शाम छह बजे तक देश और दुनिया के मुख्य घटनाक्रम
‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से रविवार को शाम छह बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं :
दि22 मोदी लीड मन की बात ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ ने आतंकवाद से निपटने की भारत की नीति का नया उदाहरण पेश किया: मोदी नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि 2016 में की गई ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ आतंकवादी हमलों का दर्द झेल रहे भारत का निर्णायक जवाब थी और इसने आतंकवाद से निपटने की देश की नीति का एक नया उदाहरण दुनिया के सामने पेश किया।
दि12 कांग्रेस महाराष्ट्र सूखा सूखे के बीच डेटा सेंटर उद्योग के विस्तार की नीति को लेकर कांग्रेस ने महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधा नयी दिल्ली, महाराष्ट्र सरकार द्वारा 358 में से 265 तालुकों में सूखा घोषित किए जाने के बाद कांग्रेस ने रविवार को डेटा सेंटर उद्योग के तेजी से विस्तार की नीति पर सवाल उठाए और पूछा कि यह सुनिश्चित करने के लिए सरकार की क्या योजना है कि इस विस्तार को बढ़ावा देने के लिए राज्य के जल संसाधनों को किसानों एवं आम नागरिकों से छीना न जाए।
प्रादे41 बंगाल शुभेंदु ममता चुनाव आयोग बंगाल में एसआईआर के दौरान 27 लाख नाम हटाए जाने की जिम्मेदार ममता हैं: शुभेंदु अधिकारी कोलकाता, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने रविवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान राज्य की मतदाता सूची से 27 लाख नाम हटाए जाने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को जिम्मेदार ठहराया तथा कहा कि इन नामों को हटाए जाने के लिए न तो भाजपा और न ही निर्वाचन आयोग को जिम्मेदार ठहराया जा सकता है।
प्रादे36 महाराष्ट्र दम घुटना मौत मुंबई में सार्वजनिक शौचालय के अंदर संदिग्ध जहरीले रसायन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत मुंबई, मुंबई के पश्चिमी उपनगर में रविवार तड़के सार्वजनिक शौचालय के अंदर कथित तौर पर जहरीले रसायन की चपेट में आने के बाद दो लोगों की दम घुटने से मौत हो गयी। नगर निकाय अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
प्रादे97 गुजरात दुर्घटना मौत राजकोट जिले में कार और दोपहिया वाहन की भिड़ंत में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत राजकोट, 27 सितंबर गुजरात के राजकोट जिले में रविवार सुबह एक कार और दोपहिया वाहन की भिड़ंत में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
दि25 शिक्षा एनटीए प्रश्नपत्र लीक सीआईएसएफ नीट पेपर लीक विवाद के मद्देनजर एनटीए के नए कार्यालय में तैनात किए जाएंगे सीआईएसएफ कर्मी नयी दिल्ली, 28 सितंबर राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा (नीट) प्रश्नपत्र लीक और प्रशासनिक खामियों को लेकर हुए बड़े विवाद के बाद राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) के नए कार्यालय में कामकाज शुरू होने पर ‘‘गोपनीय क्षेत्रों’’ में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के कर्मी तैनात किए जाएंगे।
अर्थ4 उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स कीमत वृद्धि त्योहारी सीजन से पहले बढ़ेंगे एसी, टीवी और अन्य उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स सामान के दाम नयी दिल्ली, त्योहारी सीजन से पहले देश में एयर कंडीशनर (एसी), एलईडी टीवी, वॉशिंग मशीन और अन्य उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स सामान महंगे हो सकते हैं। प्रमुख उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियां तांबा, इस्पात जैसे कच्चे माल की कीमतों में तेजी के मद्देनजर अपने उत्पादों के दाम पांच से आठ प्रतिशत तक बढ़ाने की तैयारी कर रही हैं।
वि4 संरा जयशंकर भारत कनाडा भारत-कनाडा संबंधों को ‘नयी ऊंचाई’ पर ले जाने की तैयारी: जयशंकर संयुक्त राष्ट्र, विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कनाडा की अपनी समकक्ष अनीता आनंद के साथ संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के इतर ‘‘सार्थक वार्ता’’ करने के बाद कहा कि भारत और कनाडा अपने संबंधों को ‘‘नयी ऊंचाई’’ पर ले जाने की तैयारी कर रहे हैं।
वि15 ब्रिटेन अमेरिका लीड एयरबेस इंग्लैंड में अमेरिका से जुड़े एयरबेस के पास स्थित घर खाली कराए गए, कई लोग हिरासत में लंदन, इंग्लैंड में पुलिस ने अमेरिका द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे एक एयरबेस के पास स्थित कई घरों को रविवार को खाली करा लिया और विस्फोटकों से जुड़े अपराधों के संदेह में कई लोगों को हिरासत में लिया।
अर्थ9 पेट्रोनेट कमीशन पेट्रोनेट के निदेशकों को पांच साल और मिलेगा मुनाफे में एक प्रतिशत कमीशन नयी दिल्ली, देश की सबसे बड़ी गैस आयातक कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड ने अपने निदेशकों को मुनाफे के आधार पर दिए जाने वाले कमीशन की व्यवस्था को 2026-27 से अगले पांच साल तक जारी रखने के लिए शेयरधारकों की मंजूरी मांगी है।
खेल12 खेल एशियाड बैडमिंटन तीसरी लीड भारत एशियाई खेल बैडमिंटन : सिंधू, उन्नति क्वार्टर फाइनल में हारी, व्यक्तिगत स्पर्धा में भारत की झोली खाली नागोया, पी वी सिंधू और उन्नति हुड्डा साहसिक प्रदर्शन के बावजूद एशियाई खेल महिला एकल क्वार्टर फाइनल में हार गई जिससे इन खेलों की व्यक्तिगत स्पर्धा में भारत की झोली खाली रही।
खेल31 खेल एशियाड स्क्वाश दूसरी लीड भारत अनाहत, अभय को स्क्वाश में रजत नागोया, भारत का स्क्वाश में व्यक्तिगत स्वर्ण पदक का इंतजार जारी रहा जब अनाहत सिंह और अभय सिंह को रविवार को यहां एशियाई खेलों के फाइनल में अपने-अपने मलेशियाई प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ हार के बाद रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
‘द कन्वरसेशन’ के साथ अनुबंध के तहत जारी समाचार: वि18 अमेरिका चीन एआई नियमन ट्रंप एआई को चीन से आगे रहने के साधन के रूप में पेश करते हैं, पर राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा
जॉर्जिया (अमेरिका), कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के विकास की गति को धीमा करने तथा इस तकनीक पर अधिक सरकारी नियमन और निगरानी की मांग करने वाली आवाजों के बीच, एक प्रमुख विपरीत विचार वाला चेहरा अलग से दिखाई देता है: वह है डोनाल्ड जे. ट्रंप का।
China से बढ़त बनाए रखने के लिए Donald Trump ने AI पर कड़े नियमों का विरोध किया
(स्टीफन कॉलिन्स, केनेसॉ स्टेट यूनिवर्सिटी) जॉर्जिया (अमेरिका), 27 सितंबर (द कन्वरसेशन) कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के विकास की गति को धीमा करने तथा इस तकनीक पर अधिक सरकारी नियमन और निगरानी की मांग करने वाली आवाजों के बीच, एक प्रमुख विपरीत विचार वाला चेहरा अलग से दिखाई देता है: वह है डोनाल्ड जे. ट्रंप का। अमेरिका के राष्ट्रपति ने बार-बार तर्क दिया है कि एआई की प्रगति को धीमा करने के लिए कड़े नियम लागू करना अमेरिका के राष्ट्रीय हितों के लिए खतरा है, क्योंकि इससे चीन को बढ़त हासिल करने का मौका मिल सकता है। ‘‘जो भी एआई की दौड़ जीतेगा, वही जीतेगा!” ट्रंप ने 21 सितंबर, 2026 को सोशल मीडिया पर यह पोस्ट किया था और अमेरिका के एआई के क्षेत्र में “जीतने” के लिए चीन को मुख्य खतरे के रूप में चिह्नित किया।
इसके बाद उन्होंने संयुक्त राष्ट्र में एक भाषण दिया, जिसमें उन्होंने अपने प्रशासन द्वारा कृत्रिम बुद्धिमत्ता को “नियंत्रित करने के लिए किसी वैश्विक योजना को बनाने के किसी भी प्रयास” को पूरी तरह खारिज करने की बात कही। निश्चित रूप से, अगर चीन कृत्रिम बुद्धिमत्ता के क्षेत्र में वैश्विक बढ़त हासिल कर लेता है, तो यह अमेरिका के रणनीतिक और आर्थिक हितों के लिए एक चिंताजनक झटका होगा। एक ऐसे विद्वान के रूप में, जिनका शोध अंतरराष्ट्रीय संबंधों और प्रौद्योगिकी के बीच के संबंधों की पड़ताल करता है, मेरा मानना है कि एआई के क्षेत्र में चीन की तेज प्रगति उन प्रमुख कारणों में से एक है, जिनकी वजह से अमेरिकी एआई उद्योग का नियमन आवश्यक है।
अनियंत्रित कृत्रिम बुद्धिमत्ता और सुरक्षा संबंधी खतरे दुनियाभर के प्रमुख उद्योग जगत और राजनीतिक हस्तियों ने एआई के अनियंत्रित विकास से उत्पन्न सुरक्षा खतरों को लेकर चिंता जताई है। हालिया जनमत सर्वेक्षण के अनुसार, लगभग 10 में से 8 अमेरिकी भी इन चिंताओं को साझा करते हैं, जबकि डेमोक्रेट, निर्दलीय और रिपब्लिकन-तीनों के बहुमत एआई पर अधिक नियमन के समर्थन में हैं। इन खतरों में विदेशी देशों और आतंकवादी समूहों के हमलों के प्रति अमेरिका की बढ़ती संवेदनशीलता शामिल है।
ये समूह एआई में हो रही प्रगति का फायदा उठाकर अधिक घातक हथियार प्रणालियां विकसित कर सकते हैं—जिनमें पारंपरिक हथियारों के साथ-साथ सामूहिक विनाश के हथियार भी शामिल हैं। इस क्षेत्र में हो रही प्रगति से गलत इरादे रखने वाले लोगों द्वारा विनाशकारी साइबर हमले किए जाने की आशंका भी बढ़ जाती है। एआई साइबर सुरक्षा की कमजोरियों की पहचान करने और उनका फायदा उठाने में लगातार अधिक सक्षम होता जा रहा है।
इन चिंताओं से उद्योग जगत भी परिचित है। दस सितंबर, 2026 को एंथ्रोपिक ने एक रिपोर्ट जारी की, जिसमें ऐसे कई मामलों का खुलासा किया गया। इन घटनाओं में चीन, रूस और ईरान में स्थित कुछ विदेशी तत्वों ने साइबर गतिविधियों, प्रभाव डालने वाले अभियानों, निगरानी और धोखाधड़ी से जुड़ी कार्रवाइयों में क्लॉड का इस्तेमाल किया तथा हथियारों को बनाने में भी इसका उपयोग किया।
एंथ्रोपिक अमेरिका की एक प्रमुख एआई कंपनी है। गूगल ने भी हाल में चीन, रूस, उत्तर कोरिया और ईरान से जुड़े तत्वों द्वारा अपने जेमिनी एआई मॉडल का इस्तेमाल करके हैकिंग, दुष्प्रचार, जासूसी और आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने के प्रयासों का पता लगाया। ट्रंप इन सबसे खराब स्थिति वाले परिदृश्यों को “झूठा प्रचार” कहकर खारिज कर सकते हैं, लेकिन राष्ट्रीय सुरक्षा के खतरे वास्तविक हैं।
ट्रंप का तर्क है कि अमेरिका की सुरक्षा सुनिश्चित करने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि अमेरिकी कंपनियां एआई के क्षेत्र में चीन से आगे बनी रहें। वास्तव में, चीन के एआई मॉडल बहुत पीछे नहीं हैं और चीन के पास एआई प्रणाली के लिए बेहद महत्वपूर्ण एक कारक—बिजली उत्पादन—में बढ़त है। एआई बड़ी मात्रा में बिजली की खपत करता है।
अमेरिकी कंपनियों द्वारा हालांकि एआई क्षमताओं में तेजी से की गई प्रगति ने चीन को अपने एआई उद्योग को गति देने में मदद की है। चीन के नेता शी चिनफिंग एआई में हो रही प्रगति को लेकर उत्साहित रहे हैं, लेकिन शंघाई में आयोजित 2026 विश्व एआई सम्मेलन में उनके भाषण में एआई के लिए कड़े नियमों और निगरानी की तत्काल आवश्यकता पर जोर दिया गया।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi







