IND vs WI: जस्टिन ग्रीव्स ने भारत के खिलाफ पहले ही वनडे में शतक जड़ रचा इतिहास, तिरुवनंतपुरम ODI में बनाए कई रिकॉर्ड
IND vs WI: भारत के खिलाफ सीरीज के पहले ही वनडे मैच में वेस्टइंडीज के ओपनर जस्टिन ग्रीव्स ने शतक जड़कर तहलका मचा दिया है. तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे पहले वनडे मैच में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का जब फैसला किया था, तो उन्होंने सोचा भी नहीं होगा कि वेस्टइंडीज के ओपनर्स पहले ही ओवर से उनके गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा देंगे. जॉन कैंपबेल और जस्टिन ग्रीव्स ने भारतीय गेंदबाजों की जमकर पिटाई की और पहले विकेट के लिए 135 रनों की शानदार साझेदारी कर दी. जॉन कैंपबेल फिफ्टी लगाकर आउट हो गए, लेकिन जस्टिन ग्रीव्स ने शानदार बल्लेबाजी जारी रखते हुए 104 गेंदों पर अपने वनडे करियर का पहला शतक जड़ दिया है. उनका यह शतक भी भारत के खिलाफ आया है, इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि उन्होंने किस अंदाज में बल्लेबाजी की है.
जस्टिन ग्रीव्स ने जड़ा ODI करियर का पहला शतक, भारत के खिलाफ मचाया तहलका
जस्टिन ग्रीव्स ने भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने वनडे क्रिकेट करियर का पहला शतक जड़ दिया है. हालांकि, ग्रीव्स इससे पहले वेस्टइंडीज के लिए मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी कर चुके हैं, लेकिन भारत के खिलाफ बतौर ओपनर यह उनका पहला मुकाबला है. इसी के साथ वे ओपनिंग की जिम्मेदारी मिलते ही शतक लगाने वाले दुनिया के खास बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं. इतना ही नहीं, भारतीय सरजमीं पर यह ग्रीव्स का पहला ही वनडे मैच है और उन्होंने इसी मुकाबले में 104 गेंदों पर शतक जड़कर तहलका मचा दिया है.
Take a bow, Justin Greaves! ????
— Cricinfo (@cricinfo) September 27, 2026
He brings up his maiden ODI ton against India ????✨
Follow #INDvsWI 1st ODI live: https://t.co/FnOUwkzRZL pic.twitter.com/c2YfLr2u3X
तिरुवनंतपुरम के मैदान पर बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड
इस दमदार पारी के दम पर ग्रीव्स ने तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में एक नया इतिहास रच दिया है. वे इस ऐतिहासिक मैदान पर भारत के खिलाफ वनडे फॉर्मेट में सेंचुरी लगाने वाले वेस्टइंडीज के पहले ओपनर बन गए हैं. इससे पहले कोई भी कैरेबियाई ओपनर इस मैदान पर भारतीय सरजमीं पर ऐसा कमाल नहीं कर सका था.
FROM BARBADOS TO KERALA - First Hundred for the best of West Indies in 2026, It's Justin Greavas ????
— Johns. (@CricCrazyJohns) September 27, 2026
- Double Hundred in Test in NZ ✅
- Hundred in ODI in IND ✅ pic.twitter.com/k2ECxHg14c
वेस्टइंडीज के लिए 4 साल बाद आया यह ऐतिहासिक पल
वेस्टइंडीज क्रिकेट के लिहाज से भी यह एक बहुत बड़ा और यादगार पल है. पूरे 4 साल के लंबे इंतजार के बाद जस्टिन ग्रीव्स भारत के खिलाफ वनडे क्रिकेट में शतक जड़ने वाले पहले कैरेबियाई बल्लेबाज बन गए हैं. उनकी इस ऐतिहासिक पारी के दम पर वेस्टइंडीज की टीम एक बेहद मजबूत स्थिति में पहुंच गई है.
Maiden ODI ???? for Justin Greaves in the series opener against India ????
— ICC (@ICC) September 27, 2026
????: https://t.co/AZb2JY8BWO pic.twitter.com/Wn5YpDdn2P
101 रनों की बेहतरीन पारी खेलकर आउट हुए जस्टिन ग्रीव्स
भारत के खिलाफ इस मैच में जॉन कैंपबेल और जस्टिन ग्रीव्स ने वेस्टइंडीज की पारी का आगाज किया था. दोनों ओपनर्स ने 19.2 ओवरों में ही 135 रनों की शानदार साझेदारी की. जॉन कैंपबेल 60 गेंदों पर 62 रनों की पारी खेलकर कुलदीप यादव का शिकार बने. वहीं जस्टिन ग्रीव्स शानदार शतक लगाकर आउट हो गए. उन्हें भी कुलदीप यादव ने पवेलियन भेजा. जस्टिन ग्रीव्स ने 108 गेंदों पर 101 रनों की पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 13 चौके निकले. उनके आउट होने के बाद भारतीय गेंदबाजों ने वापसी भी की है.
यह भी पढ़ें: IND vs WI: सिर्फ दूसरी बार साथ उतरे और रच दिया इतिहास, विंडीज ओपनर्स ने 24 साल बाद भारत के खिलाफ किया ऐसा कारनामा
'ज़हरीली गैस, हमें भागना होगा', कंटेंट क्रिएटर्स और पर्यटक जान जोखिम में डालकर भी कैसे करते हैं रिकॉर्डिंग
ज्वालामुखी का दौरा करना एक अद्भुत अनुभव हो सकता है. यह हैरान करने वाली तस्वीरें और वीडियो लेने का मौक़े दे सकता है. लेकिन इंडोनेशिया में अधिकारी चेतावनी दे रहे हैं कि सोशल मीडिया के लिए कंटेंट बनाने में लोग जानलेवा जोखिम उठा रहे हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
BBC News








