Responsive Scrollable Menu

लता मंगेशकर के गानों से सजी खास शाम, पूनम ढिल्लों ने स्वर कोकिला को दी श्रद्धांजलि, बताया थिएटर से क्यों है जुड़ाव

मुंबई स्थित टैगोर थिएटर में आयोजित 'सुरीला सफर-30: एन इवनिंग ऑफ बॉलीवुड मेलोडीज' आयोजित किया गया था. यहां लता मंगेशकर के गानों से शाम को खास बनाया गया. पूनम ढिल्लों ने सिंगर को श्रद्धांजलि दी. इस कार्यक्रम में एक्ट्रेस पूनम ढिल्लों शामिल हुईं और लता जी के साथ जुड़ी अपनी पुरानी यादें साझा कीं.

Continue reading on the app

एशियन गेम्स में 18 साल की अनाहत सिंह ने रचा इतिहास, स्क्वैश सिंगल्स में सिल्वर जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

Asian Games 2026: जापान के आइची-नागोया में आयोजित हो रहे एशियन गेम्स 2026 में भारत की 18 वर्षीय स्क्वैश सनसनी अनाहत सिंह ने इतिहास रच दिया है. वे एशियन गेम्स के इतिहास में स्क्वैश सिंगल्स इवेंट में सिल्वर मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई हैं. महिला सिंगल्स के खिताबी मुकाबले में अनाहत को मलेशिया की अनुभवी खिलाड़ी शिवसंगरी सुब्रमण्यम से 4-11, 4-11, 7-11 से हार झेलनी पड़ी, जिसके कारण वे गोल्ड जीतने से चूक गईं. हालांकि, फाइनल तक का उनका सफर बेहद कमाल का रहा, जहां उन्होंने दुनिया की कई दिग्गज खिलाड़ियों को शिकस्त दी. भले ही उन्हें सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा हो, लेकिन इस ऐतिहासिक कामयाबी से उन्होंने भारत का नाम रोशन कर दिया है.

ओलंपिक 2028 में सीधे क्वालिफिकेशन चूक गईं अनाहत

एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल मुकाबले में शिकस्त मिलने के कारण भारत की 18 वर्षीय स्टार खिलाड़ी अनाहत सिंह साल 2028 में होने वाले लॉस एंजिल्स ओलंपिक के लिए सीधा क्वालिफिकेशन हासिल करने से चूक गईं. फाइनल मैच में उनके सामने मलेशिया की बेहद अनुभवी खिलाड़ी शिवसंगरी सुब्रमण्यम थीं. मुकाबले की शुरुआत से ही मलेशियाई खिलाड़ी ने मैच पर अपना दबदबा बनाए रखा, जिसके चलते अनाहत को 4-11, 4-11 और 7-11 से लगातार तीन गेम में हार का सामना करना पड़ा.

गोल्ड मेडल मुकाबले तक अनाहत सिंह का सफर रहा शानदार

भले ही अनाहत गोल्ड मेडल जीतने से रह गईं, लेकिन फाइनल तक का उनका सफर हर भारतीय को गौरवान्वित करने वाला रहा. इससे पहले सेमीफाइनल में उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए वर्ल्ड नंबर 6 सतोमी वातानाबे को धूल चटाई थी. उस मैच में दो गेम से पिछड़ने और दो मैच पॉइंट का सामना करने के बावजूद अनाहत ने जोरदार वापसी की और जीत दर्ज की. इसी शानदार जीत की बदौलत वे एशियाई खेलों के महिला सिंगल्स स्क्वैश फाइनल में कदम रखने वाली भारत की पहली महिला खिलाड़ी बनी थीं.

अभय सिंह को भी सिल्वर मेडल से करना पड़ा संतोष

एशियन गेम्स 2026 के पुरुष सिंगल्स स्क्वैश इवेंट में भारत के अभय सिंह को भी फाइनल में हार के बाद सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा. गोल्ड मेडल मुकाबले में  मलेशिया के स्टार खिलाड़ी ईएन यो एनजी ने अभय को सीधे गेमों में 11-9, 11-5, 11-5 से शिकस्त दी. भले ही अभय का सोने का तमगा जीतने का सपना टूट गया हो, लेकिन वे दिग्गज खिलाड़ी सौरव घोषाल (जिन्होंने 2014 और 2023 में रजत पदक जीता था) के बाद एशियन गेम्स के इस इवेंट में सिल्वर मेडल जीतने वाले दूसरे भारतीय पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं.हालांकि, फाइनल में मिली इस हार के कारण अभय सिंह भी साल 2028 में होने वाले लॉस एंजिल्स ओलंपिक के लिए मिलने वाले सीधे क्वालिफिकेशन स्लॉट से भी चूक गए हैं.

यह भी पढ़ें:  2026 में वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज कौन हैं? टॉप-20 में भी नहीं है कोई भारतीय बॉलर

 

Continue reading on the app

  Sports

333 रन बनाकर हारा ऑस्ट्रेलिया, भारी पड़े दक्षिण अफ्रीका के दो शतकवीर, जीत का सिलसिला बरकरार

David Miller Temba Bavuma Centuries: टेम्बा बावुमा (103) और डेविड मिलर (142) के शानदार शतकों के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया को 32 रन से हराकर सीरीज पर कब्जा जमाया. पिंक डे पर खेली गई मिलर की आक्रामक पारी के बाद केशव महाराज, ब्योर्न फोर्टुइन और एडन मार्करम की त्रिमूर्ति स्पिन आक्रमण ने ऑस्ट्रेलिया की मजबूत शुरुआत को ध्वस्त कर दिया. मिचेल मार्श (84) और ट्रैविस हेड (84) के अर्धशतकों के बावजूद ऑस्ट्रेलियाई टीम 333 रनों पर सिमट गई. Sun, 27 Sep 2026 23:21:35 +0530

  Videos
See all

Bank Strike Postponed: आज से होने वाली 3 दिनों की बैंक हड़ताल टल गई है | IBA | Top News Today #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-27T18:39:01+00:00

Bollywood: डैशिंग लुक में स्पॉट हुए अनिल कपूर #Bollywood #viral #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-27T18:45:23+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers