Responsive Scrollable Menu

असम: आशुतोष रांका समेत CJP के कई कार्यकर्ता हिरासत में, दिपके बोले- रिहा करो नहीं तो मैं भी आऊंगा

असम में CJP के को-फाउंडर आशुतोष रांका समेत कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया. अभिजीत दिपके ने रिहाई नहीं होने पर असम पहुंचने की बात कही.

Continue reading on the app

इजराइल ने हमास आतंकी को मार गिराया:7 अक्टूबर के हमले में इजराइली महिला को किडनैप कर जबरदस्ती गाजा ले गया था

इजराइल ने शनिवार को हवाई हमले में हमास आतंकी को मार गिराया है। इजराइली सेना (IDF) ने रविवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि आतंकी की पहचान साहेर निदाल लत्फी साकर के रूप में हुई है। IDF के मुताबिक, साकर ने 7 अक्टूबर 2023 को नोआ अर्गमानी और उनके साथी अविनातन ओर को नोवा म्यूजिक फेस्टिवल से किडनैप किया था। उसने दोनों को मोटरसाइकिल पर बैठाया और जबरदस्ती गाजा ले गया था। IDF ने बताया कि साकर गाजा में दुनियाभर में सक्रिय जिहादी संगठनों से जुड़ा था। युद्ध के दौरान वह हमास को हथियार पहुंचाता था। इसके अलावा इजराइली सैनिकों और आम नागरिकों पर हमलों की तैयारी में भी उसकी अहम भूमिका थी। म्यूजिक फेस्टिवल के दौरान हमास ने हमला किया था 7 अक्टूबर 2023 को हमास ने इजराइल में बॉर्डर एरिया पर एक म्यूजिक फेस्टिवल के दौरान हमला किया था। इस हमले में करीब 1200 लोग मारे गए थे, जबकि 251 को बंधक बना लिया गया था। यह हमला इजराइल के लिए दशकों में सबसे गंभीर सुरक्षा घटनाओं में से एक था। इसके बाद इजराइल ने गाजा में हमास के खिलाफ बड़ा सैन्य अभियान शुरू किया। देखते ही देखते यह संघर्ष पूरे पश्चिम एशिया के लिए बड़े संकट में बदल गया। हमास ने इसे 'अल-अक्सा फ्लड' ऑपरेशन नाम दिया था। इसके जवाब में इजराइल ने कुछ घंटे बाद हमास के खिलाफ 'सोर्ड्स ऑफ आयरन' ऑपरेशन शुरू किया था। 2023 के हमास हमले की तस्वीरें… इजराइली सेना ने 2024 में नोआ का रेस्क्यू किया था 25 साल की नोआ अर्गमानी को 8 जून 2024 को इजराइली सेना ने 'ऑपरेशन अर्नोन' के तहत गाजा से रेस्क्यू किया था। इस ऑपरेशन में नोआ के अलावा इजराइली नागरिक आंद्रेई कोज्लोव, अल्मोग मीर जान और श्लोमी जिव को भी छुड़ाया गया था। इन्हें भी 7 अक्टूबर को किडनैप किया गया था। वहीं, नोआ के साथी अविनातन ओर को अक्टूबर 2025 में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प की गाजा डील के तहत रिहा किया गया था। नोआ के अपहरण में शामिल एक आतंकी पहले भी मारा गया इजराइली सेना के मुताबिक, इससे पहले जुलाई 2026 में भी नोआ और अन्य बंधकों के अपहरण से जुड़े आतंकियों को हवाई हमलों में मार गिराया गया था। इनमें अहमद हुसैन मोहम्मद काफिना भी शामिल था। वह मुजाहिदीन ब्रिगेड का कमांडर था और 7 अक्टूबर के हमले में इजराइल में घुसा था। IDF ने बताया कि काफिना ने नोआ अर्गमानी और अविनातन ओर के अपहरण में भी हिस्सा लिया था। --------------------- यह खबर भी पढ़ें… गाजा में 2 बोरी आटे के बदले बेटी की शादी:UN रिपोर्ट- रेप पीड़िताओं की आरोपियों से शादी, बाल विवाह 123% बढ़े संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (UNFPA) ने गाजा में महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ बढ़ती हिंसा को लेकर एक रिपोर्ट जारी की है। इसमें बताया गया है कि एक पिता ने अपनी 14 साल की बेटी की शादी 2 बोरी आटे के बदले कर दी। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

नीरू ढांडा ने भारत की खातिर गोल्ड तो जीता ही है. उसके अलावा अपने निशाने से नया एशियन गेम्स रिकॉर्ड भी बना डाला है. ये 20वें एशियन गेम्स में नीरू ढांडा का जीता दूसरा मेडल है. Tue, 29 Sep 2026 11:25:00 +0530

  Videos
See all

Ujjain News: उज्जैन बवाल पर क्या बोले Giriraj Singh? #shorts | Breaking News | MP #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-29T06:14:34+00:00

Premanand Maharaj's Disciple Suicide LIVE: प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत में बड़े खुलासे | Deepak #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-29T06:10:35+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers