Responsive Scrollable Menu

Samajwadi Party के वरिष्ठ नेता Ram Govind Chaudhary पंचतत्व में विलीन, राजकीय सम्मान संग हुआ अंतिम संस्कार

समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता और आठ बार के विधायक रहे पूर्व मंत्री राम गोविन्द चौधरी का रविवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि पैतृक गांव सिकंदरपुर क्षेत्र के गोसाईपुर में सरयू नदी के तट से थोड़ी दूर स्थित एक स्थान पर चौधरी का अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर भारी संख्या में उनके समर्थक और सपा सांसद, विधायक और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सपा के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री राम गोविंद चौधरी का शुक्रवार रात लखनऊ स्थित संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) में उपचार के दौरान निधन हो गया। वह करीब 74 वर्ष के थे। चौधरी का पार्थिव शरीर शनिवार की शाम लखनऊ से जिला मुख्यालय स्थित उनके आवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया।

इसके बाद पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव गोसाईपुर ले जाया गया। रविवार की सुबह से ही उनके अंतिम दर्शन के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। उनके समर्थकों ने रुंधे गले और अश्रुपूरित नेत्रों से अपने प्रिय नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की।

उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम विदाई दी गई। उनकी अंतिम यात्रा में हजारों लोग शामिल हुए। सपा महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा राजभर और विधायक प्रभु नारायण सिंह श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए फफक पड़े।

गोसाईपुर में सरयू नदी के तट से थोड़ी दूर स्थित एक स्थान पर चौधरी का अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि चौधरी के इकलौते पुत्र रंजीत चौधरी ने दी। इस मौके पर सपा सांसद रमाशंकर विद्यार्थी, राम भुवाल निषाद, पूर्व मंत्री और विधायक ओम प्रकाश सिंह व जियाउद्दीन रिजवी सहित विभिन्न दलों के नेता मौजूद रहे।

Continue reading on the app

PAU Ludhiana में भगत सिंह जयंती पर होगा Jashn-e-Inquilab, CM मान भी रहेंगे मौजूद

पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) के नेता बलतेज पन्नू ने कहा कि शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती के अवसर पर 28 सितंबर को लुधियाना स्थित पंजाब कृषि विश्वविद्यालय (पीएयू) के मैदान में ‘जश्न-ए-इंकलाब’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। पन्नू ने इस कार्यक्रम को पंजाब की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, संगीत, इतिहास और शहीदों की विरासत का उत्सव बताया। कार्यक्रम के दौरान प्रसिद्ध नाटक ‘गगन दमामा बाज्यो’ का मंचन किया जाएगा, जिसमें पंजाबी कलाकार रणजीत बावा और कुलविंदर बिल्ला के साथ-साथ विभिन्न ‘ढाडी जत्थे’ भी प्रस्तुति देंगे।

पन्नू ने मीडिया को बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ मंत्री और विधायक भी इस समारोह में मौजूद रहेंगे। उन्होंने पंजाब की क्रांतिकारी विरासत से जुड़े शहीदों को याद करने के महत्व पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा, ‘‘शहीद भगत सिंह के साथ हम लुधियाना के शहीद सुखदेव और शहीद राजगुरु को भी याद करेंगे।

उनका बलिदान हमारे इतिहास का अभिन्न हिस्सा है और इस कार्यक्रम के जरिए हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि युवा पीढ़ी उनके विचारों तथा विरासत से जुड़ी रहे।’’ पन्नू ने लोगों से अपने परिवार के साथ पीएयू मैदान पहुंचकर इस समारोह का हिस्सा बनने की अपील की। उन्होंने कहा, ‘‘हमारी युवा पीढ़ी को अपने इतिहास के बारे में जानना चाहिए, शहीदों के बलिदान को समझना चाहिए और पंजाब की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत पर गर्व करना चाहिए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं खास तौर पर पगड़ी पहनने वाले सभी लोगों से पीली पगड़ी पहनकर इस कार्यक्रम में शामिल होने और इस ऐतिहासिक समारोह का हिस्सा बनने की अपील करता हूं। आइए, हम सब मिलकर पंजाब की भावना, पहचान और विरासत का जश्न मनाएं।’’ पन्नू ने कहा कि इस कार्यक्रम का मकसद पंजाब की अनोखी संगीत और सांस्कृतिक पहचान को उजागर करना है।

उन्होंने कहा, ‘‘पंजाबी संगीत को न सिर्फ़ बॉलीवुड में, बल्कि पूरी दुनिया में पहचान मिली है। जश्न-ए-इंकलाब के जरिए हम पंजाब के संगीत, संस्कृति और परंपराओं के कई रंगों को दिखाना चाहते हैं।

Continue reading on the app

  Sports

छक्कों का रिकॉर्ड, 15000 रन और शतक… विराट कोहली ने त्रिवेंद्रम में आउट हुए बिना कूटे इतने रन

विराट कोहली ने एक बार फिर तिरुवनंतपुरम के फैंस के सामने अपने बल्ले की धाक जमाई और एक यादगार शतक जमा दिया. इस मैदान पर उनका ये लगातार दूसरा शतक है. Sun, 27 Sep 2026 23:37:27 +0530

  Videos
See all

5 terror arrests at airbase used by US bombers - possible Iran link investigated | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-27T22:54:34+00:00

Cyclone Arnab Update: Arnab Cyclone ने मचाई तबाही! देश के 14 राज्यों में हाहाकार | Cyclone Arnab #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-27T23:00:09+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers