Responsive Scrollable Menu

Vivo X Fold 6: भारत 6 अक्टूबर को आएगा नया फोल्डेबल फोन, ₹1.59 लाख तक हो सकती है कीमत; मिलेंगे ये खास फीचर्स

Vivo X Fold 6 India Launch: Vivo भारत में अपने स्मार्टफोन पोर्टफोलियो को बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। कंपनी पहले ही अक्टूबर के पहले सप्ताह में Vivo V80 और Vivo S2 FE लॉन्च करने की पुष्टि कर चुकी है। अब टिप्स्टर के अनुसार, कंपनी भारत में अपना अगला फोल्डेबल फ्लैगशिप Vivo X Fold 6 भी लॉन्च कर सकती है। यह फोन कंपनी के घरेलू बाजार में पहले ही लॉन्च हो चुका है और इसके ग्लोबल लॉन्च की जानकारी भी सामने आ चुकी है।

6 अक्टूबर को लॉन्च हो सकता है Vivo X Fold 6
टिप्स्टर अभिषेक यादव के मुताबिक, Vivo X Fold 6 को भारत में 6 अक्टूबर को लॉन्च किया जा सकता है। खास बात यह है कि Vivo ने इसी तारीख को भारत में Vivo V80 और Vivo S2 FE लॉन्च करने की पुष्टि की है। हालांकि, X Fold 6 की भारत लॉन्च डेट की कंपनी ने अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

Vivo X Fold 6 की संभावित कीमत
भारत में Vivo X Fold 6 की कीमत को लेकर अभी कंपनी की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है। लीक और रिपोर्ट्स के अनुसार, फोन की कीमत ₹1,29,999 से ₹1,59,999 के बीच हो सकती है। हालांकि, यह शुरुआती अनुमान है और आधिकारिक कीमत लॉन्च के समय ही सामने आएगी।

ये भी पढ़ेः- Apple iPad Mini 8 जल्द होगा लॉन्च: OLED डिस्प्ले और A20 Pro चिप समेत मिलेंगे ये नए फीचर्स, देखें डिटेल्स

120Hz AMOLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद
Vivo X Fold 6 में 8.02 इंच का AMOLED मेन डिस्प्ले और 6.51 इंच का AMOLED कवर डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। दोनों स्क्रीन में 120Hz रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है।

Dimensity 9500 Super चिपसेट और 12GB RAM
परफॉर्मेंस के लिए फोन में MediaTek Dimensity 9500 Super चिपसेट दिया जा सकता है। यह 3nm टेक्नोलॉजी पर आधारित बताया जा रहा है। फोन में 12GB RAM के साथ 512GB तक इंटरनल स्टोरेज मिलने की उम्मीद है। Vivo X Fold 6 को Prism Black और Nebula Teal कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जा सकता है।

7,000mAh बैटरी के साथ 80W चार्जिंग
फोन में 7,000mAh की बैटरी दी जा सकती है। इसे 80W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो फोन Android 17 पर आधारित OriginOS 7 के साथ आ सकता है। डिवाइस को पानी और धूल से बचाने के लिए IP58 और IP59 रेटिंग मिलने की भी उम्मीद है।

200MP कैमरा समेत ट्रिपल रियर कैमरा
फोटोग्राफी के लिए Vivo X Fold 6 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इसमें 200MP का OIS मेन कैमरा, 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा और 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा शामिल हो सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन के अंदर और बाहर दोनों डिस्प्ले पर 20MP का फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है।

Continue reading on the app

इंडोनेशिया के जावा सागर में नौका दुर्घटना के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 64 हुई

इंडोनेशिया के जावा सागर में नौका दुर्घटना के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 64 हुई

Continue reading on the app

  Sports

Explainer: क्या एक ही समय पर दो इंटरनेशनल मैच खेल सकती है एक टीम? जानें क्या कहता है आईसीसी का नियम

क्रिकेट के खेल में समय-समय पर नियमों में बदलाव होते रहते हैं. कई नियम तो ऐसे हैं, जिनके बारे में फैंस को भी नहीं पता. ऐसा ही एक दिलचस्प नियम यह है कि क्या एक ही समय पर कोई टीम दो अलग-अलग इवेंट में हिस्सा ले सकती है? उदाहरण के तौर पर भारतीय क्रिकेट टीम अभी वेस्टइंडीज के साथ घरेलू सीरीज में हिस्सा ले रही है और दूसरी टीम एशियन गेम्स में. आइए समझते हैं क्या कहता है आईसीसी का नियम. Mon, 28 Sep 2026 07:44:35 +0530

  Videos
See all

दिल्ली में तेज रफ्तार बोलेरो का कहर, CCTV में कैद हुआ हादसा | #Delhi #Bolero #CCTV #RoadAccident #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-28T02:30:38+00:00

Election Commission पर विवाद के बीच सियासी घमासान तेज, Rahul Gandhi के आरोपों पर BJP का पलटवार। #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-28T02:30:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers