Responsive Scrollable Menu

अब 30 दिन का रीचार्ज, बिना डेटा वाला प्लान; राघव चड्ढा बोले- सरकार ने मान ली मेरी मांगें

देश के मोबाइल ग्राहकों को राहत देते हुए सरकार ने नए प्लान्स को लाने का निर्देश दिया है। भाजपा सांसद राघव चड्ढा ने इसे जीत बताते हुए कहा कि उन्होंने फरवरी में ही इन मांगों को संसद में उठाया था। सरकार ने इसे स्वीकार कर लिया है।

Continue reading on the app

Kriti Sanon: महिलाओं के खिलाफ अपराध पर भड़की एक्ट्रेस, Daughter’s Day पर वुमेन सेफ्टी पर उठाए सवाल

Kriti Sanon On Women Safety: आज देशभर में बेटी दिवस (Daughter’s Day) मनाया जा रहा है। इस मौके पर बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर उन हालातों का जिक्र किया, जिनसे महिलाएं सुरक्षित महसूस करने के लिए रोजाना गुजरती हैं। कृति ने लोगों से सोचने को कहा कि जब कोई बेटी फोन करके बताए कि उसे लग रहा है कि कोई उसका पीछा कर रहा है, तो उसके परिवार की चिंता कितनी बढ़ जाती होगी।

महिलाओं की सुरक्षा पर कृति ने जताई चिंता 
कृति सेनन ने अपनी पोस्ट में लिखा कि जरा सोचिए, आपकी बेटी फोन करके कहती है, “मुझे लगता है कुछ लोग मेरा पीछा कर रहे हैं।” वह रात में अकेले घर लौट रही है और बार-बार पीछे मुड़कर देख रही है। इसी बीच घर पहुंचने से पहले उसके फोन की बैटरी खत्म हो जाती है। कृति ने कहा कि इन परिस्थितियों की गंभीरता को समझने की जरूरत है।

अभिनेत्री ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए अपनाए जाने वाले रोजमर्रा के तरीकों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि महिलाएं लाइव लोकेशन शेयर करती हैं, पेपर स्प्रे साथ रखती हैं, पैदल जाने की बजाय कैब बुक करती हैं और अकेले सफर करते समय किसी को फोन पर रखती हैं।

‘जिस दिन बेटी रात में अकेले घर जा सके...’
कृति ने कहा कि सुरक्षा के लिए की जाने वाली ये सावधानियां अब महिलाओं की जिंदगी का हिस्सा बन गई हैं। उन्होंने लिखा कि जिस दिन कोई बेटी रात में अकेले घर जा सके, अंधेरा होने के बाद पार्क में बैठ सके, अपनी पसंद के कपड़े पहन सके और बिना डर के पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल कर सके, उस दिन वास्तव में Daughter’s Day मनाया जाना चाहिए।

उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं को सार्वजनिक जगह पर मौजूद रहने के दौरान हर वक्त इस बात का हिसाब नहीं लगाना चाहिए कि उनके साथ कुछ गलत होने का कितना खतरा है।

‘जिस दुनिया की हमारी बेटियां हकदार हैं, हमें वही देनी है’
कृति सेनन ने उन बेटियों के लिए भी संदेश लिखा, जो घर पहुंचने के बाद अपने परिवार को फोन करके बताती हैं कि वे सुरक्षित पहुंच गई हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि एक दिन ऐसा भी आएगा जब बेटियों को सुरक्षित पहुंचने की जानकारी देने के लिए इस तरह फोन करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

कृति ने कहा कि बेटियों को ऐसी दुनिया मिलनी चाहिए जहां उन्हें अपनी सुरक्षा को लेकर लगातार डर में न रहना पड़े और समाज की जिम्मेदारी है कि वह ऐसी सुरक्षित परिस्थितियां बनाए।



 

Continue reading on the app

  Sports

'भाई, मेरी जगह तुम जाओ', रात के सन्नाटे में नीरज चोपड़ा का कॉल बना यशवीर सिंह के लिए टर्निंग प्वाइंट

Yashvir Singh-Neeraj Chopra: जयपुर के 22 वर्षीय भाला फेंक एथलीट यशवीर सिंह के लिए ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा का एक फोन कॉल जिंदगी का सबसे बड़ा मोड़ बन गया. चोटिल होने के कारण एशियाई खेल 2026 से बाहर हुए नीरज ने यशवीर को टीम में अपनी जगह लेने के लिए प्रेरित किया. राष्ट्रमंडल खेलों में 85.41 मीटर के थ्रो से कांस्य पदक जीतने वाले यशवीर ने एशियाई खेलों में सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास कायम किया. Mon, 28 Sep 2026 20:04:14 +0530

  Videos
See all

Viral Video: मजदूरी विवाद पर भिड़ीं महिलाएं , VIDEO वायरल | #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-28T15:08:30+00:00

308 Wheel Truck carrying 200 tonne vessel: बेल्जियम से आया 200 टन वाला 'महाबली' ट्रक वायरल | N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-28T15:10:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers