Ragi Diet Tips: फाइबर से भरपूर रागी को डाइट में करें शामिल, रोटी से डोसा तक बनाएं हेल्दी मील
आजकल युवा अपनी सेहत को लेकर काफी फ्रिकमंद रहते हैं। अपनी डाइट में लोग कई तरह की चीजें शामिल कर रहे हैं। यह स्वादिष्ट के साथ ही हेल्दी भी है। इन्हीं में से एक है रागी, जिसे आप अलग-अलग तरीके से खा सकते हैं। रागी में सबसे ज्यादा फाइबर पाया जाता है और यह साबुत अनाज की कैटेगरी में आता है।
फाइबर डाइजेशन के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। अगर आप रागी को अपनी डाइट में शामिल करेंगे, तो कई फायदे मिलेंगे।
रागी को खाने का सही तरीका क्या है?
असल में रागी को खाने में कोई एक फिक्स तरीका नहीं है। इसे आप अपनी हिसाब से डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसका सबसे आसान तरीका यह है कि आप रागी के आटे से बनीं रोटी खा सकते हैं। आप गेहूं के आटे के साथ के रागी का आटा मिलाकर रोटी बना सकती हैं। वहीं, रागी का प्रयोग डोसा, चीला या अन्य नाश्ते में कर सकते हैं।
रागी की रोटी बनाकर खाएं
रागी खाने का सबसे आसान तरीका है इसकी आप रोटी बना लें। आप चाहे तो रागी की रोटी बनाने के लिए थोड़े से गेहूं के आटे के साथ मिलाकर भी बना सकती हैं। रोटी के साथ दाल, सब्जी या दही जरुर लें। इससे आपकी थाली भी बैलेंस्ड रहेगी।
रागी का चीला नाश्ते में ट्राई करें
सुबह-सुबह आप नाश्ते के लिए कुछ अलग खाने के लिए रागी का चीला बना सकते हैं। रागी के आटे में पानी मिलाकर घोल तैयार कर लें और अपनी पसंद के हिसाब से इसमें सब्जियों भी मिला सकते हैं। चीला को आप कम तेल में पकाकर दही के साथ खा सकते हैं। इस तरह से आप रोजाना की डाइट में रागी का प्रयोग कर सकते हैं।
रागी का डोसा भी है अच्छा ऑप्शन
सुबह के नाश्ते में आप डोसा भी बना सकते हैं। इसलिए आप ब्रेकफास्ट में रागी का डोसा बना सकते हैं। रात के समय कुछ लाइट और हेल्दी खाना है, तो भी इसे बना सकती हैं। इसको आप सांभर या कोई चटनी सर्व करें। इससे इसका स्वाद और जबरदस्त हो जाएगा।
रागी में सबसे ज्यादा फाइबर
रागी एक प्रकार से साबुत अनाज है और इसमें सबसे ज्यादा फाइबर का अच्छा सोर्स पाया जाता है। फाइबर के सेवन से पेट लंबे समय तक भरा रहता है।
सिर्फ रागी खाने से पूरी डाइट पूरी नहीं होगी
असल में रागी कितना भी पौष्टिक क्यों न हो, केवल इसी एक अनाज पर पूरी डाइट नहीं होनी चाहिए। शरीर को अलग-अलग पोषक तत्वों की जरुरत होती हैं। इसके साथ ही अपने डाइट में सब्जियों, फल, दालें या दूसरी प्रोटीन वाली चीजें और अलग-अलग तरह के साबुत अनाज शामिल करें। यदि आप रागी की रोटी खा रहे हैं, तो साथ में दाल और सब्जी जरुर लें। जब आप चीला बनाएं तो दही या चटनी के साथ खा सकते हैं।
अस्पताल पर बमबारी और मलबे में फंसे थे Mojtaba Khamenei? ईरानी नेता ने बताई पूरी कहानी
ईरान के नए सर्वोच्च नेता अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई को लेकर ईरानी मौलवी और विशेषज्ञों की सभा के सदस्य मोहसेन हैदरी ने बड़ा दावा किया है। कतर के टेलीविजन नेटवर्क अल अरबी को दिए इंटरव्यू में हैदरी ने कहा कि अमेरिका और इजरायल के हमलों के दौरान मोजतबा खामेनेई घायल हुए थे और जिस अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, उस पर भी हमला हुआ था। उनके मुताबिक, मोजतबा को अस्पताल के मलबे से बाहर निकाला गया था। इस दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।
तीसरे अस्पताल में थे मोजतबा खामेनेई
मोहसेन हैदरी के मुताबिक, शुरुआती हमलों में घायल होने के बाद मोजतबा खामेनेई को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था। इसके बाद तेहरान के तीन अस्पतालों को निशाना बनाया गया।
हैदरी ने कहा, “घायल होने और अस्पताल ले जाने के बाद भी तेहरान के तीन अस्पतालों पर बमबारी की गई। मोजतबा खामेनेई तीसरे अस्पताल में थे और उन्हें मलबे से निकाला गया।”
मोजतबा खामेनेई की चोटों और मौजूदा स्थिति को लेकर अलग-अलग दावे सामने आते रहे हैं। वह लंबे समय से सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आए हैं।
इसे भी पढ़ें: करते रहिए मीटिंग-मीटिंग, इधर हूतियों ने दाग दी बैलेस्टिक मिसाइल
गुप्त तरीके से चुने गए नए सर्वोच्च नेता
हैदरी ने मोजतबा खामेनेई के सर्वोच्च नेता चुने जाने की प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी दी। उनके मुताबिक, 8 मार्च को मोजतबा खामेनेई को ईरान का नया सर्वोच्च नेता चुना गया था और सरकारी टेलीविजन पर घोषणा होने तक खुद मोजतबा को भी अपने चयन की जानकारी नहीं थी।
ईरान के सर्वोच्च नेता का चुनाव करने वाली विशेषज्ञों की सभा के सचिवालय को भी हमले में निशाना बनाए जाने का दावा किया गया है। रिपोर्टों के मुताबिक, क़ुम स्थित सचिवालय पर हुए हमले में आठ लोगों की मौत हुई और नेतृत्व के चयन से जुड़े दस्तावेज नष्ट हो गए।
हैदरी ने बताया कि सभा के सदस्यों ने कागज पर अपना वोट दर्ज किया था। इसके बाद उन्हें एक गुप्त कमरे में बुलाया गया। उन्होंने कहा कि मोजतबा खामेनेई के नाम का प्रस्ताव सबसे पहले उन्होंने ही रखा था।
मोजतबा के पक्ष में कितने वोट पड़े?
हैदरी के मुताबिक, मोजतबा खामेनेई को कुल 59 में से 50 वोट मिले। अयातुल्ला अलीरेजा अराफी को आठ वोट मिले, जबकि एक सदस्य ने मतदान से दूरी बनाई।
हैदरी ने कहा, “शत्रु की मंशा को देखते हुए अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई के अलावा कोई और सर्वोच्च मार्गदर्शक नहीं हो सकता। वे स्वस्थ हैं, धार्मिक योग्यता और देश चलाने की क्षमता रखते हैं।”
इसे भी पढ़ें: Donald Trump ने Truth Social पर शेयर किया नक्शा, Strait of Hormuz को बताया नया अमेरिकी इलाका
मोजतबा को बताया 'अंधेरे का आदमी'
मोहसेन हैदरी ने मोजतबा खामेनेई को “अंधेरे का आदमी” बताया। उन्होंने कहा कि सर्वोच्च नेता बनने से पहले मोजतबा ने ईरान में कोई औपचारिक राजनीतिक पद नहीं संभाला था। हालांकि, वह अपने पिता अयातुल्ला अली खामेनेई के सलाहकार के तौर पर काम कर चुके हैं।
मोजतबा खामेनेई की चोटों, स्वास्थ्य और ठिकाने को लेकर अलग-अलग दावे सामने आते रहे हैं। अस्पताल के मलबे से निकाले जाने का यह दावा भी मोहसेन हैदरी के बयान पर आधारित है और इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi







