Responsive Scrollable Menu

'बहुत बोल रहा है तू', पैपराजी पर भड़के रणबीर कपूर, आलिया भट्ट को कही ऐसी बात

Ranbir kapoor Angry On Paparazzi: बॉलीवुड पैपराजी कई बार फोटो-वीडियो के लिए लाइन क्रॉस करते नजर आए हैं. जिसके लिए उन पर एक्टर्स और एक्ट्रेसेस भड़के नजर आए. सलमान खान भी पैपराजी को लेकर कई बार बोल चुके हैं कि वह अपनी लिमिट पार ना करें. अब सलमान खान के बाद रणबीर कपूर पैपराजी पर भड़कते नजर आए. दरअसल, रणबीर कपूर (Ranbri Kapoor) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'रामायण' और लव एंड वॉर  को लेकर चर्चा में हैं. वहीं, शनिवार रात मुंबई में आलिया भट्ट, विक्की कौशल और डायरेक्टर संजय लीला भंसाली के साथ डिनर के लिए पहुंचे थे. इस दौरान चारों ने पैपराजी के लिए साथ में पोज भी दिए. इसके बाद पैपराजी ने रणबीर से कुछ ऐसा कहा जिससे वह भड़के गए. 

पैपराजी पर भड़के रणबीर कपूर

दरअसल, फोटो सेशन के दौरान भंसाली कुछ देर के लिए फ्रेम से हटे तो रणबीर ने उन्हें वापस बुलाया और साथ में फोटो खिंचवाने के लिए कहा. इसके बाद चारों ने कैमरे के सामने साथ में पोज दिए. फोटो सेशन खत्म होने के बाद रणबीर वहां से जाने लगे. इसी दौरान एक पैपराजी लगातार उन्हें आलिया और विक्की के साथ पोज देने के लिए चिल्लाता नजर आया. जिससे रणबीर बुरी तरह भड़क गए और उन्होंने पीछे मुड़कर पैपराजी से कहा, 'बहुत बोल रहा है तू हां'. रणबीर का ये रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

लव एंड वार की स्टारकास्ट की ड्रेस ने खींचा फैंस का ध्यान

सोशल मीडिया पर इस आउटिंग का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, विक्की कौशल और संजय लीला भंसाली रेस्टोरेंट के बाहर साथ में पैपराजी के सामने पोज देते नजर आए. इस दौरान रणबीर ने ऑलिव ग्रीन शॉर्ट कुर्ते के साथ ब्लैक जींस पहनी थी, जबकि आलिया नियोन ग्रीन ड्रेस में नजर आईं. वहीं विक्की व्हाइट शर्ट और ब्लैक ट्राउजर में काफी सिंपल लुक में नजर आए. बता दें कि बाहर निकलते समय आलिया रणबीर उनकी कमर पर हाथ रखकर उन्हें भीड़ से सुरक्षित कार तक ले गए. रणबीर के इस अंदाज पर आलिया शर्माती दिखीं. इससे पहले आलिया और विक्की मनीष मल्होत्रा के मिजवान शो में शोस्टॉपर बने थे. 

नेहा धूपिया ने दी थी पैपराजी को वॉर्निंग

एक्ट्रेस नेहा धूपिया कुछ दिनों पहले गोल्ड स्ट्रीमिंग अवॉर्ड सेरेमनी में पैपराजी पर भड़क गई थीं. एक्ट्रेस ने बैक शॉट लेने पर नाराजगी जाहिर की और पैपराजी को वॉर्निंग भी दी थी. बता दें कि जब सेरेमनी से नेहा धूपिया अवॉर्ड लेकर निकल रही थीं. तभी पैपराजी ने उनके ग्रे हेयर पर कमेंट किया, जिसके जवाब में भड़कते हुए उन्होंने कहा है, ‘बोल लिया? कर लिया? ये बदतमीजी से बैक शॉट कौन लेता है तुम लोगों में से? कौन लेता है? छापता कौन है? मत करो. मेरा नहीं करना है, किसी का नहीं करना है. बोल-बोलकर थक गए हैं.

मलाइका अरोड़ा भी भड़कीं थीं पैपराजी पर

वहीं, इससे पहले मलाइका भी पैपराजी पर भड़कती हुई नजर आईं थीं. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था. जब मलाइका किसी से बात कर रही थीं तो पैपराजी उनके करीब जाने लगे, जिससे मलाइका गुस्सा हो गईं. मलाइका ने पैपराजी से कहा था , 'बाबा, आप इधर आ जाओ.' वहीं, हाल ही में मौनी रॉय मुंबई में स्पॉट हुई थीं, जैसे ही वह कार में बैठीं पैपराजी की फ्लैश लाइट उनके चेहर पर पड़ने लगी. इस पर एक्ट्रेस भड़क गईं और फटकार लगा दी. आपको  बता दें कि इनके अलावा तारा सुतारिया, आलिया भट्ट और जरीन खान भी पैपराजी पर भड़कतीं हुई नजर आई थीं. 

ये भी पढ़ें: 'शादियों में वेटर्स बनते हैं', मुश्ताक खान की अंतिम विदाई में नहीं शामिल हुए बड़े स्टार, भड़के रजा मुराद

Continue reading on the app

आलिया भट्ट का आइवरी लुक कर देगा मोहित, 9 Photos में देखें ‘लव एंड वॉर’ एक्ट्रेस का अंदाज

आलिया भट्ट इन दिनों अपनी फिल्म ‘लव एंड वॉर’ (Love & War) को लेकर चर्चा में हैं। मनीष मल्होत्रा के मिजवान फैशन शो में उन्होंने आइवरी चिकनकारी लुक में रैंप पर जलवा बिखेरा। यहां देखें आलिया की 9 खूबसूरत तस्वीरें।

Continue reading on the app

  Sports

कैरेबियाई घमंड चूर-चूर... कोहली और गिल की 'शतकीय जुगलबंदी' से भारत की धमाकेदार जीत

India beat West Indies by 8 wickets: विराट कोहली के 55वें वनडे शतक और कप्तान शुभमन गिल की दमदार सेंचुरी के दम पर भारत ने पहले वनडे में वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हरा दिया. भारत ने इसके साथ तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. विराट ने छक्का जड़कर भारत को धमाकेदार जीत दिलाई. भारत ने 50 गेंद बाकी रहते पहते वनडे अपने नाम किया. Sun, 27 Sep 2026 21:46:50 +0530

  Videos
See all

Virat Kohli World Record: कोहली ने रचा इतिहास! सबसे तेज 15,000 वनडे रन बनाकर Tendulkar को पछाड़ा #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-27T16:06:22+00:00

Xi Jinping US Visit: Xi Jinping और Donald Trump के बीच Mega Deal क्यों नहीं हुई? | Anjana Om Kashyap #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-27T16:08:56+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers