Responsive Scrollable Menu

गरीब मां के बेटे के PM बनने से Rahul Gandhi अवसाद में: CM Pushkar Singh Dhami

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी हमेशा इस बात को लेकर गुस्से और अवसाद में रहते हैं कि एक सामान्य परिवार में जन्में एक गरीब मां के बेटे नरेन्द्र मोदी कैसे देश के प्रधानमंत्री बन गए। यहां एक संवाददाता सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘राहुल गांधी के पिता जी के नाना (जवाहरलाल नेहरू) प्रधानमंत्री रहे, दादी इंदिरा गांधी प्रधानमंत्री रहीं, पिता राजीव गांधी प्रधानमंत्री रहे। वह इतने बड़े परिवार में जन्में, इसलिए उन्हें लगता है कि एक सामान्य परिवार में जन्मा और गरीब मां का बेटा कैसे देश चला रहा है।

वह रात-दिन इसी गुस्से और अवसाद में रहते हैं...।’’ उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने युवा, किसान और महिला समेत देश के हर वर्ग को आगे बढ़ाने के लिए कोई न कोई योजना लागू की है तथा 2014 से पहले के दब्बू और पिछलग्गू भारत की छवि को स्वाभिमान से भरने, वैश्विक मंचों पर अपनी जोरदार उपस्थिति दर्ज कराने और विश्व के किसी भी निर्णय में भारत की भूमिका को स्थापित करने का काम किया है। उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा भारत बनाने का काम मोदी जी ने किया है, अब आप स्वयं ही अंदाजा लगा लीजिए कि तुलना कहां हो सकती है।’’ धामी दोनों नेताओं के बीच तुलना के संबंध में पूछे गए एक सवाल का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि गांधी को अभी बहुत दिनों तक जीत का अहसास नहीं होने वाला है क्योंकि उन्हें लंबे समय तक हार का सामना करना है।

Continue reading on the app

TVS iQube पर ₹5,000 तक PM E-DRIVE का फायदा, 212 km की रेंज और ₹0.18/किमी की रनिंग कॉस्ट, 2026 में खूब खरीदा गया

TVS iQube पर PM E-DRIVE के तहत ₹5,000 तक का फायदा मिलता है. इसके साथ ही यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 212 km तक की IDC रेंज और ₹0.18 प्रति किलोमीटर की रनिंग कॉस्ट के साथ आता है. जानिए इसकी कीमत, बैटरी, रेंज, टॉप स्पीड, चार्जिंग टाइम और उन वजहों के बारे में जिनसे iQube भारतीय EV बाजार में लोकप्रिय हुआ है.

The post TVS iQube पर ₹5,000 तक PM E-DRIVE का फायदा, 212 km की रेंज और ₹0.18/किमी की रनिंग कॉस्ट, 2026 में खूब खरीदा गया appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

टेम्बा बावुमा को मिला शतक का सुकून, ऑस्ट्रेलिया को दिया करारा जवाब, 3 साल बाद गरजा बल्ला

SA vs AUS 2nd ODI: साउथ अफ्रीकी कप्तान टेम्बा बावुमा के लिए ये शतक इसलिए खास था क्योंकि पहली बार उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐसी पारी खेली और वो भी 3 साल बाद उनके बल्ले से शतक निकला. Sun, 27 Sep 2026 17:49:19 +0530

  Videos
See all

Top Headlines Of The Day: Parvesh Verma Video | LPU | Election Commission | Weather | PM Modi | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-27T13:06:52+00:00

सूरत में अचानक सड़क पर गिरा विशाल पेड़, CCTV में कैद हुआ पूरा मंजर | #Surat #TreeFalling #CCTV #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-27T13:10:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers