोधन करने की प्रक्रिया शुरू की जा सके. इसके लिए निरंतर बैठकें की जानी चाहिए, ताकि दोनों पक्षों की संतुष्टि के बाद सर्वसम्मति बनाई जा सके.”

मुख्यमंत्री ने आगे कहा, “श्री अकाल तख्त साहिब हम सभी के लिए सर्वोच्च हैं और मैं स्वयं को सौभाग्यशाली समझता हूं कि मुझे बेअदबी की घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कानून बनाकर सेवा करने का अवसर मिला है. हमारी सरकार इस पूरी प्रक्रिया को पूर्ण सम्मान और संवेदनशीलता के साथ पूरा करेगी.”

भावनाओं को गहरी ठेस पहुंचाती है

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “यह विधेयक कानूनी विशेषज्ञों के साथ व्यापक विचार-विमर्श के बाद तैयार किया गया था, जिसका स्पष्ट उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि इसमें ऐसी कोई कमी या खामी न रह जाए, जो भविष्य में इसकी प्रभावशीलता को कमजोर कर सके. जब भी बेअदबी की कोई घटना होती है तो यह लोगों के  हृदय और भावनाओं को गहरी ठेस पहुंचाती है और इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता.”

मुख्यमंत्री ने कहा, “हमारी सरकार ने बिल्कुल नया कानून लाने के बजाय मौजूदा कानून में संशोधन करने का निर्णय लिया, ताकि संशोधित कानून को मंजूरी के लिए राज्यपाल के पास भेजा जा सके. हमारा उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कानूनी ढांचा मजबूत और प्रभावी बना रहे तथा हर जायज कानूनी और संवैधानिक चिंता का समाधान भी किया जा सके.”

सख्त सजा निर्धारित की जा सके

उन्होंने कहा, “हमारी सरकार एक सख्त कानून बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है, ताकि बेअदबी करने वाले किसी भी व्यक्ति के लिए सख्त से सख्त सजा निर्धारित की जा सके. अतीत में हुई बेअदबी की घटनाओं ने सिख संगत की भावनाओं और मन को गहरी ठेस पहुंचाई है. श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की पवित्रता और मर्यादा की पूरी तरह सुरक्षा सुनिश्चित करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है.”

Continue reading on the app

विराट कोहली ने रचा इतिहास, वनडे में 15000 रन बनाने वाले दुनिया के सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बने, टॉप पर हैं सचिन तेंदुलकर

Virat Kohli: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मैच में 59 रन बनाते ही इतिहास रच दिया है. विराट कोहली वनडे क्रिकेट में 15000 रन बनाने वाले दुनिया के सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं. इस मामले में पहले नंबर पर भारत के ही महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर हैं. अब वनडे क्रिकेट में इस कीर्तिमान को हासिल करने के मामले में भारत के ये दोनों महान बल्लेबाज क्रमशः पहले और दूसरे नंबर पर मौजूद हैं.

विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में पूरे किए 15000 रन

वेस्टइंडीज के खिलाफ तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले से पहले विराट कोहली को वनडे क्रिकेट में 15000 रन पूरे करने के लिए सिर्फ 59 रनों की जरूरत थी. रोहित शर्मा के आउट होने के बाद विराट कोहली नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने उतरे. आते ही कोहली ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी शुरू कर दी. हालांकि, उन्होंने जरूरत पड़ने पर संभलकर भी खेला और अर्धशतक जड़ा. इसके बाद, कोहली ने 59 रन बनाते ही वनडे क्रिकेट में अपने 15000 रन पूरे कर इतिहास रच दिया. 

ODI में 15 हजार रन बनाने वाले दुनिया के सिर्फ दूसरे खिलाड़ी बने विराट कोहली

विराट कोहली अब वनडे क्रिकेट में 15 हजार रन बनाने वाले दुनिया के सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं. उनसे पहले सिर्फ सचिन तेंदुलकर ने वनडे क्रिकेट में 15 हजार रनों के आंकड़े को पार किया था. अब वनडे क्रिकेट के इतिहास में भारत के इन दो दिग्गजों, सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली के नाम ही 15000 या उससे अधिक रन बनाने का महारिकॉर्ड दर्ज है.

विराट कोहली बने सबसे तेज 15000 रन पूरा करने वाले खिलाड़ी

विराट कोहली इस मुकाम पर पहुंचने वाले सबसे तेज बल्लेबाज भी बन गए हैं. महान सचिन तेंदुलकर ने वनडे क्रिकेट में अपने 15000 रन 377 पारियों में पूरे किए थे, जबकि विराट कोहली ने महज 303 पारियों में यह कारनामा करके सचिन तेंदुलकर के इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. इसी के साथ कोहली वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज 15000 रन बनाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं.

यह भी पढ़ें:  56 साल का इंतजार खत्म! एशियन गेम्स में भारत के सर्वेश कुशारे ने हाई जंप में 2.25 मीटर की छलांग लगाकर जीता सिल्वर मेडल

Continue reading on the app

  Sports
  Videos
See all

Arnab Cyclone Update: 'अर्नब' ने ढाया कहर, UP में 56 लोगों की मौत! Weather Update Today | Flood News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-28T04:14:35+00:00

Orry spotted at the airport: मुंबई एयरपोर्ट पर ओरी, लोगों की तरफ किया Blink|#shorts #shortvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-28T04:11:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers