IND vs WI: जस्टिन ग्रीव्स का शानदार शतक, कुलदीप यादव ने झटके 4 विकेट, वेस्टइंडीज ने भारत को दिया 296 रनों का लक्ष्य
IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है. टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जिसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 7 विकेट पर 295 रन बनाए हैं. वेस्टइंडीज के दोनों ओपनर्स, जॉन कैंपबेल और जस्टिन ग्रीव्स ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई थी. हालांकि, बीच में लगातार विकेट गिरने के बाद रनों की गति जरूर रुकी थी, लेकिन फिर 40 ओवरों के बाद आमिर जंगू ने बेहतरीन अर्धशतक लगाकर वेस्टइंडीज के स्कोर को 300 के करीब पहुंचा दिया. वेस्टइंडीज के लिए जस्टिन ग्रीव्स ने अपने वनडे करियर का पहला शतक लगाया, जबकि भारत की ओर से कुलदीप यादव ने 4 विकेट चटकाए.
जॉन कैंपबेल-जस्टिन ग्रीव्स ने पहले विकेट के लिए 135 रनों की बेहतरीन साझेदारी
भारत के खिलाफ इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की पारी का आगाज जॉन कैंपबेल और जस्टिन ग्रीव्स ने किया. दोनों बल्लेबाजों ने पहले ही ओवर से भारतीय गेंदबाजों को रिमांड पर लिया और चौके-छक्कों की बारिश शुरू कर दी. इन दोनों बल्लेबाजों के सामने भारतीय गेंदबाज पूरी तरह से बेबस नजर आए. कैंपबेल और ग्रीव्स ने पहले विकेट के लिए 19.2 ओवरों में ही 135 रनों की शानदार साझेदारी कर दी, जिसके बाद भारतीय कप्तान शुभमन गिल को फिर कुलदीप यादव के पास विकेट के लिए जाना पड़ा.
2009 - Chris Gayle and Runako Morton
— Cricbuzz (@cricbuzz) September 27, 2026
2026 - Justin Greaves and John Campbell
For the first time since 2009, both the openers from West Indies have gone past fifty in an ODI vs India. pic.twitter.com/H8ai8uP8EL
कुलदीप यादव ने कैंपबेल को आउट कर भारत को दिलाई बड़ी सफलता
कुलदीप यादव 20वां ओवर लेकर आए और ओवर की दूसरी ही गेंद पर कैंपबेल और ग्रीव्स की इस साझेदारी को तोड़ दिया. उन्होंने जॉन कैंपबेल को पवेलियन भेजकर टीम इंडिया को राहत की सांस दिलाई. कैंपबेल 60 गेंदों पर 62 रनों की पारी खेलकर आउट हुए और इस दौरान उनके बल्ले से 6 चौके और 3 छक्के निकले.
शाई होप जल्दी लौटे पवेलियन
इसके बाद वेस्टइंडीज को 176 रनों के स्कोर पर दूसरा झटका केसी कार्टी के रूप में लगा. प्रसिद्ध कृष्णा ने उन्हें पवेलियन भेजा. केसी कार्टी 31 गेंदों पर 13 रन बनाकर आउट हो गए. फिर शाई होप भी कुछ खास नहीं कर सके और कुलदीप यादव का शिकार बने. शाई होप ने 11 गेंदों पर एक चौके की मदद से 12 रन बनाए. हालांकि दूसरे छोर को जस्टिन ग्रीव्स ने संभाले रखा था और शतक के करीब पहुंच गए थे.
कुलदीप यादव ने लगातार लिए 2 विकेट, जस्टिन ग्रीव्स शतक लगाकर आउट
इसके बाद एक बार फिर कुलदीप यादव गेंदबाजी करने आए और 36वें ओवर में लगातार 2 विकेट लेकर वेस्टइंडीज की रनों की गति पर रोक लगा दी. ओवर की तीसरी गेंद पर कुलदीप ने शतक लगाने वाले जस्टिन ग्रीव्स को LBW आउट कर पवेलियन भेजा. जस्टिन ग्रीव्स ने 108 गेंदों पर 101 रनों की पारी खेली, जिसमें 13 चौके शामिल रहे. इसके बाद अगली ही गेंद पर ज्वेल एंड्रयू को कप्तान रोहित शर्मा के हाथों कैच आउट कराया. एंड्रयू खाता भी नहीं खोल पाए.
Crucial breakthroughs served with a touch of magic ✨
— BCCI (@BCCI) September 27, 2026
???? Watch how Kuldeep Yadav shifted the momentum for #TeamIndia ????
Updates ▶️ https://t.co/O2cs86p4gq#INDvWI | @mflone_ | @imkuldeep18 pic.twitter.com/nAt1GOrcW2
आमिर जंगू ने खेली 58 रनों की शानदार पारी
इसके बाद रोस्टन चेज नंबर 7 पर आए और 32 गेंदों पर 24 रन बनाकर आउट हुए. उन्हें कृष्णा ने आउट किया. वहीं पांचवे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे आमिर जंगू ने आखिरी तक टिके रहे और शानदार बल्लेबाजी की. उन्होंने 43 गेंदों पर नाबाद 58 रनों की पारी खेलकर वेस्टइंडीज के स्कोर को 295 रन के स्कोर पर पहुंचाया.
यह भी पढ़ें: IND vs WI: जस्टिन ग्रीव्स ने भारत के खिलाफ पहले ही वनडे में शतक जड़ रचा इतिहास, तिरुवनंतपुरम ODI में बनाए कई रिकॉर्ड
'बहुत बोल रहा है तू', पैपराजी पर भड़के रणबीर कपूर, आलिया भट्ट को कही ऐसी बात
Ranbir kapoor Angry On Paparazzi: बॉलीवुड पैपराजी कई बार फोटो-वीडियो के लिए लाइन क्रॉस करते नजर आए हैं. जिसके लिए उन पर एक्टर्स और एक्ट्रेसेस भड़के नजर आए. सलमान खान भी पैपराजी को लेकर कई बार बोल चुके हैं कि वह अपनी लिमिट पार ना करें. अब सलमान खान के बाद रणबीर कपूर पैपराजी पर भड़कते नजर आए. दरअसल, रणबीर कपूर (Ranbri Kapoor) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'रामायण' और लव एंड वॉर को लेकर चर्चा में हैं. वहीं, शनिवार रात मुंबई में आलिया भट्ट, विक्की कौशल और डायरेक्टर संजय लीला भंसाली के साथ डिनर के लिए पहुंचे थे. इस दौरान चारों ने पैपराजी के लिए साथ में पोज भी दिए. इसके बाद पैपराजी ने रणबीर से कुछ ऐसा कहा जिससे वह भड़के गए.
पैपराजी पर भड़के रणबीर कपूर
दरअसल, फोटो सेशन के दौरान भंसाली कुछ देर के लिए फ्रेम से हटे तो रणबीर ने उन्हें वापस बुलाया और साथ में फोटो खिंचवाने के लिए कहा. इसके बाद चारों ने कैमरे के सामने साथ में पोज दिए. फोटो सेशन खत्म होने के बाद रणबीर वहां से जाने लगे. इसी दौरान एक पैपराजी लगातार उन्हें आलिया और विक्की के साथ पोज देने के लिए चिल्लाता नजर आया. जिससे रणबीर बुरी तरह भड़क गए और उन्होंने पीछे मुड़कर पैपराजी से कहा, 'बहुत बोल रहा है तू हां'. रणबीर का ये रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.
लव एंड वार की स्टारकास्ट की ड्रेस ने खींचा फैंस का ध्यान
सोशल मीडिया पर इस आउटिंग का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, विक्की कौशल और संजय लीला भंसाली रेस्टोरेंट के बाहर साथ में पैपराजी के सामने पोज देते नजर आए. इस दौरान रणबीर ने ऑलिव ग्रीन शॉर्ट कुर्ते के साथ ब्लैक जींस पहनी थी, जबकि आलिया नियोन ग्रीन ड्रेस में नजर आईं. वहीं विक्की व्हाइट शर्ट और ब्लैक ट्राउजर में काफी सिंपल लुक में नजर आए. बता दें कि बाहर निकलते समय आलिया रणबीर उनकी कमर पर हाथ रखकर उन्हें भीड़ से सुरक्षित कार तक ले गए. रणबीर के इस अंदाज पर आलिया शर्माती दिखीं. इससे पहले आलिया और विक्की मनीष मल्होत्रा के मिजवान शो में शोस्टॉपर बने थे.
Alia Bhatt ???????????????????????????????? ???????????????????????? Ranbir Kapoor’s hand ???????????????????????? ???????????? ???????????????????? — but why? ????????
— T-Celebs (@t_celebs) September 27, 2026
The crowd was huge, and Ranbir even got angry at the media, saying, “???????????????????? ???????????? ???????????????? ???????????? ????????????????.” ????
After hugging Vicky Kaushal, Alia wrapped Ranbir’s… pic.twitter.com/u5VTjziRE9
नेहा धूपिया ने दी थी पैपराजी को वॉर्निंग
एक्ट्रेस नेहा धूपिया कुछ दिनों पहले गोल्ड स्ट्रीमिंग अवॉर्ड सेरेमनी में पैपराजी पर भड़क गई थीं. एक्ट्रेस ने बैक शॉट लेने पर नाराजगी जाहिर की और पैपराजी को वॉर्निंग भी दी थी. बता दें कि जब सेरेमनी से नेहा धूपिया अवॉर्ड लेकर निकल रही थीं. तभी पैपराजी ने उनके ग्रे हेयर पर कमेंट किया, जिसके जवाब में भड़कते हुए उन्होंने कहा है, ‘बोल लिया? कर लिया? ये बदतमीजी से बैक शॉट कौन लेता है तुम लोगों में से? कौन लेता है? छापता कौन है? मत करो. मेरा नहीं करना है, किसी का नहीं करना है. बोल-बोलकर थक गए हैं.
मलाइका अरोड़ा भी भड़कीं थीं पैपराजी पर
वहीं, इससे पहले मलाइका भी पैपराजी पर भड़कती हुई नजर आईं थीं. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था. जब मलाइका किसी से बात कर रही थीं तो पैपराजी उनके करीब जाने लगे, जिससे मलाइका गुस्सा हो गईं. मलाइका ने पैपराजी से कहा था , 'बाबा, आप इधर आ जाओ.' वहीं, हाल ही में मौनी रॉय मुंबई में स्पॉट हुई थीं, जैसे ही वह कार में बैठीं पैपराजी की फ्लैश लाइट उनके चेहर पर पड़ने लगी. इस पर एक्ट्रेस भड़क गईं और फटकार लगा दी. आपको बता दें कि इनके अलावा तारा सुतारिया, आलिया भट्ट और जरीन खान भी पैपराजी पर भड़कतीं हुई नजर आई थीं.
ये भी पढ़ें: 'शादियों में वेटर्स बनते हैं', मुश्ताक खान की अंतिम विदाई में नहीं शामिल हुए बड़े स्टार, भड़के रजा मुराद
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation










