Responsive Scrollable Menu

प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए करता है प्रेरित: CM धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम   का 138 वां संस्करण सुना. मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों के सकारात्मक प्रयासों, उपलब्धियों और प्रेरक कार्यों को राष्ट्रीय मंच प्रदान करने के साथ ही लोगों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करता है. मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री की ओर से ‘मन की बात’ में उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्रों का विशेष उल्लेख किया जाना प्रदेश के लिए गौरव का विषय है. प्रधानमंत्री ने बताया कि देश में जनगणना के प्रथम चरण के तहत उत्तराखंड के दुर्गम और बर्फीले क्षेत्रों में भी जनगणना का कार्य किया जा रहा है. 

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में उत्तराखण्ड के चमोली जनपद स्थित देश के प्रथम गांव माणा का विशेष उल्लेख करते हुए बताया कि यहां जनगणना की शुरुआत 83 वर्षीय पूर्णिमा रावत से की गई. उन्होंने उत्तरकाशी जनपद के बगोरी गांव का भी उल्लेख किया, जहां होमस्टे संचालक हरदेव सिंह राणा ने डिजिटल माध्यम से स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कर स्व-गणना की.

सीमांत गांवों के उदाहरण देश के सामने रखा

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा माणा और बगोरी जैसे सीमांत गांवों के उदाहरण देश के सामने रखना उत्तराखण्ड के लिए सम्मान की बात है. यह राज्य के सीमांत क्षेत्रों में हो रहे बदलाव, डिजिटल जागरूकता और राष्ट्र निर्माण में वहां के लोगों की सक्रिय भागीदारी को भी दर्शाता है. प्रधानमंत्री ने जनगणना को प्रत्येक नागरिक का राष्ट्रीय दायित्व बताते हुए देशवासियों से इसमें सक्रिय सहयोग करने का आह्वान किया. मुख्यमंत्री ने भी प्रदेशवासियों से जनगणना में अपनी सही जानकारी दर्ज कराने और इस राष्ट्रीय दायित्व में पूर्ण सहयोग देने की अपील की.

भारत की दृढ़ नीति का स्मरण किया

प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम में वर्ष 2016 की सर्जिकल स्ट्राइक के दस वर्ष पूरे होने का उल्लेख करते हुए भारतीय सेना के शौर्य और आतंकवाद के विरुद्ध भारत की दृढ़ नीति का स्मरण किया. उन्होंने स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, नशा मुक्त युवा अभियान, खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन, पोषण, स्थानीय उत्पादों और ‘वोकल फॉर लोकल’ जैसे विषयों पर भी देशवासियों से जनभागीदारी का आह्वान किया.

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, नशामुक्ति और स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन जैसे विषय उत्तराखण्ड के लिए भी विशेष महत्व रखते हैं. उन्होंने प्रदेशवासियों से प्रधानमंत्री के संदेशों को आत्मसात करते हुए विकसित भारत और विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया. इस अवसर पर सांसद श्रीमती माला राज्यलक्ष्मी शाह, अन्य जनप्रतिनिधि एवं मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारी उपस्थित थे.

Continue reading on the app

Kal Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी में मजबूत मौसमी तंत्र सक्रिय, दिल्ली-यूपी समेत 19 राज्यों में भयंकर बारिश का अलर्ट

कल का मौसम, 28 सितंबर: सितंबर के आखिरी हफ्ते में जाते हुए मानसून ने देश भर में एक बार फिर से अपना उग्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है. मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार और दिल्ली एनसीआर समेत देश के 19 राज्यों में तूफानी हवाओं और जोरदार बारिश को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया है. कई इलाकों में हवा की रफ्तार 85 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. आसमान में घने काले बादलों का डेरा जम चुका है और रुक रुक कर हो रही बौछारों ने आम जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है. मौसम विभाग ने आम लोगों को सतर्क रहने और बहुत जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकलने की सलाह दी है.

दक्षिण छत्तीसगढ़ और दक्षिण ओडिशा के ऊपर बने नए चक्रवाती परिसंचरण तंत्र के कारण मौसम में यह बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. इसके साथ ही बंगाल की खाड़ी में भी एक मजबूत मौसमी तंत्र सक्रिय हो गया है. उधर उत्तर पश्चिम भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ ने भी मैदानी इलाकों के मौसम पर गहरा असर डाला है. इन सभी मौसमी गतिविधियों के आपस में मिलने की वजह से मध्य और पूर्वी भारत में मानसून की रफ्तार बहुत ज्यादा बढ़ गई है. खुले मैदानों और खेतों में काम करने वाले लोगों के लिए यह समय विशेष सावधानी बरतने का है.

इन 19 राज्यों पर मंडरा रहा है खतरा

मौसम विभाग ने जिन 19 राज्यों के लिए चेतावनी जारी की है, उनमें उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, ओडिशा, छत्तीसगढ़, राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तमिलनाडु शामिल हैं. इन सभी राज्यों में हवा की गति सामान्य से कहीं अधिक रहेगी और कई स्थानों पर तेज आंधी के साथ भारी पानी गिरने का अंदेशा जताया गया है.

 

उत्तर प्रदेश में आंधी और बिजली का खतरा

उत्तर प्रदेश में मौसम का असर काफी व्यापक देखने को मिल रहा है. राज्य के पूर्वी हिस्से में आकाशीय बिजली चमकने और बादलों की तेज गड़गड़ाहट के साथ जोरदार बारिश की आशंका जताई गई है. प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, मिर्जापुर, आजमगढ़, जौनपुर और सोनभद्र जैसे जिलों में भारी बारिश होने की संभावना बनी हुई है. इसके साथ ही अलीगढ़ और आसपास के इलाकों में भी आंधी का असर देखा जा सकता है. किसानों और राहगीरों को सलाह दी गई है कि खराब मौसम के दौरान पेड़ों के नीचे या बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचें क्योंकि आकाशीय बिजली गिरने का खतरा बहुत अधिक बना हुआ है.

मध्य प्रदेश के कई जिलों में भारी अलर्ट

मध्य प्रदेश के मौसम में भी भारी उथल पुथल मची हुई है. राज्य के कई जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तूफानी हवाएं चलने के आसार हैं. छतरपुर, शहडोल, सतना, सिवनी, हरदा, बैतूल, मंडला, विदिशा, सागर, दमोह, अनूपपुर, भोपाल, नर्मदापुरम, देवास और खंडवा में जोरदार बारिश और आंधी की चेतावनी दी गई है. निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती है जिससे सड़क यातायात प्रभावित होने का अंदेशा है. प्रशासन ने राहत और बचाव से जुड़े अमले को पहले से ही पूरी तरह मुस्तैद रहने का निर्देश जारी कर दिया है.

बिहार और झारखंड में झमाझम बारिश

बिहार और झारखंड में भी आसमान से आफत बरसने का अनुमान लगाया गया है. बिहार के पटना, गया, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, पूर्णिया, दरभंगा, कटिहार और पश्चिम चंपारण में घने बादल छाए हुए हैं और भारी बारिश का सिलसिला जारी रहने की उम्मीद है. झारखंड के रांची, जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो, हजारीबाग, गिरिडीह और देवघर में तेज हवाओं के साथ रुक रुक कर मूसलाधार बौछारें पड़ने की पूरी संभावना है. दोनों ही राज्यों में वज्रपात का बड़ा खतरा मंडरा रहा है इसलिए प्रशासन ने नागरिकों से घरों के भीतर ही सुरक्षित रहने की अपील की है.

दिल्ली-एनसीआर और पंजाब का हाल

देश की राजधानी दिल्ली और पूरे एनसीआर में भी बादलों की हलचल लगातार बनी हुई है. नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है. हरियाणा के रोहतक और सोनीपत में भी आंधी का असर दिखाई दे सकता है. पंजाब के लुधियाना, अमृतसर, कपूरथला, गुरदासपुर, बठिंडा, संगरूर, मलेरकोटला, मानसा, मोगा और फिरोजपुर में 50 किलोमीटर प्रति घंटे के झोंकों के साथ जोरदार बारिश होने के आसार हैं. चंडीगढ़ में भी मौसम खराब रहने की संभावना जताई गई है.

शहर अधिकतम तापमान (28 सितंबर) न्यूनतम तापमान (28 सितंबर)
दिल्ली 29°C 23°C
मुंबई 32°C 26°C
चेन्नई 33°C 28°C
कोलकाता 34°C 27°C
लखनऊ 29°C 23°C
पटना 32°C 24°C
रांची 29°C 21°C
भोपाल 31°C 21°C
जयपुर 31°C 22°C
शिमला 19°C 14°C
नैनीताल 21°C 16°C

पहाड़ों पर भूस्खलन और मलबे की चेतावनी

पहाड़ी राज्यों में मौसम का मिजाज सबसे ज्यादा खतरनाक और चुनौतीपूर्ण बना हुआ है. उत्तराखंड के देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, पौड़ी, चमोली, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी में मूसलाधार बारिश के चलते पहाड़ों से मलबा खिसकने का बड़ा खतरा है. बारिश के बाद सड़कों पर मलबा गिरने से आवागमन बाधित हो सकता है. इसी तरह हिमाचल प्रदेश के शिमला, मंडी, कुल्लू, कांगड़ा, चंबा, सिरमौर और सोलन में भारी बारिश के साथ भूस्खलन की चेतावनी जारी की गई है. पर्यटकों और स्थानीय यात्रियों को हिदायत दी गई है कि वे पहाड़ी रास्तों पर यात्रा करने से पहले मौसम की ताजा जानकारी जरूर हासिल कर लें.

पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में सक्रिय मानसून

पूर्वोत्तर के असम और मेघालय में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. पश्चिम बंगाल के पहाड़ी जिलों दार्जिलिंग और कलिम्पोंग में भी भूस्खलन को लेकर अलर्ट है. इसके साथ ही दक्षिण भारत के कई तटीय इलाकों में तेज हवाओं के साथ भारी बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि जब तक यह मौसमी तंत्र कमजोर नहीं पड़ता तब तक देश के 19 राज्यों में मौसम का यह आक्रामक रूप बना रहेगा. ऐसे में सभी नागरिकों को स्थानीय प्रशासन और मौसम विभाग द्वारा जारी दिशा निर्देशों का कड़ाई से पालन करना चाहिए.

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट, CM धामी की अपील- चेतावनियों का पालन करें

Continue reading on the app

  Sports

छक्कों का रिकॉर्ड, 15000 रन और शतक… विराट कोहली ने त्रिवेंद्रम में आउट हुए बिना कूटे इतने रन

विराट कोहली ने एक बार फिर तिरुवनंतपुरम के फैंस के सामने अपने बल्ले की धाक जमाई और एक यादगार शतक जमा दिया. इस मैदान पर उनका ये लगातार दूसरा शतक है. Sun, 27 Sep 2026 23:37:27 +0530

  Videos
See all

Houthis Attack on Saudi Arabia: हूती हमलों से सऊदी अरब की हालत खराब? | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-27T21:30:19+00:00

Punjab News | LPU में प्रदर्शन ने लिया हिंसक रूप.. Police Action के बाद मचा बवाल ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-27T21:29:24+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers