TRAI New Rules: 28 दिन के रीचार्ज से मिली मुक्ति, अब मिलेंगे पूरे 30 दिनों वाले प्लान
30 Day Recharge Plan: भारत के करोड़ों प्रीपेड मोबाइल यूजर्स के लिए टेलीकॉम सेक्टर से अहम अपडेट सामने आया है। भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण यानी TRAI ने टेलीकॉम उपभोक्ता संरक्षण (तेरहवां संशोधन) विनियम, 2026, जारी कर दिए हैं। नए नियमों का उद्देश्य खासतौर पर उन ग्राहकों को ज्यादा विकल्प देना है, जिन्हें मोबाइल डेटा की जरूरत नहीं होती और वे मुख्य रूप से कॉलिंग और SMS के लिए मोबाइल सेवा का इस्तेमाल करते हैं।
30 दिन की वैलिडिटी वाले विकल्प पर जोर
TRAI के नए नियमों के तहत टेलीकॉम कंपनियों को Voice, SMS और Data वाले STV की अलग-अलग वैलिडिटी के अनुरूप Voice और SMS-only STV उपलब्ध कराने होंगे। इसमें 30 दिन की वैलिडिटी और 30 दिन से कम अवधि वाली वैलिडिटी के अनुरूप विकल्प शामिल हैं।
इसके अलावा कंपनियों को ऐसा कम से कम एक STV भी उपलब्ध कराना होगा जिसकी वैलिडिटी संबंधित लंबी अवधि वाले Voice, SMS और Data STV के अनुरूप हो।
हर महीने एक ही तारीख पर रिन्यू कराने का विकल्प
नए नियमों में हर महीने एक ही तारीख पर वैलिडिटी रिन्यू कराने वाले विकल्प का भी प्रावधान किया गया है। अगर किसी महीने में वह तारीख उपलब्ध नहीं है, तो रिन्यूअल उस महीने की आखिरी तारीख को किया जाएगा। इससे उन ग्राहकों को अलग विकल्प मिल सकता है जो कैलेंडर-मंथ के आधार पर रिचार्ज कराना पसंद करते हैं।
28 दिन वाले रिचार्ज को लेकर क्या बदला?
28 दिन की वैलिडिटी वाले प्लान को लेकर लंबे समय से उपभोक्ताओं के बीच चर्चा होती रही है। मार्च 2026 में सांसद राघव चड्ढा ने संसद में इस मुद्दे को उठाते हुए कहा था कि 28 दिन की वैलिडिटी वाले ‘मंथली’ प्लान के कारण ग्राहक साल में प्रभावी रूप से 13 बार रिचार्ज करते हैं। उन्होंने 30 दिन या एक महीने की मानकीकृत वैलिडिटी की मांग रखी थी।
हालांकि, TRAI के 22 सितंबर को जारी अंतिम नियमों को इस तरह समझना सही नहीं होगा कि सभी 28-दिन वाले रिचार्ज बंद कर दिए गए हैं या हर मौजूदा प्लान को 30 दिन का कर दिया गया है। नए नियम मुख्य रूप से Voice और SMS-only STV के विकल्पों और अलग-अलग वैलिडिटी के अनुरूप विकल्प उपलब्ध कराने पर केंद्रित हैं।
बिना डेटा वाले ग्राहकों को मिलेगा ज्यादा विकल्प
TRAI के मुताबिक नए नियमों का एक प्रमुख उद्देश्य ऐसे ग्राहकों को ज्यादा विकल्प देना है जो डेटा का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम करते हैं। प्राधिकरण ने कहा है कि इससे कम आय वाले उपभोक्ताओं को अपनी जरूरत और आर्थिक क्षमता के अनुसार रिचार्ज चुनने में मदद मिलेगी।
यानी अब ऐसे ग्राहकों के लिए केवल डेटा वाले महंगे पैकेज पर निर्भर रहने की जरूरत कम हो सकती है। Voice और SMS की जरूरत के हिसाब से अलग STV उपलब्ध कराने का प्रावधान किया गया है।
TRAI ने अप्रैल में शुरू की थी प्रक्रिया
TRAI ने इस बदलाव से पहले 7 अप्रैल 2026 को Telecom Consumer Protection (Thirteenth Amendment) Regulations का ड्राफ्ट जारी कर सार्वजनिक सुझाव मांगे थे। इस पर अलग-अलग हितधारकों से कुल 1,132 प्रतिक्रियाएं मिलीं और 15 जून 2026 को Open House Discussion भी आयोजित की गई। इसके बाद TRAI ने अंतिम नियम जारी किए।
रिचार्ज करने वालों के लिए क्या है फायदा?
नए नियमों का सीधा असर खासतौर पर उन ग्राहकों के विकल्पों पर पड़ेगा जो केवल कॉलिंग और SMS के लिए मोबाइल कनेक्शन रखते हैं। अब उन्हें संबंधित वैलिडिटी के अनुसार Voice-SMS-only STV उपलब्ध कराने का प्रावधान है।
इसका मतलब यह है कि मोबाइल यूजर्स को अपनी जरूरत के हिसाब से डेटा वाले पैक और केवल Voice-SMS वाले विकल्पों में चुनाव करने के ज्यादा अवसर मिलेंगे। हालांकि, अलग-अलग कंपनियां इन नियमों के तहत कौन से प्लान और किस कीमत पर उपलब्ध कराती हैं, यह उनके टैरिफ पर निर्भर करेगा।
Vivo X Fold 6: भारत 6 अक्टूबर को आएगा नया फोल्डेबल फोन, ₹1.59 लाख तक हो सकती है कीमत; मिलेंगे ये खास फीचर्स
Vivo X Fold 6 India Launch: Vivo भारत में अपने स्मार्टफोन पोर्टफोलियो को बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। कंपनी पहले ही अक्टूबर के पहले सप्ताह में Vivo V80 और Vivo S2 FE लॉन्च करने की पुष्टि कर चुकी है। अब टिप्स्टर के अनुसार, कंपनी भारत में अपना अगला फोल्डेबल फ्लैगशिप Vivo X Fold 6 भी लॉन्च कर सकती है। यह फोन कंपनी के घरेलू बाजार में पहले ही लॉन्च हो चुका है और इसके ग्लोबल लॉन्च की जानकारी भी सामने आ चुकी है।
6 अक्टूबर को लॉन्च हो सकता है Vivo X Fold 6
टिप्स्टर अभिषेक यादव के मुताबिक, Vivo X Fold 6 को भारत में 6 अक्टूबर को लॉन्च किया जा सकता है। खास बात यह है कि Vivo ने इसी तारीख को भारत में Vivo V80 और Vivo S2 FE लॉन्च करने की पुष्टि की है। हालांकि, X Fold 6 की भारत लॉन्च डेट की कंपनी ने अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
Vivo X Fold 6 की संभावित कीमत
भारत में Vivo X Fold 6 की कीमत को लेकर अभी कंपनी की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है। लीक और रिपोर्ट्स के अनुसार, फोन की कीमत ₹1,29,999 से ₹1,59,999 के बीच हो सकती है। हालांकि, यह शुरुआती अनुमान है और आधिकारिक कीमत लॉन्च के समय ही सामने आएगी।
ये भी पढ़ेः- Apple iPad Mini 8 जल्द होगा लॉन्च: OLED डिस्प्ले और A20 Pro चिप समेत मिलेंगे ये नए फीचर्स, देखें डिटेल्स
120Hz AMOLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद
Vivo X Fold 6 में 8.02 इंच का AMOLED मेन डिस्प्ले और 6.51 इंच का AMOLED कवर डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। दोनों स्क्रीन में 120Hz रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है।
Dimensity 9500 Super चिपसेट और 12GB RAM
परफॉर्मेंस के लिए फोन में MediaTek Dimensity 9500 Super चिपसेट दिया जा सकता है। यह 3nm टेक्नोलॉजी पर आधारित बताया जा रहा है। फोन में 12GB RAM के साथ 512GB तक इंटरनल स्टोरेज मिलने की उम्मीद है। Vivo X Fold 6 को Prism Black और Nebula Teal कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जा सकता है।
7,000mAh बैटरी के साथ 80W चार्जिंग
फोन में 7,000mAh की बैटरी दी जा सकती है। इसे 80W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो फोन Android 17 पर आधारित OriginOS 7 के साथ आ सकता है। डिवाइस को पानी और धूल से बचाने के लिए IP58 और IP59 रेटिंग मिलने की भी उम्मीद है।
200MP कैमरा समेत ट्रिपल रियर कैमरा
फोटोग्राफी के लिए Vivo X Fold 6 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इसमें 200MP का OIS मेन कैमरा, 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा और 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा शामिल हो सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन के अंदर और बाहर दोनों डिस्प्ले पर 20MP का फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi










