Responsive Scrollable Menu

भजन क्लबिंग में अचानक पहुंचे थे पीएम मोदी:'हनुमान अंश' के डायरेक्टर विशाल बोले- हमारे लिए सरप्राइज था; अचानक से आने की खबर मिली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली में युवाओं के 'भजन क्लबिंग' कार्यक्रम में शामिल होने अचानक पहुंचे थे। इस कार्यक्रम में परफॉर्म करने पहुंचे फिल्म 'हनुमान अंश' के डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी ने समाचार एजेंसी ANI से बातचीत में बताया कि पीएम मोदी का आना उनके लिए एक बड़ा सरप्राइज था। वे वहां हनुमान चालीसा और भजन गाने गए थे। अचानक पीएम मोदी के वहां पहुंचने और युवाओं के बीच बैठकर वाद्ययंत्र बजाते देखने का अनुभव उनके लिए बेहद खास रहा। 'हम गाना गाने गए थे, अचानक पीएम के आने की खबर मिली' विशाल चतुर्वेदी ने बताया कि यह भजन क्लबिंग का एक सामान्य कार्यक्रम था। वे अपनी टीम के साथ 'पार्वती', 'हनुमान चालीसा' और 'हृदय में जिनके सीताराम' जैसे भजन परफॉर्म करने पहुंचे थे। तभी अचानक खबर मिली कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद इस कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे हैं। इस सूचना से वहां मौजूद कलाकार और युवा हैरान रह गए। विशाल के मुताबिक, पीएम मोदी ने वहां पहुंचकर खुद युवाओं के बीच बैठकर हाथ से मंजीरे जैसा वाद्ययंत्र बजाया और कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर हुआ था आयोजन नई दिल्ली में शुक्रवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती पर आयोजित भजन क्लबिंग कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हुए। कार्यक्रम में फिल्म ‘हनुमान अंश’ के सिंगर साधु तिवारी ने ‘जब जिद पर आ गई पार्वती’ भजन पेश किया। इस दौरान मोदी खंजरी बजाते नजर आए। कार्यक्रम दिल्ली के दीन दयाल उपाध्याय पार्क में आयोजित किया गया था। सामने आए वीडियो और तस्वीरों में पीएम मोदी भजन सुनते और खंजरी बजाकर ताल देते दिखाई दिए। इसके बाद फिल्म ‘हनुमान अंश’ के डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी ने भी प्रस्तुति दी और हनुमान चालीसा का पाठ किया। कौन हैं विशाल चतुर्वेदी फिल्म हनुमान अंश को 42 साल के विशाल चतुर्वेदी ने बनाया है। ये उनके करियर की सबसे बड़ी फिल्म है। फिल्मों में करियर शुरू करने से पहले विशाल एक डॉक्टर थे। ये उनके निर्देशन की दूसरी फिल्म है, इससे पहले उन्होंने 2012 की वॉर्निंग डायरेक्ट की थी। वह टीवी सीरीज और फिल्मों के डायलॉग राइटर के तौर पर काम कर चुके हैं। क्या है भजन क्लबिंग का नया ट्रेंड भजन क्लबिंग युवाओं के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा एक नया सांस्कृतिक ट्रेंड है। इसमें जेन-जी और युवा कॉन्सर्ट जैसे माहौल में एकत्र होते हैं और पारंपरिक आध्यात्मिक भजनों को आधुनिक बीट्स के साथ गाते हैं। इसमें पारंपरिक भक्ति गीतों को हाई-एनर्जी म्यूजिक, गिटार और इलेक्ट्रॉनिक रिदम के साथ पेश किया जाता है, जिस पर युवा झूमते और तालियां बजाते हैं। एस. तिवारी ने ‘जब जिद पर आ गई पार्वती’ गाया ‘हनुमान अंश’ के ‘जब जिद पर आ गई पार्वती’ भजन को साधु एस. तिवारी ने आवाज देने के साथ इसके बोल और संगीत भी तैयार किए हैं। गाने में भगवान शिव और माता पार्वती की कथा को आसान शब्दों और देसी अंदाज में पेश किया गया है। साधु तिवारी ग्वालियर के पास करहिया गांव के रहने वाले हैं। शुरुआती पढ़ाई गांव में करने के बाद वह आगे की पढ़ाई के लिए ग्वालियर आए। उन्होंने ग्वालियर के साइंस कॉलेज और कैंसर हॉस्पिटल से पढ़ाई की। संगीत की शिक्षा उन्होंने अपने गुरु संजय देवले से ली। साधु ने न्यूज नेशन को दिए इंटरव्यू में बताया कि वह पिछले करीब 15-17 साल से संगीत के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। हालांकि, उनका सफर सिर्फ संगीत तक सीमित नहीं रहा। उन्होंने एक प्राइवेट कॉलेज में बायोकैमिस्ट्री के लेक्चरर के तौर पर भी काम किया। करीब चार साल तक उन्होंने छात्रों को पढ़ाया। इसके अलावा उन्होंने अलग-अलग जगहों पर प्राइवेट नौकरियां भी कीं। इसके बाद 2010 में साधु मुंबई पहुंचे। यहां उनकी मुलाकात म्यूजिक डायरेक्टर संदेश शांडिल्य से हुई। साधु ने कुछ समय तक उनके साथ असिस्टेंट के तौर पर काम किया। इसके बाद उन्हें फिल्मों में काम करने के मौके मिलने लगे। साधु ने कई फिल्मों के लिए काम किया। इनमें माधुरी दीक्षित की ‘गुलाब गैंग’ भी शामिल है। उन्होंने फिल्म के लिए ‘मौज की मलारे’ गाना गाया। वह इसके वीडियो में भी नजर आए थे। इसके अलावा उन्होंने ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ के लिए भी काम किया। साधु के मुताबिक, ‘हनुमान अंश’ के निर्देशक विशाल चतुर्वेदी उनके पुराने दोस्त हैं। विशाल ने उन्हें गाने की सिचुएशन बताई थी। इसके बाद साधु ने उसी हिसाब से गाना तैयार किया। साधु ने बताया कि वह इससे पहले भी कई फिल्मों के लिए गाने बना चुके हैं। फिल्म के निर्देशक विशाल चतुर्वेदी पिछले करीब 7-8 साल से इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे थे। वह एक ऑनलाइन यूट्यूब चैनल भी चलाते हैं। उनके क्लब में करीब 10 हजार लोग रोज हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं। साधु के मुताबिक, विशाल का हनुमान चालीसा से लंबे समय से गहरा जुड़ाव रहा है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई सैकनिल्क के मुताबिक, ‘हनुमान अंश’ ने रिलीज के 51वें दिन भारत में 6.50 करोड़ रुपए की नेट कमाई की। इस दिन फिल्म के 3,979 शोज हुए। इसके साथ भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 298.03 करोड़ रुपए हो गया है। भारत में फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन 352 करोड़ रुपए पहुंच गया है। विदेशों में कुल ग्रॉस कलेक्शन 37.75 करोड़ रुपए हो गया है। सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन अब 389.85 करोड़ रुपए हो चुका है। ‘हनुमान अंश’ दो राज्यों में टैक्स फ्री, अमित शाह से मिली थी फिल्म की टीम फिल्म ‘हनुमान अंश’ को उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री किया गया है। फिल्म बाबा नीम करोली के जीवन और उनकी शिक्षाओं पर आधारित है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फिल्म देखने के बाद इसे राज्य में टैक्स फ्री करने का ऐलान किया था। फिल्म की सफलता के बीच 21 सितंबर को निर्देशक विशाल चतुर्वेदी, लीड एक्टर शोभिनव सतैया और टीम के दूसरे सदस्य दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले थे।

Continue reading on the app

AI को लेकर Bill Gates की बड़ी चेतावनी, बोले- खतरनाक घटनाओं से हो सकती है अरबों लोगों की मौत

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की तेजी से बढ़ती ताकत और इसके संभावित खतरनाक परिणामों को लेकर दुनिया भर में एक बार फिर बड़ी बहस शुरू हो गई है। इसी बीच माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स ने एआई को लेकर एक चेतावनी दी है। बिल गेट्स ने कहा है कि एआई की तकनीक इतनी ताकतवर हो सकती है कि इससे ऐसी घटनाओं को बढ़ावा मिल सकता है, जिनमें अरबों लोगों की मौत तक हो सकती है।

बिल गेट्स ने क्या कहा?

एनबीसी के कार्यक्रम ‘मीट द प्रेस’ में बातचीत के दौरान बिल गेट्स ने कहा कि एआई निश्चित रूप से इतनी शक्तिशाली है कि यह ऐसी घटनाओं को बढ़ावा दे सकती है, जो एक अरब मौतों का कारण बन सकती हैं। उन्होंने कहा कि बुरे इरादों वाले लोगों के हाथों नवीनतम एआई उपकरणों का इस्तेमाल खतरनाक स्थिति पैदा कर सकता है। गेट्स ने यह भी कहा कि इतिहास में इससे शक्तिशाली कोई हथियार कभी नहीं रहा।

इसे भी पढ़ें: सब पर दादागिरी झाड़ते रहे ट्रंप, मगर कोई झुक नहीं रहा था! अब तो खुद US President ने ही अपनी 'सीमित शक्तियों' का खुलासा कर दिया

अमेरिका में कानून बनाने की अपील

गेट्स ने कहा कि कोई भी यह नहीं मानता कि कंपनियां खुद अपने स्तर पर नियम बना सकती हैं। ऐसे में राजनेताओं और कानून बनाने वालों को आगे आना चाहिए। जब उनसे पूछा गया कि क्या अमेरिका में इसे लेकर कानून बनाया जाना चाहिए, तो उन्होंने सीधे कहा, “बिल्कुल।”

बिल गेट्स के अनुसार, सुरक्षा उपायों और निगरानी पर चर्चा के लिए राजनेताओं और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को शामिल करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि इससे उद्योग जगत पर कुछ प्रशासनिक बोझ जरूर बढ़ सकता है, लेकिन इससे उनके काम की रफ्तार में कोई बड़ी रुकावट नहीं आएगी।

गेट्स ने अमेरिकियों से अपील की कि वे एआई से जुड़े इन खतरों को बिल्कुल नजरअंदाज न करें।

इसे भी पढ़ें: Russia Ukraine War: दोनों देशों के बीच तेज हुए हवाई हमलों में 7 लोगों की मौत

कैसे शुरू हुई एआई के खतरों पर बहस?

सिलिकॉन वैली में एआई के जोखिमों को लेकर यह नया विवाद तब शुरू हुआ, जब एंथ्रोपिक कंपनी के कर्मचारी जैकब कॉक्सन ने अपनी नौकरी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपनी पूर्व नियोक्ता कंपनियों एंथ्रोपिक और ओपनएआई पर आरोप लगाया कि वे सुपर-इंटेलिजेंट एआई की दौड़ में जल्दबाजी कर रही हैं और इस प्रक्रिया में लोगों की जिंदगियों के साथ जुआ खेल रही हैं।

एंथ्रोपिक के सह-संस्थापक ने भी जताई चिंता

इसके बाद एंथ्रोपिक के सह-संस्थापक डारियो अमोदेई ने अपने ब्लॉग में एआई कंपनियों से मॉडलों के विकास की गति को धीमा करने की अपील की। उन्होंने ‘रिकर्सिव सेल्फ-इम्प्रूवमेंट’ को लेकर चिंता जताई। अमोदेई ने एआई के विकास के लिए तीन-सूत्रीय समाधान अपनाने का सुझाव दिया। इसमें बाहरी मूल्यांकनकर्ताओं की निगरानी, तय सुरक्षा नियम और लोकतांत्रिक व सत्तावादी देशों के बीच आपसी सहयोग शामिल है।

Continue reading on the app

  Sports

भारत एशियन गेम्स महिला हॉकी के सेमीफाइनल में, 30 सितंबर को होगा साउथ कोरिया से सामना

Indian Women's hockey Team enter Semi Final: भारतीय महिला हॉकी टीम का एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन जारी है. पूल बी के अपने आखिरी मुकाबले में भारत ने सिंगापुर को 7-0 से करारी शिकस्त दी. इस धमाकेदार जीत के साथ टीम इंडिया ने पूल स्टेज में लगातार पांचवीं जीत दर्ज करते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया. अजेय रहते हुए सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय टीम का मुकाबला अब 30 सितंबर को दक्षिण कोरिया से होगा. Sun, 27 Sep 2026 17:46:47 +0530

  Videos
See all

Pravesh Verma Controversy: प्रवेश वर्मा थप्पड़ विवाद पर उदित राज का हमला #praveshverma #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-27T12:37:12+00:00

जयपुर के विकास पर क्या बोली Jaipur की जनता ? Public Opinion | Development | BJP | Janmanch | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-27T12:34:57+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers