Responsive Scrollable Menu

₹7200 सस्ता हुआ Vivo का Ultra Slim AI Phone, 50MP बैक-50MP सेल्फी कैमरे के साथ पानी के अंदर भी खींच सकेंगे फोटो

Vivo का अल्ट्रा स्लिम डिस्प्ले वाला AI स्मार्टफोन अब फ्लिप्कार्ट 7200 रुपए के डिस्काउंट पर बेचा जा रहा है। फोन में 50MP बैक कैमरा, 50MP सेल्फी कैमरा, 6000mAh बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग जैसे धांसू फीचर्स मिलते हैं।

Continue reading on the app

कर्नाटक में मंत्रिमंडल का विस्तार आज:शिवकुमार सरकार में शामिल होंगे 20 मंत्री, 12 नए चेहरों को पहली बार मौका मिलेगा

कर्नाटक में CM डीके शिवकुमार के नेतृत्व वाली सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार आज शाम होगा। कांग्रेस हाईकमान ने 20 मंत्रियों के नामों को मंजूरी दे दी है। इनमें 12 नए चेहरे पहली बार मंत्री बनेंगे जबकि 8 मौजूदा मंत्रियों के भी नाम लिस्ट में हैं। गायत्री शांतिगौड़ा मंत्रिमंडल में शामिल होने वाली इकलौती महिला मंत्री होंगी। शपथ समारोह सोमवार शाम 4:05 बजे बेंगलुरु के लोक भवन में होगा। शिवकुमार और राज्य के कई कांग्रेस नेताओं ने गुरुवार को दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से कैबिनेट विस्तार पर बात करने के लिए मुलाकात की थी। कर्नाटक कैबिनेट में शामिल 20 मंत्रियों के नाम हाईकमान ने कर्नाटक विधानसभा और विधान परिषद के प्रमुख पदों के लिए भी नामों को मंजूरी दी है। जी.एस. पाटिल को विधानसभा अध्यक्ष, ए.एस. पोन्नन्ना को उपाध्यक्ष, सलीम अहमद को विधान परिषद का सभापति और उमाश्री को उपसभापति बनाए जाने को मंजूरी दी गई है। इससे पहले राज्य मंत्री प्रियंक खड़गे ने कहा था कि कैबिनेट विस्तार पर अंतिम फैसला कांग्रेस हाईकमान को लेना है। उन्होंने कहा कि पार्टी के पास 140 से अधिक विधायक हैं और हर जिले व समुदाय से कई सक्षम नेता हैं, इसलिए सीमित मंत्री पदों के लिए चयन करना आसान नहीं था। कर्नाटक की कैबिनेट में 34 मंत्री शामिल हो सकते हैं डीके शिवकुमार ने 3 जून को उपमुख्यमंत्री जी परमेश्वर और 12 अन्य मंत्रियों के साथ शपथ ली थी। कर्नाटक में संवैधानिक रूप से मुख्यमंत्री सहित कुल 34 मंत्री हो सकते हैं, जिसके चलते अभी भी लगभग 20 पद खाली हैं। सूत्रों के मुताबिक, पार्टी हाईकमान जातीय, सामुदायिक और नए-पुराने नेताओं में बैलेंस बनाने की कोशिश कर रहा है जिसकी वजह से कैबिनेट विस्तार में देरी हो रही है। इसके अलावा, डीके शिवकुमार और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के गुटों की ओर से अलग-अलग नाम सुझाए जा रहे हैं। कर्नाटक में वोक्कालिगा, लिंगायत और कुरबा समाज अहम कर्नाटक में लिंगायत (लगभग 17%) सबसे बड़ा समुदाय है, जबकि दक्षिण कर्नाटक में वोक्कालिगा (लगभग 15%) का दबदबा है, जिसका नेतृत्व डी के शिवकुमार करते हैं। वहीं, कुरबा (लगभग 7-8%) समाज एक प्रमुख पिछड़ा वर्ग है, जिससें पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया आते हैं। वे अपनी अहिंदा राजनीति के जरिए मजबूत पकड़ रखते हैं। सिद्धारमैया के बेटे डॉ. यतींद्र सिद्धारमैया को भी कैबिनेट में शामिल किया गया है।

Continue reading on the app

  Sports

Most T20 Runs: जॉस बटलर बने T20 के नए किंग, 20 बॉल में फिफ्टी जड़कर बने नंबर-1 बल्लेबाज

इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लेकर फ्रेंचाइजी टी20 क्रिकेट तक जमकर रन बरसाए हैं. यही कारण है कि अब सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में वो दुनिया में नंबर-1 बन गए हैं. Thu, 06 Aug 2026 01:11:33 +0530

  Videos
See all

Election Express: यूपी चुनाव...यूपी की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबरें|UP Vidhansabha Session | CM Yogi #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T21:30:36+00:00

Iran America War Update : मिडिल ईस्ट में फिर बढ़ा तनाव, इजरायल-ईरान आमने-सामने | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T22:30:19+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers