दक्षिण अफ्रीका में जोहान्सबर्ग समेत दो शहरों में गोलीबारी, 27 लोगों की मौत; कई घायल
South Africa Shooting: दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग समेत दो शहरों में गोलीबारी की खबर है. बताया जा रहा है इन गोलीबारी की घटनाओं में 27 लोलों की मौत हुई है. बताया जा रहा है कि बंदूकधारियों ने जोहान्सबर्ग में भीड़ पर अंधाधुंध गोलीबारी कर दी. जिसमें 17 लोगों की मौत हो गई. जबकि 15 लोग घायल हो गए. पुलिस ने रविवार को इस बात की जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि जोहान्सबर्ग के पश्चिम में एक बार में असॉल्ट राइफलों से लैस आठ बंदूकधारियों ने 17 लोगों की हत्या कर दी और 15 अन्य को घायल कर दिया. हिंसा की मार झेल रहे इस देश में हुई गोलीबारी की यह एक और ताजा घटना है.
जोहान्सबर्ग के बाद केप टाउन के पास हुई फायरिंग
बताया जा रहा है कि जोहान्सबर्ग में हुई गोलीबारी की घटना के कुछ देर बाद केप टाउन शहर के पास ल्वांडले में भी गोलीबारी हुई. जहां 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल हो गए. इस दोनों घटनाओं को लेकर अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. फिलहाल पुलिस बंदूकधारियों की तलाश कर रही है.
मौके से फरार हुए बंदूकधारी
पुलिस ने बताया, "उन्होंने कथित तौर पर कुछ ग्राहकों की तलाशी ली और उनके मोबाइल फोन छीन लिए, जिसके बाद वे दो अज्ञात वाहनों में बैठकर मौके से फरार हो गए." पुलिस ने आगे बताया कि यह घटना शनिवार (स्थानीय समय) रात करीब 12 बजे हुई. पुलिस के मुताबिक, मरने वालों में 13 पुरुष और चार महिलाएं शामिल हैं. पुलिस ने बताया कि गोलीबारी का मकसद अभी तक पता नहीं चल पाया है. उन्होंने यह भी बताया कि फरार होने से पहले संदिग्धों ने दो वाहनों में आग लगा दी थी.
खबर अभी अपडेट हो रही है...
CJP Guwahati: मीटिंग से पहले आशुतोष रंका हिरासत में, कई वॉलंटियर्स भी रोके, क्या हुआ-क्यों मचा बवाल?
CJP Guwahati Meeting से पहले आशुतोष रंका और कई वॉलंटियर्स को पुलिस ने हिरासत में लिया। पार्टी ने बैरिकेडिंग पर सवाल उठाए हैं। जानिए क्या है पूरा मामला और पुलिस ने अब तक क्या बताया।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Asianetnews








