Responsive Scrollable Menu

अब NTA ऑफिस की सुरक्षा CISF के हवाले:NEET पेपर लीक के बाद बदलाव, संवेदनशील क्षेत्रों में होगी कड़ी निगरानी

NEET-UG पेपर लीक और परीक्षा में हुई प्रशासनिक लापरवाही को लेकर विवाद के बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने अपना काम नए ऑफिस में ट्रांसफर कर दिया है। अब इस परिसर की सुरक्षा केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) करेगा। खासतौर पर ऑफिस के गोपनीय और संवेदनशील क्षेत्रों में आने-जाने और कामकाज पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, मिंटो रोड स्थित भारत सरकार प्रेस भवन में NTA को 55,000 वर्ग फुट से अधिक जगह दी गई है। इमारत की पांचवीं मंजिल और चौथी व छठी मंजिल के कुछ हिस्से NTA को मिले हैं। पिछले एक महीने में NTA के गोपनीय और संवेदनशील कामकाज को नए भवन में ट्रांसफर किया गया है। 39 CISF जवानों की तैनाती गृह मंत्रालय ने NTA परिसर के लिए CISF सुरक्षा को मंजूरी दी है। फिलहाल 39 CISF जवानों को तैनात किया गया है। ये जवान सुरक्षा के साथ-साथ एंट्री गेट और स्क्रीनिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे। कैंपस में आते-जाते समय तलाशी के लिए एक्स-रे बैगेज स्कैनर और डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर (DFMD) का इस्तेमाल किया जाएगा। NTA के गोपनीय क्षेत्रों में प्रवेश को नियंत्रित करने के लिए सभी जरूरी एंट्री और एग्जिट प्वाइंट पर CISF की तैनाती की जाएगी। NTA में CISO की नियुक्ति सूचना सुरक्षा मजबूत करने के लिए NTA ने चीफ इंफॉर्मेशन सिक्योरिटी ऑफिसर (CISO) के लिए पद निर्धारित किया है। जनरल मैनेजर और CISO पद के लिए भर्ती प्रक्रिया चल रही है और चयन अंतिम चरण में बताया गया है। इसके अलावा CERT-In और C-DAC से मान्यता प्राप्त एजेंसियों के जरिए स्वतंत्र थर्ड-पार्टी साइबर सुरक्षा ऑडिट भी जारी हैं। NEET पेपर लीक में सामने आई थी बड़ी सुरक्षा चूक CBI की चार्जशीट के मुताबिक, पेपर लीक मामले में तीन विषय एक्सपर्ट्स को पेपर लीक का प्रमुख सोर्स बताया गया था। जांच में सामने आया कि NTA के सीक्रेट सेक्शन में विशेषज्ञों के प्रवेश और बाहर निकलने के दौरान चेकिंग या फ्रिस्किंग की व्यवस्था नहीं थी। आरोप है कि विशेषज्ञ रफ वर्क और अनुवाद के लिए दिए गए कागजों से छोटे टुकड़ों पर पेपर के अंश लिखकर बाहर ले गए थे। CBI ने यह भी बताया कि NTA कार्यालय में गोपनीय सेक्शन की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए CCTV की लाइव फीड की निगरानी के लिए अलग कंट्रोल रूम नहीं था। अब CCTV और साइबर सुरक्षा पर भी जोर नए कार्यालय में गोपनीय क्षेत्रों को अलग से चिन्हित किया गया है। यहां गतिविधियों और लोगों की आवाजाही की सख्त निगरानी की जाएगी। परीक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण डिजिटल सिस्टम में सख्त एक्सेस कंट्रोल, एन्क्रिप्शन, सुरक्षित लॉगिंग और छेड़छाड़ का पता लगाने वाली स्टोरेज व्यवस्था लागू करने की तैयारी है। हर परीक्षा से पहले सुरक्षा की समीक्षा की जाएगी। इसमें बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन, फेस मैचिंग, CCTV और लाइव मॉनिटरिंग सिस्टम की तकनीकी सुरक्षा भी शामिल होगी। NTA परीक्षा के दिनों के लिए अलग साइबर-इंसिडेंट रिस्पॉन्स सिस्टम भी तैयार कर रहा है। इसके तहत सिक्योरिटी ऑपरेशन सेंटर (SOC) की निगरानी बढ़ाई जाएगी और किसी साइबर घटना पर तुरंत कार्रवाई की व्यवस्था होगी। ----------------- ये खबर भी पढ़ें... NEET पेपर लीक में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर अरेस्ट:CBI ने मास्टरमाइंड बताया; कोचिंग में छात्रों को सवाल बताए NEET (UG) पेपर लीक मामले में शुक्रवार को 8वीं गिरफ्तारी हुई। पुणे से केमेस्ट्री प्रोफेसर पीवी कुलकर्णी आरोप है कि उन्होंने परीक्षा से पहले स्टूडेंट्स को सवाल और उनके सही जवाब बता दिए थे। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

तमिलनाडु सरकार ने RTI पर आदेश वापस लिया:पुलिस कार्रवाई को RTI से बाहर करने का आदेश दिया था; पहले भी 4 फैसलों पर सरकार का यू-टर्न

तमिलनाडु सरकार ने रविवार को पब्लिक (लॉ एंड ऑर्डर) विभाग को RTI से मिली छूट वापस ले ली। यह फैसला आदेश जारी होने के कुछ घंटे बाद लिया गया। सरकार ने पुलिस कार्रवाई, मानवाधिकार शिकायतों और राजनीतिक प्रदर्शनों से जुड़े रिकॉर्ड को RTI से बाहर करने का आदेश दिया था। इस पर सहयोगी दलों और पारदर्शिता के लिए काम करने वाले एक्टिविस्ट्स ने विरोध जताया। खबर अपडेट हो रही है…

Continue reading on the app

  Sports

सिराज- नबी को मिल सकती है प्लोइंग XI में जगह, आंकड़े और पिच करेगी टीम इंडिया को मजबूर, गिल भी चाहते है 6 बॉलिंग ऑप्शन

siraj-nabi in playingXI: तिरुवनंतपुरम में अधिक अनुभवी सिराज के बजाय ऑलराउंडर रेड्डी के साथ गेंदबाजी की शुरुआत करने का भारत का फैसला कई लोगों को हैरान कर गया और यह प्रयोग योजना के अनुसार नहीं चला. एक अस्थिर तेज गेंदबाजी कांबिनेशन चिंता का विषय होगा जब मेजबान बुधवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे श्रृंखला को सील करने की कोशिश करेंगे. Tue, 29 Sep 2026 14:16:09 +0530

  Videos
See all

Gorakhpur: महंत Digvijaynath की 57वीं पुण्यतिथि पर CM Yogi ने उनके योगदान को याद किया #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-29T08:41:55+00:00

Bangladesh Rooppur Nuclear Power Plant: पाकिस्तान ने तो बांग्लादेश को भी नहीं छोड़ा | Nuclear Energy #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-29T08:45:29+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers