Responsive Scrollable Menu

Pravesh Verma पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, AAP ने शेयर किया वीडियो

तिलक नगर में सड़क का निरीक्षण करने पहुंचे दिल्ली सरकार में मंत्री और लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) मंत्री प्रवेश वर्मा पर आम आदमी पार्टी (आप) ने गंभीर आरोप लगाए हैं। आप का आरोप है कि निरीक्षण के दौरान वीडियो रिकॉर्ड कर रहे एक शख्स को प्रवेश वर्मा ने थप्पड़ मार दिया। आम आदमी पार्टी ने इस घटना का वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है।

आप ने लगाए सड़क घोटाले के आरोप

आम आदमी पार्टी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा की सड़क से जुड़े भ्रष्टाचार को उजागर किए जाने के बाद उन्होंने युवाओं के साथ सरेआम गुंडागर्दी की।

आप ने एक अन्य पोस्ट में कहा कि जब पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा से जुड़ा सड़क घोटाला स्थानीय लोगों ने कैमरे पर उजागर कर दिया, तो मंत्री ने कथित तौर पर एक स्थानीय युवा को थप्पड़ मार दिया। पार्टी ने पोस्ट में लिखा कि लगता है उन्हें अभी तक युवाओं की ताकत का एहसास नहीं हुआ है।

इसे भी पढ़ें: Amit Shah ने रवाना की देश की पहली LNG Train, 1,500 करोड़ से ज्यादा की रेल परियोजनाओं का शुभारंभ

जरनैल सिंह ने भी लगाया आरोप

तिलक नगर से आप विधायक जरनैल सिंह ने एक्स पर घटना को लेकर लिखा, “यह भारत की राजधानी दिल्ली की भाजपा सरकार के PWD मिनिस्टर हैं। सड़क का निरीक्षण करने आए थे पर घोटाले ही घोटाले उजागर होते देखकर आपा खो बैठे और वीडियो रिकॉर्ड करने वाले मेरे साथी के साथ गुंडागर्दी कर बैठे।”

इसे भी पढ़ें: IMD Weather Alert: मौसम ने लिया यू-टर्न! एक साथ तीन सिस्टम एक्टिव, 15 राज्यों में अलर्ट

एक दिन पहले भी शेयर किया था सड़क का वीडियो

तिलक नगर के आप विधायक जरनैल सिंह ने एक दिन पहले उस सड़क का वीडियो भी शेयर किया था, जिसका निरीक्षण करने के लिए प्रवेश वर्मा तिलक नगर पहुंचे थे। जरनैल सिंह ने लोगों से सड़क निर्माण से जुड़े दस्तावेज और काम की गुणवत्ता की जांच करने की अपील की। उन्होंने कहा, “वर्क ऑर्डर मांगिए, क्वालिटी चेक कीजिए।”

उन्होंने आगे कहा कि जनता के पैसे से होने वाले हर विकास कार्य में पारदर्शिता और गुणवत्ता जरूरी है। अपने आसपास हो रहे काम का वर्क ऑर्डर मांगना चाहिए और उसके मुताबिक काम की जांच करनी चाहिए। कमी मिलने पर क्वालिटी कंट्रोल जांच की मांग भी उठानी चाहिए। जरनैल सिंह ने कहा कि जनता जागरूक होगी, सवाल पूछेगी और जवाबदेही तय होगी, तभी सिस्टम में सुधार होगा।

Continue reading on the app

नेपाल में भारी बारिश के बाद Valmikinagar Barrage से छोड़ा गया 4.24 लाख क्यूसेक पानी

नेपाल के तराई इलाके में भारी बारिश के बाद जारी नए अलर्ट के बीच रविवार सुबह 11 बजे गंडक नदी पर बने वाल्मीकिनगर बैराज से 4.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जिससे पानी का बहाव बढ़ने से बाढ़ से जूझ रहे बिहार के लिए खतरा और बढ़ गया है। जल संसाधन विभाग ने कहा, ‘‘नेपाल में नदी के जलग्रहण क्षेत्र में भारी बारिश के कारण रविवार शाम तक जल निकासी करीब पांच लाख क्यूसेक तक पहुंचने का अनुमान है।’’ बैराज से सुबह नौ बजे 4.08 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया था, जो सुबह 10 बजे बढ़कर 4.16 लाख क्यूसेक हो गया। गंडक नदी के जलग्रहण क्षेत्र में भारी बारिश हुई है, जिसके बाद राज्य सरकार ने संवेदनशील जिलों में किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं।

हालांकि, अधिकारियों ने कहा कि गंगा नदी का जलस्तर घटने से गंडक के पानी की निकासी सुगम हो रही है, जिससे बड़े पैमाने पर बाढ़ की आशंका कम हुई है। ताजा अलर्ट गंडक, बागमती और कोसी नदी प्रणालियों से जुड़े जिलों के लिए जारी किया गया है। इनमें पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सारण, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, समस्तीपुर, सहरसा, सुपौल, मधेपुरा, कटिहार, खगड़िया और बेगूसराय समेत विभिन्न जिले शामिल हैं।

पंद्रह जिलों में 50.49 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। बीरपुर में कोसी बैराज पर पानी का बहाव 2,20,150 क्यूसेक था, जबकि इंद्रपुरी में सोन बैराज पर पानी का बहाव 39,453 क्यूसेक दर्ज किया गया। आपदा प्रबंधन विभाग की नई रिपोर्ट के अनुसार, बिहार के 15 जिलों में लगभग 50.49 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं और कोसी एवं बागमती नदियां कई प्रमुख जगहों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।

पटना, भोजपुर, सारण, वैशाली, भागलपुर, बेगूसराय, बक्सर, समस्तीपुर, मुंगेर, कटिहार, लखीसराय, खगड़िया, पूर्णिया, मधेपुरा और अररिया जिलों के 88 प्रखंडों की 576 ग्राम पंचायतें बाढ़ की चपेट में हैं।

Continue reading on the app

  Sports

भारत एशियन गेम्स महिला हॉकी के सेमीफाइनल में, 30 सितंबर को होगा साउथ कोरिया से सामना

Indian Women's hockey Team enter Semi Final: भारतीय महिला हॉकी टीम का एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन जारी है. पूल बी के अपने आखिरी मुकाबले में भारत ने सिंगापुर को 7-0 से करारी शिकस्त दी. इस धमाकेदार जीत के साथ टीम इंडिया ने पूल स्टेज में लगातार पांचवीं जीत दर्ज करते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया. अजेय रहते हुए सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय टीम का मुकाबला अब 30 सितंबर को दक्षिण कोरिया से होगा. Sun, 27 Sep 2026 17:46:47 +0530

  Videos
See all

Breaking News Live | Parvesh Verma Slap News : थप्पड़ कांड बुरे फंसे..प्रवेश वर्मा | Thappad Kand #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-27T12:43:11+00:00

जयपुर के विकास पर क्या बोली Jaipur की जनता ? Public Opinion | Development | BJP | Janmanch | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-27T12:34:57+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers